Author: Rekhraaz Sahu
02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित महासमुंद 30 सितंबर 2024/ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बुधवार 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट महासमुंद, देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद तथा देशी, विदेशी, कम्पोजिट अहातो को बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
रायपुर तुता में हड़ताल कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने कहा- हमारी मांगे पुरी कर नियमित करें महासमुंद के 175 के लगभग आपरेटर हड़ताल मे, हड़ताल को 12दिन हुए खल्लारी/ छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर संघ अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संघ से जुड़े सभी ऑपरेटर कम बंद कर रायपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण सोसाइटियों के साथ धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन का काम प्रभावित हो रहा है। मांगों को लेकर पहले ऑपरेटर ने 29 से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय हड़ताल की…
बारिश को लेकर छत्तीसगढ़ में 15 जिलों में येलो अलर्ट, गरज चमक के साथ गिर सकती है बिजली…. मानसून सीजन समाप्ति की ओर है और 1 जून से आज 27 सितंबर तक प्रदेश में औसत से 6 फ़ीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। सप्ताह भर से लगातार बारिश रुक-रुक कर हो रही है लौटते मानसून पूरे जोर शोर से नजर आ रहा है। प्रदेश भर की अगर बात करें तो गुरुवार को मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहा और हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है वही सबसे अधिक बारिश जशपुर के सन्ना जिले में 90 मिलीमीटर हुई है। मौसम…
कोना और जीवतरा के पहाड़ी में तीन दंतैल हाथी कर रहे विचरण, दर्जन भर गांवो को वन विभाग ने किया हाई अलर्ट…… महासमुंद – गरियाबंद जिले में विचरण कर रहे तीन दंतैल हाथी अब महासमुंद जिले में प्रवेश कर चुके है। तीनों हाथी वर्तमान में कोना और जिवतरा की पहाड़ी में विचरण कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार तीनों हाथी आज कक्ष क्रमांक 78,79 के जंगल में है। वन विभाग ने किसानों से अपील किया है कि कोई भी ग्रामीण हाथी विचरण क्षेत्र पर न जाए। आपको बता दे की लगातार हाथी अपने विचरण क्षेत्र बदलते रहते हैं दोनों जिले…
सेवा में निष्काम भाव जरूरी– सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज नवापारा राजिम।24 सितंबर को हरिजन सेवक संघ द्वारा आयोजित 92 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सदभावना सम्मेलन में अपने पावन आशीष प्रदान करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने फरमाया “मानव सही मायनो में तभी मानव बनता है अगर वो हर भेद भाव से ऊपर उठकर सब में परमात्मा का रूप देखकर निष्काम भाव से सबकी सेवा करे”। इस अवसर पर हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर शंकर कुमार सान्याल व उप प्रधान श्री नरेश यादव ने सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी का अंग वस्त्र और…
समीपवर्ती ग्राम कुर्रा में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान, लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नवापारा राजिम। विश्व का नंबर एक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान नगर सहित समूचे अंचल में जोरों से जारी है। लोग स्वत: भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। निकटवर्ती ग्राम कुर्रा में प्रवासी कार्यकर्ता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने केंद्र में मोदी सरकार की नीतियों व राज्य में साय सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। खासकर युवाओं व महिलाओं में…
करणी कृपा पावर प्लांट मे मजदूरों के साथ हुई हादसे के संबध मे सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को नोटिस जारी 3 दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होने के निर्देश 26 सितंबर 2024//करणी कृपा पावर प्लांट ग्राम खैरझिटी, महासमुन्द में मजदूरों के साथ हुई दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने विलंब से जानकारी देने के संबंध में सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कक्ष क्रमांक 22. पुराना कलेक्ट्रेट कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए03 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने कहा है,अन्यथा क्यों न…
खिलेश्वर के परिजनों से मिले पूर्व विधायक, जताया शोक,घायल यश कुमार को मुआवजा, ईलाज का खर्च देने प्लांट प्रबंधन से की चर्चा महासमुंद। करणी कृपा पावर प्लांट में दुर्घटना में मृत युवक ग्राम भोरिंग निवासी स्व. खिलेश्वर साहू के घर जाकर पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शाेकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत खिलेश्वर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पश्चात श्री चंद्राकर ने प्लांट में काम के दाैरान घायल यशकुमार साहू के निवास जाकर उनसे मुलाकात की। इस दाैरान घायल यशकुमार साहू से श्री चंद्राकर ने हाल जाना तथा कांग्रेस संगठन की ओर…
पीएम श्री स्कूल की बदहाल स्थिति, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध, बच्चें बदबू से परेशान,पीएम श्री स्कूल में समस्याओं का अंबार नवापारा राजिम । किसी भी देश की शिक्षा व्यवस्था का आधार उसके स्कूल होते हैं। बेहतर स्कूली शिक्षा की बुनियाद पर ही योग्य और प्रतिभावान युवा तैयार होते हैं, जो आगे चलकर देश के एक बेहतर व जागरूक नागरिक के रूप में देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं। लेकिन भारत के संदर्भ में स्कूली शिक्षा की स्थिति सदैव से चिंताजनक और प्रश्नों के घेरे में रही है। देश के अधिकांश सरकारी स्कूल किसी न किसी प्रकार की…
भारतीय विरासत हमारी पहचान और अस्मिता को दर्शाती है –योगेश मधुकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिंगरौद में बैगलेस डे दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें हमारे देश की भारतीय विरासत एवं अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के बारे में बच्चों से चर्चा परिचर्चा कर शिक्षकों के द्वारा उक्त विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया।शिक्षक योगेश कुमार मधुकर ने भारतीय विरासत के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा की विरासत (Heritage) का अर्थ है किसी समाज, संस्कृति, या देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और प्राकृतिक धरोहर। यह वे सभी चीजें हैं जो हमें हमारे पूर्वजों से विरासत में मिलती…
