Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष…

    May 2, 2026

    बागबाहरा जनपद पंचायत में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल, निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर में 26 हितग्राही चिन्हांकित

    May 2, 2026

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ विद्यार्थी शामिल

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»ताजा खबर»Politics : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर, ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल….
    ताजा खबर

    Politics : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर, ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल….

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली बार एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे जबकि समापन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल के लिए बस्तर या मैनपाट को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।

    तीन दिन चलने वाले इस शिविर में पार्टी जनप्रतिनिधियों को भाजपा की संगठनात्मक यात्रा, सिद्धांत और रीति-नीति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुशासन, लोकसंवाद और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जाए, इस पर भी विशेष सत्र होंगे। प्रत्येक दिन अलग-अलग सत्रों में संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता और सरकार के अनुभवी पदाधिकारी मार्गदर्शन देंगे।

    शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीनों दिन मौजूद रह सकते हैं। वे खुद भी सत्रों को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगे कि एक जनप्रिय और नीतिनिष्ठ जनप्रतिनिधि कैसे बना जाता है। पार्टी के लिए प्रतिबद्धता और सिद्धांतों पर टिके रहना भी मुख्य बिंदुओं में शामिल रहेगा।

    भाजपा संगठन द्वारा कार्यक्रम के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया जारी है। बस्तर और मैनपाट जैसे शांत, सुरक्षित और सुविधाजनक स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन और समस्त आयोजन की व्यवस्थाएं उच्चस्तर पर की जा रही हैं।

    शिविर के माध्यम से यह भी बताया जाएगा कि भाजपा ने किस प्रकार शून्य से शिखर तक की राजनीतिक यात्रा पूरी की। इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को भाजपा के मूल सिद्धांतों से जोड़ना और उन्हें जनता के साथ आत्मीय संवाद के लिए तैयार करना है। यह आयोजन न केवल एक प्रशिक्षण का माध्यम है, बल्कि भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने का भी प्रयास है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026

    वर्ष 2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ : मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित – मुख्यमंत्री साय

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष…

    Vinod GuptaMay 2, 2026

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष… आरंग। छ.ग. ग्राम पटेल (पं.क्र. 2870)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.