Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना अंतर्गत बेलदारशिवनी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक वारदात उस वक्त उजागर हुई जब 27 जून की सुबह गांव के पास स्थित एक खेत में लड़की का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार, लड़की 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और ग्रामीणों ने उसे पूरे क्षेत्र में तलाशा, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह उसका शव मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल…
महासमुंद : जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शेरे पंजाब ढाबा के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक चलती ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान आरंग के पटेल चौक निवासी अनुराग पटेल (19 वर्ष) और शीतला पारा निवासी युगल निषाद (20 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों युवक एक ही बाइक (Yamaha R15) पर सवार थे और बताया जा रहा है…
RBI Bank Holiday in July 2025: नई दिल्ली। आजकल बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लेकिन, लोन से जुड़े काम, बड़ा कैश जमा करवाना और चेकबुक इश्यू करवाने जैसे कई काम के लिए बैंक जाना जरूरी होता है। ऐसे में आपको छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाना चाहिए। इससे आप असुविधा से बच जाएंगे। जुलाई महीने की बात करें, तो अलग-अलग जोन में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। जुलाई 2025 में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक 3 जुलाई 2025: खर्ची पूजा…
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में शामिल 19 इनोवा गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भरने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार रात रतलाम के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोल पंप (शक्ति फ्यूल्स) पर हुई, जब सीएम के काफिले की गाड़ियां 27 जून को आयोजित ‘एमपी राइज 2025’ कॉन्क्लेव के लिए इंदौर से रतलाम पहुंची थीं। डीजल भरवाने के बाद सभी वाहन कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक बंद हो गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच में पुष्टि हुई कि पेट्रोल पंप से भरे गए डीजल में पानी मिला…
रायपुर : भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए आज का दिन जा विशेष रहा है ।राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ मंत्री टंक राम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। रथयात्रा के दर्शन और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए। पूजा-अर्चना…
रायपुर। बस्तर अंचल के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में विकास की रफ्तार अब तेज़ हो गई है। सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित ज़िलों को पहली बार रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल (छत्तीसगढ़) तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अब यह सर्वे अपने अंतिम चरण में है। इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित ज़िलों से गुजरेगा, जो अब तक रेल सुविधा से वंचित रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से न केवल इन क्षेत्रों का आवागमन सुगम…
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल…
रायपुर : देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक – बस्तर अंचल – में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल (छत्तीसगढ़) तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) कार्य को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे अब अंतिम चरण में है।इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जो अब तक रेल कनेक्टिविटी से वंचित रहे हैं। यह परियोजना न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि इन जिलों के सामाजिक-आर्थिक विकास…
रायपुर. छत्त्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रीय हो गया है. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश के आसार हैं. अगले 6 दिनों तक मानसूनी गतिविधि इसी तरह रहने की संभावना है. पिछले 24 घटों के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में भारी वर्षा हुई. प्रदेश के बिलासपुर संभाग में तीव्र वर्षा की गतिविधि हुई. इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2°C बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया. सिनोप्टिक सिस्टम मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम…
रायपुर. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पावन उत्सव आज राजधानी रायपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. शहर के अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. जगन्नाथ मंदिर से आज भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. पारंपरिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा. इस भव्य आयोजन में इस भव्य आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. वे रथ यात्रा मार्ग पर “सोने की झाड़ू” लगाकर प्रतीकात्मक रूप से सफाई कर यात्रा का शुभारंभ…
