Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल

    October 21, 2026

    आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद

    October 21, 2026

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»योजनाएं»उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल
    योजनाएं

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 17, 20246 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया।

    सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रुप में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने नेतृत्व में प्रदेश भर के सराफा व्यापारियों को एकजुट करने का काम करेंगे। सराफा व्यवसाईयों के हितों के संरक्षण के साथ ही समाज सेवा का महती कार्य एसोशिएशन के माध्यम से होगा, ऐसी वे उम्मीद करते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में सराफा व्यवसाय के उत्थान में सरकार हर कदम पर एसोशिएशन के साथ खड़ा है।

    सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय किसी प्रदेश की प्रगति का द्योतक है। सराफा व्यवसाय का बढ़ना राज्य की तरक्की का प्रतीक है। पहले एक खास क्षेत्र में सीमित रहने वाले सराफा दुकानों का अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और बाजारों में विस्तार हो रहा है। पिछले 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ में सराफा का व्यवसाय करीब सौ गुना बढ़ा है। समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद यहां की सामाजिक और आर्थिक प्रगति हम सबने देखी है। प्रदेश में सराफा की नई दुकानें तेजी से खुल रही हैं जो बताती है कि यहां के लोगों की खरीदारी की क्षमता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए मैं सराफा व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं।

    बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कमल सोनी और कोषाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जैन ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर सराफा एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री हरख मालू ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव श्री प्रकाश गोलछा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश भर से आए विभिन्न सराफा एसोशिएशन्स के पदाधिकारी और सराफा व्यवसाई समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल

    Vinod GuptaOctober 21, 2026110 Views

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल
    • आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद
    • दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना
    • माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन
    • आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.