आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम
आरंग। स्थानीय श्याम बाजार निवासी पूना राम साहू के सुपुत्र तारकेश्वर साहू ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी परिजनों द्वारा दिए जाने के बाद आरंग पुलिस सुबह करीब 7:00 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से विवेचना कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



