Author: Rekhraaz Sahu
स्व दलगंजन सिंह देव जी की स्मृति में अंतर शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…. स्व दलगंजन सिंह देव जी की स्मृति में अंतर शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर से 9 टीमो के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के पहले दिन के मैच में वेडनर मेमोरियल सी और आत्मानंद ए के बीच खेला गया जिसमें आत्मानंद ए ने जीत हासिल की इस मैच में कृष्ना यादव और युग डोंगरे की ओर से 1/1गोल किये।दूसरा मैच वेडनेर डी और आत्मानन्द बी के बीच खेला गया,जिसमें दलेश पटेल ने 1गोल कर वेडनेर डी को जीत दिलाया।इस उद्घाटन मैच…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रम विभाग की वेबसाइट श्रमेव जयते को बटन दबाकर लॉंच किया। इस वेबसाइट के डिज़ाइन को बेहतर बनाने के साथ डैशबोर्ड भी बनाया गया है। यह द्वि-भाषायी रहेगा जिससे हिन्दी और इंग्लिश, दोनों भाषा में सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी।वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों के शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया है। इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में किया जाएगा ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तकचला जाएगा। सम्मेलन में 0771 3505050 हेल्पलाइन नंबर…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में अपने प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन का एक भावुक और अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसेवा की नई मिसाल कायम करते हुए हितग्राहियों के पांव पखारकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को यह संदेश भी दिया है की वे स्वयं को आम जनता से ऊपर न समझकर स्वयं को जनता का सेवक समझें और मानवीय दृष्टिकोण से आदर के साथ…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में की घोषणा रायपुर, 17 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के मेहनतकश श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशभर में श्रमिकों को 5 रूपए में भरपेट भोजन मिल सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षा योजना प्रारंभ करने की घोषणा भी किया। इस…
न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त महासमुंद 16 सितंबर 2024/ 15 सितंबर रविवार को हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित नुवाखायी कार्यक्रम के दौरान माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशों की अवहेलना करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित समय सीमा के बाद भी जारी रखा गया। यह घटना कार्यक्रम के दौरान पाई गई जब आयोजनकर्ता ने अनुमति शर्तों का उल्लंघन किया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वनि विस्तारक यंत्र को ज़ब्त कर लिया। इस कार्यवाही के बाद एसडीएम श्री उमेश साहू ने…
श्रीमती नंदनी साहू सहायक शिक्षक को मिला प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा (NEST ) छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा ” कर्मवीर राज्य अलंकरण सम्मान मिला” शासकीय प्राथमिक शाला मालीडीह संकुल तुमगांव में पदस्थ श्रीमती नंदनी साहू सहायक शिक्षक को जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम मेंकर्मवीर राज्य अलंकरण 2024 का सम्मान मिला।प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित शिक्षक, शिक्षिकाएं, समाजसेवकों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा (NEST) छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 08 सितम्बर 2024 ज्ञानगुड़ी भवन के मानव संग्रहालय के पास धरमपूरा रोड़ जगदलपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि श्री…
जनपद स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) में 14 वर्षों से कार्यरत विकासखंड समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों ने दिया इस्तीफा छत्तीसगढ़ राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण )कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलमणि चंदेल, उपाध्यक्ष श्री रजनीकांत बंजारे , संगठन मंत्री श्री घनश्याम पटेल एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार थवाईत जी ने बताया कि राज्य सलाहकार एवं उनके अकाउंटेंट के द्वारा इनका सही वेतन निर्धारण नहीं किया जिनके कारण इन कर्मचारियों का मानदेय 14 वर्ष में कभी नहीं बढ़ा। जबकि राज्य सलाहकार, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकारों की वेतन निर्धारण NRLM की गाइडलाइन की हवाला देकर…
“MUSKAN K” सिद्धांत पर हाथ धुलाई कार्यक्रम शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया एवं(SUMAN K) सिद्धांत के अनुसार हाथ धुलाई करके बच्चो को बताया गया।शिक्षकों द्वारा (SUMAN K) सिद्धांत का अर्थ बताया सीधा,उल्टा,मुठ्ठी,अंगूठा,नाखून,कलाई। इस प्रकार से हाथ धुलाई के विभिन्न सोपानों को बच्चो के साथ मिलकर हाथ धुलाई किया। कार्यक्रम में शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू,बलराम नेताम,स्वच्छता समिति से लेखराज,हितेश्वर,हेमेश,अरविंद,भावेश,राजेश,योगेश,पंकज,समीर उपस्थित थे।
नीट परीक्षा मे प्रथम प्रयास मे साहू समाज की एक और बेटी हुई चयनित, समाज जनो मे हर्ष का माहौल कु. गायत्री साहू ने आल इंडिया नीट परीक्षा मे 596 रेंक लाकर एम बी बी एस के लिए सिलेक्ट सराईपाली शहर में तेली साहू समाज की बिटिया का एमबीबीएस चयनित होने पर महलपारा निवासी श्री सेतराम साव की नातिन तथा श्री खीरोद साव एल आई सी अभिकर्ता की सुपुत्री कु.गायत्री साहू को जिसने बिना कोई ट्यूशन करे नीट जैसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करके प्रथम प्रयास मे यह सफलता अर्जित की है अब वह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद मे…
कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की बैठक,निर्माण कार्यां में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा – कलेक्टर श्री लंगेह जो ठेकेदार कार्य में रूचि नहीं ले रहे उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने प्रस्ताव भेजेंमहासमुंद 05 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर स्वीकृति, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, जिला खनिज न्यास से संपादित होने वाले पूर्व एवं…
