Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान…..

    June 4, 2026

    स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही-रेत और मुरम के अवैध परिवहन में लगे 04 हाइवा जप्त

    June 4, 2026

    आरंग के लोक कला मंच ‘दूज के चंदा’ का राष्ट्रीय दूरदर्शन पर चयन-इस तारीख को होगा प्रसारण

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»नवा रायपुर अटल नगर बनेगी नई तहसील, सरकार ने जारी किया प्रस्ताव, ये 39 गांव होंगे शामिल
    छत्तीसगढ़

    नवा रायपुर अटल नगर बनेगी नई तहसील, सरकार ने जारी किया प्रस्ताव, ये 39 गांव होंगे शामिल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 20, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को नई तहसील मिलने वाली है. छत्तीसगढ़ सरकार ने नया रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में नवा रायपुर अटल नगर तहसील की सीमाएं स्पष्ट की गई हैं. साथ ही इस नई तहसील में 39 गांव शामिल होंगे, जिनके बारे में बताया गया है. वहीं, 60 दिनों के अंदर आपत्ति और सुझाव मंगाए गए हैं.

    नवा रायपुर अटल नगर बनेगी नई तहसील

    छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है. यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 13 के तहत लाया गया है, जिसके जरिए तहसील की सीमाओं में परिवर्तन और नई तहसील के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 19 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में इस संबंध में अधिसूचना प्रकाशित की गई है. इस अधिसूचना के जरिए रायपुर जिले में एक नई तहसील गठित करने और उसकी सीमाएं निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा है.

    चार तहसीलों से अलग होंगे गांव

    नवा रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाने के लिए रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर- ये चार तहसीलों के गांवों को अलग किया जाएगा. प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत इन चारों तहसीलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर नई तहसील बनाई जाएगी. नई तहसील में कुल 6 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल किए जाएंगे. इनमें पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेड़ी और रायपुर-18 (कंदुल) मंडल शामिल हैं. वहीं, इसमें 20 पटवारी हल्कों के कुल 39 गांव शामिल किए जाएंगे.

    ये 39 गांव होंगे शामिल

    नई तहसील में कुल 39 गांव शामिल किए जाएंगे. इनमें- पलौद, परसदा, सेंद्री, चिचा, बरौदा, कयाबांधा, नवागांव, खपरी, कुहेरा, राखी, कोटनी, कोटराभाठा, तेंदुल, छटौना, बेंद्री, निमोरा, उपरवारा, तुता, खंडवा, भेलवाडीह, पचेडा, चेरिया, पाऊटा, बंजारी, तेंदुआ, कुर्रू, नकट्टी, टेमरी
    धरमपुरा, बनारसी, कंदुल और माना शामिल हैं.

    बता दें कि सरकार ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति और सुझाव भी जनता से मांगे हैं. राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति या सुझाव लिखित रूप में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर को भेज सकता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान…..

    Rekhraaz SahuJune 4, 2026

    07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान…..…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.