Author: Rekhraaz Sahu
शुक्रवार 1 मार्च को राजेश मिश्रा रंग-झाझर और महेश वर्मा लोकमाया लोकमंच की होगी प्रस्तुति- राजिम कुंभ में कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रस्तुत कर अपनी भाषा बोली, परम्परा और सभ्यता का सम्मान करने और प्राचीन लोककला को संरक्षित करने का संदेश आधुनिक पीढ़ी को दे रहे है। आज 01 मार्च को सांस्कृतिक मंच पर शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। जिसमें रायपुर से राजेश मिश्रा रंग-झांझर लोक कला की प्रस्तुति के साथ ही कुम्हारी से महेश वर्मा लोकमाया लोकमंच, भिलाई से पुष्पा साहू…
महासमुंद 01 मार्च 2024/ कामकाजी महिलाओं के सामने हमेशा इस बात की चुनौती रहती है की जब वे ऑफिस जाए तो बच्चों की देखभाल कौन करेगा। वे अक्सर तनाव में रहती है, लेकिन काम और बच्चों की देखभाल दोनों को ही पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहती है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष रुचि दिखाई और जिला मुख्यालय में जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त पालना घर स्थापित किया। जिसका संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसे छत्तीसगढ़ी में मोर दाई के कोरा का नाम दिया गया है। नाम के…
जिला पुलिस बल में निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक समेत आरक्षकों का हुआ तबादला…… महासमुंद जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद से स्थानांतरण सूची जारी हुआ है जिसमें 2 निरीक्षक,3 उप निरीक्षक समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने मार्च के महीने में छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ें काम है तो इसे पहले ही निपटा लें, ताकि आपका कोई जरूरी काम अटकने से आपको कोई परेशानी न हो. तो चलिए जानते हैं किन-किन राज्यों में कब रहेगी छुट्टी. स्थानीय त्योहारों के हिसाब से तय होती हैं छुट्टियांमार्च में 14 दिन बैंकों की छुट्टियां हैं. मार्च में पहली छुट्टी 1 मार्च को है. 1 मार्च को मिजोरम में चपचार कुट त्योहार है, इसी तरह होली के साथ-साथ 12 मार्च को रमजान की शुरुआत…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी…जिले के एक लाख 10 हजार से अधिक कृषकों के खाते में 46.83 करोड़ की राशि हस्तांतरण महासमुन्द 29 फरवरी 2024/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त बुधवार को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के यवतमाल से जारी की गई। जिसमें महासमुन्द जिले के एक लाख 10 हजार 278 कृषकों के खाते में 46.83 करोड़ की राशि हस्तांतरण हुई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं पी.एम. किसान उत्सव दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुंद एवं कृषि विकास किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र,…
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने चंद्रेश के निधन पर दुःख व्यक्त किया नवापारा-राजिम।नवापारा के सोमवारी बाजार में रहने वाले बसंत देवांगन के 11 वर्षीय पोते चंद्रेश का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था । देवांगन परिवार के दुख में सहभागी बनने पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू आज देर शाम बसंत देवांगन के निवास पहुंचे । इस दौरान श्री साहू ने देवांगन परिवार के सदस्यों से मासूम चंद्रेश के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रेश के दादा बसंत से मेरा पुराना परिचय है, जिसके चलते मैं इस परिवार का सदस्य हूं और इस लिहाज से…
प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, श्री लखन लाल देवांगन ने आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में उन्होंने कर्मकार कल्याण मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप हम सभी को श्रम विभाग की जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ श्रमिकों को दिलाने की दिशा में बेहतर प्रयास करे, जिससे छत्तीसगढ़ की देश में एक विशिष्ट पहचान बने।…
PM मोदी ने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi yojana) के तहत 16वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री ने 6 हजार रुपये की सालाना किस्त में से 2-2 हजार रुपये की इस किस्त को 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यवतमाल जिले में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि का वितरण किया। PM मोदी द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जारी की गई रकम 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की…
छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले पावन नगरी राजिम में भगवान वास करते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भगवान श्री राजीव लोचन और श्री कुलेश्वर महादेव है, जिसके आशीर्वाद से हर वर्ष राजिम मेला बिना किसी रूकावट के संपन्न होता है। इसके साथ ही प्रयाग क्षेत्र में स्थित लोमष ऋषि आश्रम है। लोमष ऋषि आश्रम के संदर्भ में कई किवदंतियाँ है।मान्यता है कि आज भी लोमष ऋषि सबसे पहले भगवान राजीव लोचन भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। इसके कुछ साक्ष्य यहां के पुजारियों को परिलक्षित हुए। कहा जाता है कि भगवान श्री राम वन गमन के दौरान कुछ दिनों तक…
संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी के निधन पर मुख्यमंच से दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि राजिम। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही समूचे कुंभ कल्प क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। मुख्यमंच पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोककर उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसमुदाय ने मंत्री श्री अग्रवाल की माता को अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने तथा अग्रवाल परिवार को इस अथाय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से…
