Author: Khabar Chhattisgarh News
बिलासपुर। CG ACCIDENT : बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी स्थित चारपारा मोहल्ले के पास रात करीब 9:15 बजे की है। ग्राम जांजी निवासी 28…
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लांड्री सेवा के लिए निकाले गए टेंडर ने विवाद खड़ा कर दिया है। टेंडर में रखी गई 2 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर और 5 करोड़ रुपये की नेटवर्थ की अनिवार्यता को लेकर स्थानीय व्यवसायियों, धोबी समाज और लांड्री कर्मचारी संगठन ने गहरी नाराजगी जताई है। इन संगठनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझकर ऐसी शर्तें रखी हैं, जिससे स्थानीय और मध्यम स्तर के व्यवसायी इस प्रक्रिया से बाहर हो जाएं और लाभ बड़ी फर्मों को मिले। इसी के विरोध में प्रदेश धोबी समाज के महामंत्री हेमंत निर्मलकर ने अस्पताल…
छुईखदान।रियासतकालीन ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, जमात पारा में आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र भैया और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शुक्रवार को आयोजित इस पर्व में हजारों श्रद्धालु जनों ने भाग लिया और “जय जगन्नाथ स्वामी” के जयघोष से सम्पूर्ण नगर को भक्तिमय बना दिया। रथयात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद हुआ। राजपरिवार के सदस्यों के द्वारा भगवान की विधिवत पूजा कर उन्हें रथ पर विराजमान किया गया। सुसज्जित तोरण-पताकाओं से सजे रथ पर विराजमान होकर तीनों भगवान नगर भ्रमण के लिए निकले। रथयात्रा…
जांजगीर-चांपा। विश्व नशा मुक्ति दिवस के मौके पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत लाखों रुपए की अवैध मादक सामग्रियों को Furnace में जलाकर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई को देख लोगों ने भी पुलिस की सराहना की और नशे के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जांजगीर-चांपा। जिले में 12 जून से 26 जून 2025 तक नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत अलग-अलग जागरूकता और सख्त कार्रवाई अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चांपा…
रायपुर। राजधानी रायपुर के भांटागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी के क्लब हाउस में कल 28 जून को प्रदेश के विभिन्न जिलों से राखी डिजाइनर एवं लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाएं 1 दिवसीय सावन एवं राखी प्रदर्शनी में शामिल होने पहुंच रहे है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक कांसेप्ट फॉर यू ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों से तकरीबन 35 से अधिक राखी, ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकर, आदि के स्टॉल आ रहे है जहां स्वादिष्ट व्यंजन…
रायपुर। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को जिले में शामिल करते हुए 26 जून को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में चलाए गए रक्त शक्ति महा अभियान में एक ही दिन में जिले की 13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 51,727 महिलाओं का हीमोग्लोबीन (एचबी) जांच कराने पर जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की स्टेट हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने आज एसेम्बली हॉल मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए जिला कलेक्टर को प्रमाण पत्र प्रदान किया।…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की 30 जून को मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक में नए मुख्य सचिव का परिचय और मौजूदा मुख्य सचिव को विदाई दी जा सकती है, वैसे भी 30 जून मौजूदा मुख्य सचिव का आखिरी कार्यदिवस है। लिहाजा कैबिनेट में उन्हें विदाई भी दी जायेगी। कैबिनेट में कुछ अहम फैसले भी हो सकते हैं। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मंत्रालय में होगी। विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक में मौजूदा मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। किसानों को खाद बीज की उपलब्धता, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों पर भी बैठक…
उत्तर प्रदेश :- मथुरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता को अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ पिछले करीब पाँच सालों से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया। यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि मां ने समाज और पति के डर से शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस कोगुप्त कैमरे की मदद लेनी पड़ी। कैसे सामने आई दर्दनाक सच्चाई? पुलिस के मुताबिक 20 जून को बेटियों की मां उन्हें पेट दर्द और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ पांच सहायक उपनिरीक्षकों (ASI), एक प्रधान आरक्षक और एक निरीक्षक का तबादला किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं।तबादला सूची इस प्रकार है: पोखनलाल निर्मलकर – जिला कबीरधाम से स्थानांतरित होकर डीसीआरबी शाखा, जिला दुर्ग भेजे गए। निर्मल सिंह धुर्वे – जिला कबीरधाम से जिला दुर्ग में स्थानांतरित। गोपाल दत्त डहरिया – जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से स्थानांतरित होकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही भेजे गए। संजीव कुमार मालेकर – धमतरी से स्थानांतरित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने अपने एक महान साहित्यकार और प्रख्यात हास्य कवि को अंतिम विदाई दी। पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज शुक्रवार को रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अभिषेक दुबे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर साहित्य, कला और सांस्कृतिक जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, उनके प्रशंसक और करीबी परिजन मौजूद रहे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर है। डॉ. दुबे ने हास्य-व्यंग्य को एक नई ऊँचाई दी और अपनी बेबाक लेखनी तथा मंचीय प्रस्तुति के लिए देशभर में लोकप्रिय रहे।…
