Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को राजधानी के एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा हमला था, जिसे कांग्रेस पार्टी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर थोपा। उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस संविधान बचाने की बातें करती है, वही पार्टी उस संविधान को कुचलने की दोषी है। लोकतंत्र की हत्या का आरोपसाव ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए ‘आंतरिक अशांति’ का झूठा हवाला देकर आपातकाल…
रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जून को ‘आपातकाल विरोध दिवस’ पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों से देश एक अघोषित आपातकाल की गिरफ्त में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया, न्यायपालिका, संवैधानिक संस्थाएं और शिक्षण संस्थान – सभी पर सत्ता का दबाव है और मोदी शासन में लोकतंत्र केवल नाम का रह गया है।संविधान बदलने की मंशा, ‘चार सौ पार’ जनादेश का मकसद साफ भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘चार सौ पार’ का नारा सिर्फ संविधान बदलने की…
रायपुर। राज्य सरकार ने वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया है। वहीं कई अधिकारियाें को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया है। ट्रांसफर पर छूट की अवधि 30 जून तक बढ़ीइससे पहले आज प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति के तहत ट्रांसफर पर लगाई गई रोक में राहत की अवधि बढ़ाया था। जिसके अनुसार स्थानांतरण पर छूट 30 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी। इससे पहले यह छूट 25 जून 2025 तक ही निर्धारित थी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, 5 जून 2025 को जारी परिपत्र…
दिल्ली :- CBSE का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किए जाने वाले नियमों को मंजूरी दे दी है. साल 2026 से सीबीएसई की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं (CBSE 10th Board Exam) साल में दो बार आयोजित की जाएगी. सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई ने दो बार परीक्षाएं करवाने के मॉडल को मंजूरी दे दी है. साल में पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई…
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से प्रेमी जोड़े के आत्महत्या का मामला सामने आया है। धनेली गांव में युवक-युवती ने एक साथ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली। दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान अमोरा निवासी शैलेन्द्र केवट के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान रामकुमारी सिंह (36 वर्ष) सोहागपुर, कोरबा की रहने वाली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच में जुट गई है। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकरी के मुताबिक, धनेली गांव के खड़ाखोडी तालाब के पास…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैप्टन अभिमन्यु की पूज्य माताजी श्रीमती परमेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज 20 दिन बाद ही पत्नी, अपने पति के सामने ही, पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई वो भी एकदम फिल्मी अंदाज़ में। शादी के महज 20 दिन बाद ही पत्नी, अपने पति के सामने ही, पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई वो भी एकदम फिल्मी अंदाज़ में। दरअसल मस्तूरी निवासी एक नवविवाहित युवक अपनी पत्नी को पहली बार ससुराल से विदा कराकर घर ला रहा था। इसी बीच रास्ते में तीन युवकों ने फिल्मी अंदाज़ में…
ENG vs IND, 1st Test: इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला था. बेन डकेट की 149 रन की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. इंग्लैंड ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन से बेन डकेट के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया. डकेट ने…
सुकमा : नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले के पूवर्ती गाँव में एक अद्भुत दृश्य सामने आया, जिसने दिलों को छू लिया। कभी नक्सल आतंक का गढ़ रहे इस गाँव में एक बेटी की शादी के मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ जवानों ने भाई का फ़र्ज़ निभाते हुए उसे नेग दिया और पूरे गाँव के साथ विवाह की खुशियों में शामिल हुए। पूवर्ती वही गाँव है, जिसे कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा का गृहग्राम माना जाता है। यहाँ की एक बेटी की शादी थी, और गाँव से थोड़ी दूरी पर 150वीं बटालियन के जवान तैनात थे। बेटी की विदाई के समय…
पेंड्रा: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अमित जोगी को पुलिस ने आज ज्योतिपुर तिराहे पर धरना देने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ धरना स्थल पर मौजूद सैकड़ों समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया है। यह विरोध प्रदर्शन उस घटना के विरोध में किया जा रहा था जिसमें स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी कर ली गई थी। धरना स्थल पर पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव भी मौजूद रहे। JCCJ के प्रमुख अमित जोगी ने प्रशासन पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। धरना दे रहे लोगों की मांग…
