Author: Khabar Chhattisgarh News
Aaj Ka Panchang, 29 June 2025: आज 29 जून 2025, रविवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। धार्मिक दृष्टिकोण से यह दिन सूर्य देव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, शुभ-अशुभ मुहूर्त और क्या करें विशेष उपाय। आज का पंचांग ग्रहों की चाल सूर्य और चंद्रमा का समय
Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। आज शाम 5 बजकर 59 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट शुक्र वृष राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना…
तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा रायपुर 28 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। विदित हो कि 14 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। तहसील बनने से इसका लाभ 33 ग्रामों के किसानों, छात्रों और नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख…
मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर याद किया अपना बचपनजशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर रायपुर : – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हाई स्कूल में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जशपुर के 50 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए सम्पर्क स्मार्ट किट और टीवी का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर अपना बचपन याद किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि 50 साल पहले उनका यह स्कूल खपरैल का…
Khushi Mukherjee Black Dress : बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee Black Dress) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस लुक, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 28 जून 2025 को एक कैफे के बाहर स्पॉट की गईं खुशी ने ब्लैक टी-शर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें साइड कट्स इतने रिवीलिंग थे कि हवा चलते ही उन्हें अपने प्राइवेट पार्ट्स को हाथ से छुपाना पड़ा। यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया, और नेटिज़न्स ने इसे लेकर जमकर बहस छेड़…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव में स्थित गद्दा फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। हादसे के वक्त फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी काम कर रहा था, जिसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं फैक्ट्री भी जलकर हो गई। मृतक की पहचान मगर लोग, धमतरी जिला निवासी त्रिलोचन ध्रुव के रूप में हुई है। इस भयवाह हादसे के वक्त वह फैक्ट्री में फंस गया था। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए दमकल की चार वाहनों की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे छात्र जिन्होंने अपने मूल परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर रीवैल्यूएशन या रीटोटलिंग के लिए आवेदन किया था, अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाकर अपना संशोधित परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों को एक और अवसर दिया गया है। जिन छात्रों के नंबरों में बदलाव नहीं हुआ है या फिर जो अब भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, वे द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। CGBSE…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ रायपुर 28 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला पंचायत परिसर में दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश की कई प्रमुख कृषि कंपनियां जैसे-जियो मार्ट रिटेल, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म, आत्माकुर, धरागरी, अवनी आयुर्वेदा इत्यादि उपस्थित रहेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से जिले के किसान एफपीओ के जरिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु फसल विक्रय अनुबंध कर सकेंगे। बिचौलिया…
रायपुर, जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर एजुकेशनल सिटी में नालंदा परिसर की…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन डिप्टी रेंजर, वनोपज समिति के सात कर्मियों समेत 11 लोग हैं। सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला वर्ष 2021 और 22 का है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रदान किए जाने वाले प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि में डीएफओ,डिप्टी रेंजर,वनोपज समिति के प्रबंधकों ने मिलकर घोटाला किया। मृतकों और ऐसे ग्रामीणों को तेंदूपत्ता संग्राहक बताया गया जिनका तेंदूपत्ता संग्रहण से कोई वास्ता नहीं था। सभी के नाम से तेंदूपत्ता संग्रहण की…
