Author: Rekhraaz Sahu
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं रायपुर, 20 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने…
किसानों ने महासमुन्द सांसद को सौंपा मांग पत्र.….संसद में किसानों की मांगों को उठाने की अपील राजिम।पिछले दिनों दिल्ली में हुए संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय आम बैठक में देश के सभी सांसदों को किसानों का मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक मंडल सदस्य एवं भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में किसानों ने महासमुन्द सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को मांग पत्र सौपकर संसद में किसानों की बात रखने अपील किया है। तेजराम विद्रोही ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सीमाओं से वापसी से पहले केन्द्र…
रायपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘‘शिक्षा सप्ताह’’ का होगा आयोजन रायपुर, 20 जुलाई 2024 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों में एक सप्ताह तक ‘शिक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्य में 22 जुलाई से शिक्षा सप्ताह मनाने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी परिपत्र द्वारा जिले के समस्त शालाओं…
पर्यटन विभाग के एलईडी ब्रांडिंग की खुली पोल, निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही राजिम, छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाले धर्मनगरी राजिम को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री राम वन गमन परिपथ अंतर्गत विकसित करने के उद्देश्य को लेकर राजिम के विकास कार्य के लिए करोड़ो रुपए शासन से स्वीकृत कराए गए हैं मगर संबंधित विभाग के लापरवाह अधिकारियों के चलते ठेकेदार निर्माण कार्य में देरी कर राजिम के विकास की रफ्तार को धीमा कर रहे है l आपको बता दें कि राजिम कुंभ मेला के समय बनाया गया एलईडी ब्रांडिंग को महज 6 माह भी नही…
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज सुबह कबीरधाम जिले के ग्राम चरडोंगरी पहुंचकर श्री जलेश्वर साहू के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा इस अवसर पर मृतक श्री जालेश्वर साहू के पूरे परिवारजनों से भेंट मुलाकात की और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर श्री मनीराम साहू, श्री खिलेश्वर साहू, सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान राजा देवशरण जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा जांच उपकरणों एवं दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सीटी स्कैन, पोषण पुनर्वास केंद्र, पंजीयन कक्ष, ओपीडी कक्ष, कैंसर वार्ड, आईसीयू वार्ड, पोस्ट पेशेंट वार्ड, खून जांच लैब, मातृ शिशु स्वास्थ्य कक्ष का निरीक्षण किया। इस…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगातार सतकर्ता बरती जा रही है तथा कार्रवाई भी की जा रही है। इसी तारतम्य में बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई है। एसडीएम कोटा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लिनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उसे सील करने की कार्रवाई की। गौरतलब है कि कलेक्टर ने अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक हैं। यह क्लिनिक धर्मप्रताप पिता विशाल सिंह के मकान में चलाया…
रायपुर : भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का सुधार करेंगे तहसीलदार रायपुर, 20 जुलाई 2024 राज्य के भू-स्वामियों को पटवारी रिकार्ड में त्रुटियों में सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल पर राजस्व विभाग ने भू-स्वामियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का निराकरण करने के लिए तहसीलदारों को अधिकृत किया है। पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड के त्रुटियों को निराकृत करने के लिए प्राधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राजस्व रिकार्ड में…
बारिश की मौसम में बीमारियों का प्रकोप रहता है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री साय ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील गांवों का भ्रमण कर हालत पर नजर रखने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कोटा विकासखण्ड के मलेरिया प्रभावित कुरदर, छुईहा, टेंगनमाड़ा सहित अनेक ग्रामों का दौरा किया। कलेक्टर ने बारिश के कारण कीचड़ एवं दलदल से सने छुईहा एवं चिखलाडबरी सड़क मार्ग का बाईक में सवार होकर निरीक्षण किया…
प्रतिवर्ष की भांति विधायक परिवार द्वारा सावन में महारुद्राभिषेक की तैयारी पूरी महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा विगत 8 वर्षों से श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 9वें वर्ष में पुनः सोमवार 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत से एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे करवाया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महारूद्राभिषेक में अलग-अलग स्थानों से…
