Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मां काली सुंदरी दरबार में 4371 लोहे के खिले ऊपर सो कर नवरात्र व्रत कर ज्योति कलश जला रही है भक्त….
    Blog

    मां काली सुंदरी दरबार में 4371 लोहे के खिले ऊपर सो कर नवरात्र व्रत कर ज्योति कलश जला रही है भक्त….

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 6, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मां काली सुंदरी दरबार में 4371 लोहे के खिले ऊपर सो कर नवरात्र व्रत कर ज्योति कलश जला रही है भक्त….

    खल्लारी/ आदिशक्ति के नौ दिन तक चलने वाले पर्व नवरात्र पर माँ की भक्ति के कई बार ऐसे नजारे भी दिखाई पड़ते हैं जिसमें भक्तों की अटूट श्रद्धा शोभित होती है। ऐसा ही माँ की भक्ति की अटूट श्रद्धा का उदाहरण दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी के वार्ड क्रमांक 03 में शारदीय (क्वांर) के मौके पर माॅ काली सुंदरी माता के दरबार में दैवीय माता के पुजारिन दाई महिला भक्त ने अटूट श्रद्धा, भक्ति के साथ नवरात्र पर्व पर सरई लकड़ी से बने नये खाट में पीठ के बल लोहे की खिलों के सहारे लेटकर पेट में जलते हुए मनोकामना के मुख्य ज्योति कलश को रख नौ दिनों तक दीप प्रज्वलित किया है। वहीं वह खिलों के सय्या में नौ दिनों तक सोके ज्योत प्रज्वलित करने के पहले लोहे के ही खिलों से बने झूलना में लगातार करीब 15 मिनटों तक झुलना झुली है। उसके उपरांत नवरात्र पर्व की विधिवत पुजा अर्चना कर उन्होंने लोहे के खिलो पर लेटकर पेट के ऊपर ज्योत कलश प्रज्वलित के इस कठोर साधना में लीन हो गई। साथ ही इस दौरान वह नौ दिनों तक बिना कुछ खाये पीये निर्जला व्रत (उपवास) भी कर रही है।


    बता दे की आमतौर पर पेट पर जलते मनोकामना ज्योति कलश रखने वाला भक्ति का स्वरूप कई जगह देखने और सुनने मिलता है। लेकिन लोहे की खिलें को अपने सय्या बना कर उस पर लेटकर पेट में ज्योति कलश रखकर भक्ति का ऐसा स्वरूप बहुत ही कम कभी कभार ही देखने मिलता है। नवरात्र में इस कठोर साधना को लेकर इस संबंध में भक्तिन दाई शिला यदु के पति मिलन यदु ने बताया कि जिस लकडी के पलंग में वह जो साधना कर रही है। उसमें 4371 लोहे की खीले लगे हैं। जिस पलंग को नवा रायपुर निमोरा के एक बढाई ने करीब नव दिनों में पुरा किया है। पलंग निर्माण के दौरान वह बढाई उपवास (व्रत) भी रखता था। वहीं ज्योति कलश प्रज्वलित के पहले जिस झुलना में झुली थी, उसमें भी 631लोहे की किले लगे हैं। नवरात्र पर्व पर इन दिनों इनके माॅ काली सुंदरी माता के दरबार में कुल 31 मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित है।


    शारदीय (क्वांर) नवरात्र पर्व पर माॅ काली सुंदरी माता के दरबार में दैवीय माता के महिला भक्त शिला यदु (45 वर्षीय) ने माता के भक्ति में नवरात्र पर्व पर सरई लकड़ी के नये खाट में पीठ के बल लोहे के नुकिले खिल में लेटकर अपने पेट में नव दिनों के लिए ज्योति कलश प्रज्वलित किया है। जो कि इस नवरात्र में यह अटुट श्रद्धा भक्ति का यह साधना स्थानीय संहित पुरे क्षेत्र में चर्चा में है। वहीं दर्शन पुजन करने लोगों की भीड़ लग रही है। इससे पहले वह दैवीय माता के पुजारिन दाई महिला अपने माता के दरबार में पिछले वर्ष भी पेट में ज्योति कलश रख कर नौ दिनों तक सफल साधना किया था। किन्तु उन दिनों वह पिछले नवरात्र पर्व में जमीन में सोकर ज्योत कलश प्रज्वलित कर रखा था। इसके साथ ही इन दिनों प्रत्येक दिवस माता जस सेवा का भी यहां आयोजन हो रहे हैं। खल्लारी स्थित माॅ काली सुंदरी माता के दरबार में इस बार भी लगातार खल्लारी संहित ओंकारबंद, हाडाबंद, मोहंदी आदि गांवों के माता जस सेवा गान का आयोजन भी मादर के धुन के साथ हो रही है। नवरात्र पर्व के अलाव खल्लारी स्थित माॅ काली सुंदरी माता के इस दरबार में पुरे वर्ष भर पुजा अर्चना होते रहते हैं। वहीं प्रत्येक महिने के मंगलवार और गुरूवार को इनके यहां विशेष पुजा अर्चना के साथ दरबार भी लगते हैं। जो कि उक्त दरबार इनके यहां सन् 2012 से अब तक लग रहे हैं। जहां दर्शन पुजन करने स्थानीय संहित क्षेत्र के लोग दूर – दूर से आते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 202647 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.