Author: Rekhraaz Sahu
सुकमा : भारतीय वायु सेना हेतु आवेदन 28 जुलाई तक सुकमा, 24 जुलाई 2024 भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर वायु भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन प्रारंभ हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2024 निर्धारित है। कम्प्युटर परीक्षा 18 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होगी। अग्निवीर वायु हेतु अविवाहित उम्मीदवार का जन्म 03 जुलाई 2004 और 03 जनवरी 2008 (दोनों तिथियों सम्मिलित) के मध्य हुआ हो। आवेदक केन्द्रीय , केन्द्रशासित , राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमिडिएट 10$2 अथवा समकक्ष परीक्षा में कुल योग…
युवाओं को मिलेगा उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री ‘ज्ञान आधारित समाज’ के प्रतीक के रूप स्थापित करने की योजना,85 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत रायपुर, 24 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को “नॉलेज बेस्ड सोसायटी” यानी “ज्ञान आधारित समाज’’ के प्रतीक के रूप में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने संकल्पित है।…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन 25 जुलाई को स्थगित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।
वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक में 7 हजार 329 करोड़ रूपए का प्रावधान महतारी वंदन योजना, नियद नेल्लानार, पीएम जनमन योजना के साथ ही खेल सुविधाओं के लिए प्रावधान शामिल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पुनः होगी शुरू छत्तीसगढ़ का बजट का आकार बढ़कर हुआ 01 लाख 54 हजार 775 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गए 7 हजार 329 करोड़ रूपए के प्रथम अनुपूरक में महतारी वंदन योजना, लोकनायक जयप्रकाश सम्मान निधि, नियद नेल्लानार, पीएम जनमन…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रतिबंध हटाना स्वागत योग्य कदम……आनंद साहू भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगे हुए प्रतिबंध को भारत सरकार द्वारा हटाया गया है, जो एक अत्यंत ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य कदम है। राष्ट्र के निर्माण में निर्भीक, स्वत: और सांस्कृतिक सेवा करने वाली सामाजिक एवं सास्कृतिक संगठन है।भारत राष्ट्र को अखंड एवं अक्षुण्ण बनाए रखने में संघ के महत्वपूर्ण भूमिका है, विशेष कर युद्ध, गृह युद्ध, भूकंप,बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय जन सहयोग के लिए किए गए संघ के कार्य ऐतिहासिक एवं सराहनीय रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आंदोलन पूर्णतया अहिंसात्मक रहा है। सरकार के…
अन्नदाताओं को उनकी उपज का मिलेगा अधिकतम मूल्य, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन का निर्णय सराहनीय : योगेश्वर महासमुंद। शुक्रवार को मुखमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कैबिनेट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य के अन्नदाताओं को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त होगा। आगे कहा कि अधिनियम में संशोधन होने से अन्य प्रदेश के मंडी बोर्ड अथवा समिति के एकल पंजीयन अथवा…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी भी उपस्थित रहे। कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम आस्था का केंद्र के रूप में विख्यात है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सत्यनारायण और भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते है। बाबा सत्यनारायण पूरे दिन…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होगें।
मानसून सक्रिय होने के बाद मौसम पूरी तरह बारिश से सराबोर हो गया है। मानसून के मौसम में रोमांच और ताजगी के बीच नवजात शिशुओं के लिए कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में माता-पिता को मानसून के दिनों में नवजात शिशुओं पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस लेख में डॉ. महेश बालसेकर, सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक मेडिसिन, नारायणा हेल्थ एस.आर.सी.सी चिल्ड्रन हॉस्पिटल, मुंबई ने बच्चों की सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए मानसून के दिनों में स्वच्छता…
भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति बैठक व कार्यशाला आयोजित, आगामी चुनाव की रणनीति के संबंध में हुई चर्चा महासमुंद। शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक व कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सांसद, विधायक समेत वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। इस दौरान आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी और रणनीति के संबंध में चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद, विधायक व वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं ने जोश भरा। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा से एक मजबूत संगठन के रूप में कार्य कर रही है। इसी के चलते विधानसभा और लोकसभा चुनाव…
