Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। जहां वे जांजगीर चांपा जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि, ये कार्यक्रम साय सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। JP नड्डा दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे, जहां वे पुलिस ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। नड्डा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, विकास…
कोरबा। जिले से बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के रिश्तेदार के घर जाने के बाद नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसके पिता की नियत बिगड़ गई और उसने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम अमझर में आोरपी की पत्नी दबावपूर्वक संबंध बनाने की जिद से परेशान थी। वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी। इस दौरान 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को घर में अकेली पाकर कलयुगी पिता की नियत बिगड़ गई। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को नई तहसील मिलने वाली है. छत्तीसगढ़ सरकार ने नया रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में नवा रायपुर अटल नगर तहसील की सीमाएं स्पष्ट की गई हैं. साथ ही इस नई तहसील में 39 गांव शामिल होंगे, जिनके बारे में बताया गया है. वहीं, 60 दिनों के अंदर आपत्ति और सुझाव मंगाए गए हैं. नवा रायपुर अटल नगर बनेगी नई तहसील छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है.…
कटघोरा। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर में एक सनसनीखेज मामला सामने आई है, जहां एक पिता पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिसके बाद आरोपी की पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति पत्नी पर जबरन दबावपूर्ण संबंध बनाने की जिद कर रहा था। जिससे परेशान होकर बुआ के घर चली गई थी, तब घर में अकेली बेटी को देख कर आरोपी की नियत बिगड़ गई और जबरन दुष्कर्म की…
रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते कई दिनों से मारपीट-चाकूबाजी की वारदात सामने आ रही है। जिसमें लोग मामूली विवाद पर एक-दूसरे की जान लेने में उतर आते हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया है। जहां जूलुस में नाचने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार रात जुलूस के दौरान नाचने लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय दिनेश निषाद सड्डू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद तब शुरू हुआ जब आरोपी पक्ष ने कहा “हमारे धुमाल…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां डीजल टेंकर और अल्टो कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे की इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें से 1 की हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार, घटना कटघोरा थाना के तानाखार नेशनल हाइवे 130 मुख्यमार्ग की है। बताया गया कि, कार सवार सूरजपुर से कटघोरा की ओर जा रहे थे और ओवरटेक करने की कोशिश में डीजल टेंकर और अल्टो कार में आपस टकरा गई। जिसमें कार में सवार 5 लोग जिसमे 1…
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों से संपत्ति विवरण मांगा है। इन सभी अधिकारियों को 31 जनवरी तक जीएडी के स्पैरो पोर्टल में यह विवरण अनिवार्यता देना होगा। इसमें पत्नी / पति, बच्चों के नाम की संपत्ति की भी जानकारी देनी होगी।जीएडी सचिव अविनाश चंपावत ने सभी राप्रसे अधिकारियों को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 19 (1) के तहत् अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसमें इस वर्ष 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक की अवधि में धारित वार्षिक…
00 नए उद्योगों से बढ़ेगा रोज़गार के अवसररायपुर। छत्तीसगढ़ अब सिर्फ निवेश आकर्षित नहीं कर रहा उन्हें तेज़ी से ज़मीन पर भी उतार रहा है। नवंबर 2024 से अब तक राज्य ने 18 क्षेत्रों में 27.83 लाख करोड़ रूपए के 219 निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। इनमें सेमीकंडक्टर और एआई से लेकर सीमेंट, बिजली और मैन्युफैक्चरिंग तक शामिल हैं। ये परियोजनाएँ राज्य के अन्य जिलों में फैली हैं, जिनसे 1.5 लाख रोजगार सृजित होंगे और यह पूरे राज्य में संतुलित विकास की ओर एक बड़ा संकेत है। नए उद्योगों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रेस वार्ता में सी एस आई डी…
रायपुर। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं और शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर रहे हैं।धान खरीदी प्रक्रिया में तुंहर टोकन ऐप ने किसानों के लिए व्यवस्था को…
00 14 विधाओं में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का मिलेगा मौका00 उप मुख्यमंत्री साव ने किया पोस्टर का विमोचनरायपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आगामी 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव-2025 में 3100 युवा भागीदारी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी 14 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 23 दिसम्बर को महोत्सव के…
