Author: Khabar Chhattisgarh News
बस्तर :- बस्तर जिले के कोटपाड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घुमर गांव के पास मवेशियों से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में कंटेनर में भरी 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। अवैध गो-चालान की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, कंटेनर के जरिए मवेशियों को अवैध रूप से देर रात कोटपाड़ क्षेत्र से घुमर मार्ग होते हुए आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था। बताया…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) की पांच दिवसीय शिवपुराण कथा के चौथे दिन आयोजक समिति और टेंट ठेकेदार के बीच भुगतान को लेकर जमकर विवाद हो गया। टेंट मालिक ने पैसे न मिलने के कारण पंडाल उखाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कथा मैनेजमेंट टीम के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बावजूद 1.75 लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। ठेकेदार ने क्या कहा?विवाद की शुरुआत तब हुई जब टेंट ठेकेदार नरेंद्र कुमार साहू ने दावा किया कि 1.26 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ था,…
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों बड़ा झटका दिया है। नए साल से ठीक पहले भारतीय रेलवे ने अपने किराए में बढ़ोत्तरी का एलान किया है। रेलवे के इस घोषणा के तहत जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी (AC) श्रेणियों के टिकट महंगे हो जाएंगे। भारतीय रेलवे द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, किराए की ये बढ़ी हुई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू कर दी जाएंगी। हालांकि, रेलवे ने राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 26 दिसंबर से किराए में होने वाले बढ़ोत्तरी का असर…
कोरिया। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगहना के जूनापारा में आज दोपहर करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 35 वर्षीय कौशल यादव ने 60 वर्षीय उपेन्द्र नारायण यादव पर फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि, जब परिजन और ग्रामीण उपेन्द्र नारायण यादव को संभालने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान आरोपी कौशल यादव मौके से निकलकर पास के कुएं में कूद गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक…
रायपुर – बिलासपुर जोन के 21 ट्रेन 26 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक रद्द रहेगी। जिसमें रायपुर मंडल में 11 और नागपुर मंडल के 10 ट्रेन शामिल हैं।जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ लाइन में अधोरसंरचना विकास के चलते ट्रेनें रद्द रहेगी। जिसमें मुख्य रूप से दुर्ग, गोंदिया, रायपुर, इतवारी, बालाघाट जाने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी।
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आंध्र प्रदेश दौरे पर रहने वाले है। सीएम साय दोपहर डेढ़ बजे रायपुर एयरपोर्ट से आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे। आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में आयोजित अटल मोदी सुपारीपालना यात्रा में शामिल होंगे वही 4.15 पर पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी पर लगी फोटो प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ। वही रात 8.30 बजे आंध्र प्रदेश से रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री साय।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वही उनकी निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सीएम साय ने X पर पोस्ट शेयर क्र लिखा कि – कैबिनेट के साथी श्री केदार कश्यप जी की पूज्य माताजी श्रीमती मनकी…
Aaj Ka Panchang 21 December 2025: जानें ! शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और दिनभर का पूरा पंचांग
Aaj Ka Panchang 21 December 2025: आज 21 दिसंबर 2025, रविवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वृद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो उन्नति और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत और कार्यों की योजना बनाने से पहले शुभ और अशुभ समय की जानकारी होना आवश्यक है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 December 2025) विस्तार से। विक्रम संवत- 2082, कालयुक्तशक सम्वत- 1947, विश्वावसुपूर्णिमांत- पौषअमांत- पौष तिथि और पक्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- 20 दिसंबर 07:13 AM से 21…
21 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 36 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानें। मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। लाभ…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित वीर बाल रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भव्य रैली में लगभग 5,000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। रैली में सिख परंपरा की वीरता को दर्शाती गतका जैसी साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायी झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को गहरे भावनात्मक स्तर पर जोड़ा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में हम दशम गुरु…
