Author: Rekhraaz Sahu

वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में लापरवाही के मामले में बंबूरडीह सरपंच को पद से हटाया गया… महासमुंद, 30 अक्टूबर 2024 / महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंबूरडीह में वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में लापरवाही के मामले में सरपंच शत्रुघन चेलक को उनके पद से हटा दिया गया है। जांच में कई गंभीर खामियां सामने आने के बाद न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जनपद पंचायत महासमुंद के पत्र के आधार पर परीक्षण पश्चात पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत यह कार्रवाई की गई।  जारी आदेश में बताया गया है कि…

Read More

सरपंच प्रीति सोनवानी को पद से हटाया गया, 6 वर्षों के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दंडाधिकारी बागबाहरा द्वारा पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्यवाहीमहासमुंद, 28 अक्टूबर 2024/ ग्राम पंचायत बागबाहराकला की सरपंच ’’श्रीमती प्रीति सोनवानी’’ को छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के अंतर्गत उनके कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में पद से हटा दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दंडाधिकारी बागबाहरा श्री उमेश साहू द्वारा दिए गए आदेशानुसार उन्हें अगले ’’6 वर्षों के लिए किसी भी निर्वाचन में भाग लेने से भी निरर्हित’’ कर दिया गया है।…

Read More

सिवनी कला में अवैध रेत परिवहन करते 07 ट्रेक्टर जब्त….बागबाहरा एस डी एम उमेश साहू की कारवाई कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा जिले में रेत के अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर एवम् सतत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में उमेश कुमार साहू एसडीएम बाग़बाहरा के मार्गदर्शन में आज शनिवार 26.10.2024 को प्रातः 07 बजे तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम सिवनीकला स्थित कांदाजरी नदी में तहसीलदार कोमाखन हरीश ध्रुव ने औचक छापेमार कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन करते 07 ट्रेक्टर को मौके में जब्त कर थाना प्रभारी कोमाखान को सुपुर्द किया गया।कलेक्टर के आदेशानुसार बाग़बाहरा…

Read More

बालसाहित्य लेखन हेतु शिक्षिका पूर्णेश हुई सम्मानित राज्य स्तर पर विगत दिनों पठन महोत्सव का आयोजनन्यू सर्किट हाउस में किया गया। जिसमें बाल साहित्य लेखन के लिए शिक्षिका पूर्णेश को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इस पठन महोत्सव को संस्था रूम टू रीड एवं एससीईआरटी शंकर नगर रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में राज्य से बाल साहित्य लेखन के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों व पालकों को आमंत्रित किया गया था । ज्ञात हो कि रूम टू रीड संस्था विगत वर्षों से राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर सहयोग से…

Read More

सांकरा क्षेत्र में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई : दो अवैध क्लीनिक सील महासमुंद, 22 अक्टूबर 2024/  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का आकस्मिक दौरा करते हुए दो अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को सील कर दिया। इन क्लीनिकों का संचालन बिना वैध दस्तावेज और उचित अनुमति के किया जा रहा था। इस दौरान टीम ने ’’चन्द्रहास क्लीनिक’’ और ’’बंगाली क्लीनिक’’ का निरीक्षण किया, जहां कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई। क्लीनिकों के पास आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण नहीं थे। संयुक्त टीम ने दोनों क्लीनिकों में उपलब्ध दवाइयां,…

Read More

राजिम भक्तिन माता के नाम पर भी हो छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार राजिम भक्तिन माता के नाम पर भी हो छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार बता दें कि छत्तीसगढ़ में बहुसंख्यक साहू समाज की आराध्य कुलदेवी एवं छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले तीर्थ स्थल राजिम की अधिष्ठात्री देवी राजिम भक्तिन माता है। जो राजिम लोचन भगवान की अनन्य भक्त थी और जिनके नाम पर ही राजिम नगर का नामकरण हुआ है। राजिम भक्तिन माता जन्म से ही धर्मप्रेमी, प्रकृति प्रेमी और प्राणी मात्र की कल्याण करने वाली थीं। उन्हें वनौषधियों का भी विशेष ज्ञान था। जिनके माध्यम से वे मूक…

Read More

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का जन्मोत्सव उपकार दिवस के रूप में मनाया गया नवापारा राजिम।शरदोत्सव के पावन अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का जन्म दिवस उपकार दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सभी दिगंबर जैन मंदिर में 7:36 पर आचार्य छत्तिसि विधान का आयोजन किया गया ।इसी कड़ी में नयापारा राजिम दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन किया गया । स्वाध्याय श्री माताजी एवं चर्या श्री माताजी के सानिध्य में उक्त विधान का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह एवं आनंद के साथ संपन्न कराए गए माताजी ने आचार्य श्री…

Read More

नवापारा नगर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत, नवापारा-राजिम, 17 अक्टूबर। नवापारा नगर के विभिन्न विकास कार्यों हेतु राज्य सरकार से अधो संरचना मद अंतर्गत 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें नगर के नगर के विभिन्न वार्डों के साथ मुख्य मार्ग सदर रोड हेतु 41.71 लाख, महावीर चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक 10.77 लाख एवं काली मंदिर से लेकर गुरुद्वारे की ओर जाने वाली सड़क का डामरीकरण हेतु 31.71 लाख शामिल है। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने बताया कि केंद्र सरकार की 15वें वित्त आयोग…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस,पथ संचलन निकाला और किया शस्त्र पूजन राजिम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नवापारा और राजिम की टोली ने संघ की स्थापना दिवस पर भव्य पथ संचलन निकाला और शस्त्र पूजन किया। राजिम के शिशु मंदिर में एकत्रीकरण पश्चात पथ संचलन नगर भ्रमण हेतु निकला जो की वीआईपी रोड, पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक, महामाया चौक, प्राचीन राम मंदिर मार्ग, राजीवलोच मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। इस दौरान नगर में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। संचलन में पूर्ण गणवेशधारी 90 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।…

Read More