Author: Rekhraaz Sahu
करंट के चपेट में आए सरपंच का कुशल-क्षेम जानने पहुंचे विधायक महासमुंद। महासमुंद विधानसभा के झलप क्षेत्र में ग्राम भटगांव के सरपंच रेवाराम चौहान विद्युत करंट के चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को हुई तो वह उनसे अस्पताल में मिलने पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। साथ ही उनके स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों से चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन होने से अन्य प्रदेश के मंडी बोर्ड अथवा समिति के एकल पंजीयन अथवा अनुज्ञप्तिधारी, व्यापारी एवं प्रसंस्करणकर्ता भारत सरकार द्वारा संचालित ई-नाम पोर्टल (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के माध्यम से अधिसूचित कृषि उपज की खरीदी-बिक्री बिना पंजीयन के कर सकेंगे, इससे छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों और विक्रेताओं को अधिकतम मूल्य मिल पाएगा। संशोधन प्रस्ताव…
रायपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी कार्रवाई : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई निलंबित, 4 को नोटिस जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारी गंभीरता से करें काम, समय पर पूर्ण हों निर्धारित लक्ष्य – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर…
गायत्रीप्रसाद पटेल को पीएचडी की उपाधि सरायपाली:-स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में वाणिज्य विषय में अतिथि व्याख्याता के रूप में पदस्थ श्री गायत्री प्रसाद पटेल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। बहेरापाली निवासी गायत्री प्रसाद पटेल ने अपनी पीएचडी की उपाधि मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर से प्राप्त की है । उनके शोध का विषय “महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का अध्ययन (सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विशेष संदर्भ में ) किया है ।शोध निदेशक मैट्स स्कूल आफ बिजनेस स्टडीज के विभागाध्यक्ष डॉ.उमेश गुप्ता के निर्देशन में पूर्ण किया है ।वे विगत 6 वर्षों से स्थानीय…
ग्राम अछोला हाई स्कुल ग्राउंड में लूट व मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार….आरोपियों के कब्जे से 01 नग मोटर सायकल, 01 स्टील का स्टीक तथा नगदी रकम 1800 रूपये जप्त…… 03 जूलाई को प्रार्थी पदमन ढीढी ग्राम परसवानी से ग्राम समोदा से पैदल जा रहा था कि रात्रि करीबन 07.30 बजे ग्राम अछोला के छोटे पुल के पास पहुंचा था उसी समय ग्राम समोदा की ओर से मोटर सायकल में दो अज्ञात व्यक्ति आये और पुछे कहां जाना है तब प्रार्थी भोरिंग जाना है बोला फिर दोनो व्यक्ति द्वारा ग्राम जोबा तक छोड देने कहने पर प्रार्थी उनके साथ…
लो आ गईं लाडला भाई योजना….12वीं पास बेरोजगार को 6000 रुपये…. डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएट धारक युवाओं को मिलेंगे 10000 रुपये प्रति माह…. महाराष्ट्र की शिंदे सरकार महिला मतदाताओं को लुभाने के बाद अब युवाओं के लिए एक लोकलुभावन स्कीम लाई है। इस स्कीम का नाम है लाडला भाई योजना। इस नई योजना की घोषणा का उद्देश्य युवा पुरुषों का समर्थन करना है। इसके तहत जो युवा 12वीं हैं लेकिन बेरोजगार हैं उन्हें 6000 रुपये प्रति माह डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएट धारक युवाओं को 10000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। लाडला भाई स्कीम’ का किसे…
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने…
केन्द्रीय श्रम, रोज़गार, युवा एवं खेल मामलो के मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके आवास पर आज मुलाक़ात की केन्द्रीय श्रम, रोज़गार, युवा एवं खेल मामलो के मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके आवास पर आज मुलाक़ात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी साथ थे l
शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में बाल संसद का हुआ गठन बाल संसद का हुआ गठन, दिलेश्वर धीवर बनें प्रधानमंत्रीशासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव मे शिक्षकों के नेतृत्व में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों की आम सभा में निर्वाचन द्वारा बाल संसद का गठन किया गया। साथ मे आपदा प्रबंधन समिति, स्वच्छता समिति , ईको क्लब का गठन किया गया। बच्चों को विद्यालय के प्रधान पाठक संगीता रात्रे, बलराम नेताम, जितेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि बाल संसद विद्यालय के बच्चों का एक मंच है, जहां वे अपने विद्यालय, समाज, परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपने अधिकारों की बात…
ठेकेदार एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय: धर्मेंद्र प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महासमुंद जिला एसोसिएशन का वार्षिक समारोह कोडार रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें ठेकेदारों की समस्याओं की समीक्षा की गई एवं अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।ठेकेदार यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा की ठेकेदार एसोसिएशन के संघर्षों से ठेकेदारों के अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण किया हुआ है, कुछ समस्याएं अभी भी है जिनके निराकरण हेतु हमें संघर्ष करना होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि मैनुअल टेंडर बीस लाख से बढ़ाकर पचास लाख किए जाने सहित महत्वपूर्ण मांगों को लेकर…
