Author: Rekhraaz Sahu
पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के पारिवारिक कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए संगठन मंत्री पवन साय व पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल नवापारा राजिम :- रविवार को पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के यहाँ आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय , पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू,महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चंदू लाल साहू सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक दल से जुड़े लोगो , गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों ने शिरकत की.वही पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने सभी अतिथियों का ह्रदय से स्वागत…
लाफिन खुर्द में आज दशहरा पर्व पर गंगा साहू कृत लोक बयार कार्यक्रम की होगी प्रस्तुति….. महासमुंद – जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम लाफिन खुर्द में आज दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। सालों से ही ग्राम में विजयदशमी के एक दिन बाद दशहरा का पर्व मनाया जाता है जिसमें पूरे ग्रामवासी दशहरा मैदान पर उपस्थित होकर रामलीला का मंचन देखते हैं। पुराने और नए कलाकारों से सुसज्जित राम लीला को देखने बड़ी संख्या में दूर-दूर से लोग आते हैं कलाकार रामलीला में जीवित रूप प्रदर्शन करते हैं वहीं एक किरदार ऐसा भी है घनश्याम साहू…
खल्लारी में जंवारा विसर्जन को उमडे़ श्रद्धालु खल्लारी में जंवारा विसर्जन को उमडे़ श्रद्धालु खल्लारी/ दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी में क्वांर नवरात्र पर्व के अंतिम दिन धुम – धाम से जंवारा का विर्सजन किया गया। इस दौरान लोगों में अपार उत्साह और उल्लास रहा। खल्लारी के माता राऊर प्रांगण स्थित खल्लारी मातेश्वरी मंदिर में बोए गये जंवारा व ज्योत्ति कलशों को यहां के प्रमुख भंसगरी तालाब में विर्सजन कर शांत किया गया। इस मौके पर जस गीत और मांदर के धुन पर श्रद्धलु माता की भक्ति में डुबे रहे। जहां जंवारा विसर्जन में श्रद्धालु भक्तो कि भारी भीड उमडी।खल्लारी…
: कण – कण में परमात्मा है; गुरुबख्श सिंह गरियाबंद :- विगत 06 अक्टूबर 24 को गरियाबंद जिले के पोस्ट ऑफिसके पास रोहरा परिवार के निवास स्थान पर रायपुर से आये हुए संत गुरूबख्श सिंह कालरा (जोनल इंर्चाज) के तत्वावधान में निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया था जहां भुमका, महासमुंद, धमतरी, राजिम की साध संगत एंव सेवादारों ने बढ़-चढ़ कर सत्संग का लाभ उठाया। जिसमें रायपुर से आये संत गुरुबख्श सिंह कालरा (जोनल इंर्चाज) ने अपने विचारों में बताया कि ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां परमात्मा नहीं है, “कण कण में परमात्मा है” हर जगह परमात्मा है,…
मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने पर की गई कार्रवाई 11500 रुपये का समझौता शुल्क वसूला महासमुंद, 9 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में आज सुबह दो हल्के मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करते पाए जाने पर चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये। यह कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के समीप की गई। मालवाहक वाहन क्रमांक सीजी 04 एन.ए. 5971 और सीजी 06 जी.वाय.6802 द्वारा यात्रियों को परिवहन किया जा रहा था।उक्त दोनों माल वाहन में यात्रियों को परिवहन किया जा रहा था, वाहनों पर 6500 रुपये, 5000 रुपये कुल 11500 रुपये का समझौता शुल्क वसूला गया। कार्यवाही के…
कोर्ट के आदेश का पालन हेतु धरने पर बैठे डी एड /डी एल एड अभ्यर्थी 2 अक्टूबर से लगातार डीएड/डिप्लोमा अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट के आदेश को जल्द लागू करने और अपनी सहायक शिक्षक पद पर जल्द नियुक्ति की मांगों को लेकर हजारों की संख्या में तूता धरनास्थल नया रायपुर मे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं आज धरनास्थल पर इनका 8 वा दिवस है, 8अक्टूबर को इनमे से कुछ अभ्यर्थियों द्वारा रायपुर के चौक चौराहों पर पोस्टर के माध्यम से अपनी मांगों को आम जनता तक पहुंचाया,और 9 अक्टूबर को जल समाधि कर शासन से गुहार लगा रहे हैं…
रेत के अवैध परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन जप्त महासमुन्द 08 अक्टूबर 2024/ खनिज विभाग द्वारा रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर की जा रही कार्रवाई में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम कनेकेरा भलेसर में रेत के अवैध परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 05 ट्रेक्टर वाहन को जप्त कर थाना सिटी कोतवाली की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। विभाग द्वारा रेत भंडारण में छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के उल्लंघन पर स्वीकृत 03 भंडारण अनुज्ञप्ति को निरस्त करते…
कसेर समाज को अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में शामिल करने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन नवापारा-राजिम ।छत्तीसगढ़ शासन व्दारा पिछडा वर्ग समुदाय के हित में छत्तीसगढ़ पिछडा वर्ग कल्याण आयोग का गठन पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विकास विभाग को अधिसूचना क्रमांक एफ 1919/54 16 जुलाई व्दारा किया गया था। आयोग राज्य शासन को उक्त अधिसूचना के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर अध्ययन कर समाज से सुझाव प्रस्तुत करने कहा गया था, जिसके अंतर्गत नवापारा कसेर समाज का जनसंख्या संपूर्ण छग में 20 हजार से भी कम है। अतः कसेरसमाज को अल्पसंख्यक पिछड़ा प्रकोष्ठ में शामिल करने राज्यपाल को आवेदन दिया गया।…
छत्तीसगढ़ साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,प्रदेश भर से पहुंचे समाज के लोग नवापारा राजिम।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई. टी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह 6 अक्टूबर को माँ कर्मा धाम कृष्ण नगर रायपुर में रखा गया।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ,विशिष्ट अतिथि विधायक मोतीलाल साहू ,साहू समाज युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व कसडोल विधायक संदीप साहू,राजिम विधायक रोहित साहूबेमेतरा विधायक दीपेश साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण…
मां काली सुंदरी दरबार में 4371 लोहे के खिले ऊपर सो कर नवरात्र व्रत कर ज्योति कलश जला रही है भक्त…. खल्लारी/ आदिशक्ति के नौ दिन तक चलने वाले पर्व नवरात्र पर माँ की भक्ति के कई बार ऐसे नजारे भी दिखाई पड़ते हैं जिसमें भक्तों की अटूट श्रद्धा शोभित होती है। ऐसा ही माँ की भक्ति की अटूट श्रद्धा का उदाहरण दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी के वार्ड क्रमांक 03 में शारदीय (क्वांर) के मौके पर माॅ काली सुंदरी माता के दरबार में दैवीय माता के पुजारिन दाई महिला भक्त ने अटूट श्रद्धा, भक्ति के साथ नवरात्र पर्व पर…
