Author: Khabar Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प के तहत विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में नियद नेल्लानार योजना के तहत महिला एवं…

Read More

Jagannath Yatra Stampede: ओडिशा के पुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रथयात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं करीब 50 श्रद्धालु घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी शुभद्रा की मूर्तियों वाले तीन रथ श्री गुंडिचा मंदिर से गुजर रहे थे, जो जगन्नाथ मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर है, जहां से यात्रा शुरू हुई थी. उमड़ी थी भीड़ रविवार की सुबह करीब 4.30 बजे पवित्र रथ…

Read More

जगदलपुर : जगदलपुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां SP ऑफिस के सामने सरपंच प्रतिनिधि ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन नाग है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, एसपी कार्यलय के सामने चाय की दुकान पर आज सुबह सरपंच पति कमलोचन नाग की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़ंकप मच गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक…

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ। 22 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रस्तुत इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की चर्चा से की। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों और विशेष रूप से दिव्यांगजनों तथा सुरक्षाबलों द्वारा योग में भागीदारी की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अमरनाथ यात्रा के आगामी शुभारंभ (3 जुलाई) की जानकारी दी और तीर्थ यात्रियों तथा सेवा कार्यों में लगे लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैलाश पर्वत का भी उल्लेख करते हुए तीर्थ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बड़ी संख्या में सब इंस्पेटर और असिस्टेंट सब इंस्पेटर समेत 77 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। देखें लिस्ट –

Read More

उत्तराखंड। में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है सभी तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह यात्रा तब तक स्थगित रहेगी, जब तक नया आदेश जारी नहीं हो जाता। – प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए…

Read More

रायपुर। संसदीय क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल 30 जून 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में यात्री सुविधाओं और रेल विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पिछले साल हुई कई मांगों पर कार्रवाईपिछले वर्ष सांसद अग्रवाल द्वारा उठाए गए मुद्दों पर रेलवे प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और कई मांगों पर अमल किया गया। रायपुर मंडल में कुंभ, होली, छठ और दीपावली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन…

Read More

रायपुर। देवर्षि नारद जयंती समारोह आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। 29 जून 2025 को शाम 4 बजे नवीन विश्राम गृह (लो.नि.वि.), भू-तल कांफ्रेंस हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर पाञ्चजन्य, नई दिल्ली के संपादक हितेश शंकर मुख्य वक्ता होंगे और ‘ राष्ट्रीय सुरक्षा में पत्रकारिता की भूमिका ‘ विषय पर अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख प्रदीप कुमार श्रीवास्तव होंगे। इस समारोह में राजधानी के आई बी सी के वरिष्ठ पत्रकार सतीश सिंह ठाकुर…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की गुड गवर्नेंस नीति के अनुरूप सभी विभागों में शासकीय कार्यप्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी बनाने की दिशा में अनेक पहल की जा रही है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में वर्षों बाद बड़े पैमाने पर तबादले किये गये हैं। इससे पहले विगत दो-तीन वर्षों में विभाग में एकाध बार ही सीमित संख्या में (केवल 10-15 अधिकारियों के) ही तबादले हुए थे। जीएसटी विभाग के अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी एक ही पदस्थापना स्थल पर लंबे समय से कार्यरत थे। कुछ अधिकारी तो लगातार 18 वर्षों तक एक ही स्थान…

Read More

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं ,जहां वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। ‘किसान-जवान-संविधान’ थीम पर आधारित इस सभा को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने जिलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया हैं। कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलों की तैयारियों की निगरानी करेंगे। इन्हें मिली जिम्मेदारी

Read More