Author: Khabar Chhattisgarh News
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर तेज़ रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। परसूली मार्ग पर रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परसूली मार्ग पर तेज़ रफ्तार से जा रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सारंगपुरी निवासी डीगेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डीगेश धमतरी में काम करता था और रात में काम खत्म कर बाइक से अपने घर सारंगपुरी…
रायपुर। मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना कुछ ही देर में रायपुर के आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शुरू होगा। धरना प्रदर्शन में रायपुर शहर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना का नाम बदलना गलत है और इसका विरोध किया जाएगा। मौके पर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगा।
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनादेश परब में शामिल होंगे। वे सरकार के दो साल पर जांजगीर में भव्य आयोजन में शामिल होंगी। बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जेपी नड्डा के साथ जांजगीर जाएंगे।
खैरागढ़। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़-लांजी मार्ग पर स्थित बटालियन कैंप में तैनात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह 17वीं सीएफ बटालियन में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने वाला जवान भी उसी कैंप में तैनात…
रायगढ़। इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब युवती प्रिंसी का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने जब प्रिंसी को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलने पर यह दर्दनाक दृश्य सामने आया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक…
Aaj Ka Panchang 22 December 2025: आज 22 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन है। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है, जो कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे। आइए जानते हैं आज के दिन का संपूर्ण पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 December 2025), शुभ-अशुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। संवत्सर विवरण विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त) शक संवत: 1947 (विश्वावसु) पूर्णिमांत मास: पौष अमांत मास: पौष तिथि और पक्ष आज शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। शुक्ल द्वितीया:…
22 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरा रात पार करके कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानें। मेष राशि- आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप…
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। कल जांजगीर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दे कि कल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार जनादेश परब कार्यक्रम का योजन कर रही है इस कार्यक्रम में सरकार अपना उपलब्धियां गिनाते हुए नजर आयेंगे और इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा,उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि छालीवुड की सशक्त नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15 से 20 दिसम्बर तक राजस्थान भ्रमण के दौरान वहां की विधायिका, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, ताकि अन्य राज्यों के शासन-प्रशासन, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े नवाचारी प्रयासों को पत्रकारों के दृष्टिकोण से…
