Author: Khabar Chhattisgarh News
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे दोस्तों के साथ खेलने के लिए अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे अपनी सायकल धोने तालाब में उतरे थे। इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए। इधर दोनों बच्चों के परिजन उनके घर न लौटने से रातभर परेशान रहे और उसे ढूंढते रहे। वहीं आज सुबह दोनों बच्चों के शव को तालाब से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय आरव अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली बार एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे जबकि समापन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल के लिए बस्तर या मैनपाट को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में पार्टी जनप्रतिनिधियों को भाजपा की संगठनात्मक यात्रा, सिद्धांत और रीति-नीति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुशासन, लोकसंवाद और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर…
दुर्ग। स्टेट जीएसटी विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के गनियारी गांव स्थित जालबांधा रोड पर संचालित सितार गुटखा फैक्ट्री में GST विभाग की टीम ने दबिश दी। पिछले पांच वर्षों से चल रही इस फैक्ट्री में टीम ने फैक्ट्री संचालक की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच की। इस दौरान जीएसटी चोरी से जुड़े अहम साक्ष्य मिलने पर विभाग ने फैक्ट्री संचालक पर 2 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है। बता दें कि GST की कार्रवाई के बाद फैक्ट्री संचालक फैक्ट्री में ताला लगाकर वहां से…
रायपुर। छ्त्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुरेन्द्र दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से जारी था। हृदय की गति रूकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे छत्तीसगढ़ सहित देशभर में शोक की लहर है। बीजेपी नेता उज्जवल दीपक सहित कई साहित्यकारों और राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. सुरेन्द्र दुबे अपने चुटीले अंदाज़ और तीखे व्यंग्य के लिए देशभर में प्रसिद्ध थे। वे मंचों पर अपनी कविताओं से…
रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ागांव और आसपास के जंगलों के पेड़ कटाई के विरोध में ग्रामीणों का समर्थन करने पहुंची लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक उद्योगपति को इलाके में कोयला खदान आबंटित हुई है। बीते कई दिनों से खदान के नाम हजारों पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे। क्षेत्र में जंगल की कटाई का विरोध एक दर्जन से भी अधिक गांव के लोग बीते एक महीने से कर रहे हैं। आज सुबह ग्रामीणों के समर्थन में लैलूंगा कांग्रेस विधायक विद्यावती सिडार पहुंची थी,…
नई दिल्ली। अगर आपके पास भी दोपहिया वाहन है और आप रोजाना नेशनल हाइवे से आना जाना करते हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल पर अब दोपहिया वाहनों को भी टैक्स देना होगा। ये नियम 15 जुलाई से लागू होगा। नए नियम के मुताबिक, दोपहिया वाहनों को FASTag के माध्यम से टोल का भुगतान करना होगा। जो नियम का उल्लंघन करता है उसे 2 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर देना होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने बुधवार को जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईवे किनारे चल रही शराब दुकानों और अतिक्रमण कर बनाए गए ढाबों पर नाराज़गी जताई। ढाबों के बाहर अवैध पार्किंग से खतरापिछले वर्ष हाई कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस विषय पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका में तब्दील किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नर बनाए गए एडवोकेट रवींद्र शर्मा ने मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट की…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के जंगल में हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। मारी गई दो महिला नक्सली पुलिस अधिकारी ने बताया की नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बीच-बीच में गोलीबारी हो रही थी। इस मुठभेड़ के दौरान दो महिला नक्सलियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है। बस्तर आईजी ने दी जानकारी आईजी बस्तर पी सुंदरराज…
नई दिल्ली: आज से आपको साइबर क्राइम के बारे में सतर्क करने वाली बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी. सूत्रों के अनुसार इस कॉलर ट्यून को आज से हटाने का फैसला किया गया है. ये कॉलर ट्यून आपको तब सुनाई देती थी जब आप अपने किसी को जानकार को फोन करते थे तो आपको रिकॉर्डेड मैसेज सुनाई देता था. दरअसल, ये कॉलर ट्यून सरकार के उस अभियान का हिस्सा था जिसे साइबर ठगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा था. अब चुकि ये अभियान खत्म हो गया है तो…
भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में तैयार हो चुका है और अब मंदिर को चलाने के लिए पुजारियों की जरूरत है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर पर अर्चकों (पुजारियों) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत, देशभर से इच्छुक उम्मीदवार इस ट्रेनिंग में भाग लेकर अयोध्या राम मंदिर में पुजारी बन सकते हैं। एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:
