Author: Rekhraaz Sahu
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिरपुर के कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा….. महासमुंद – 78वे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ग्राम सिरपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। इस अवसर पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के कार्यालय में समिती के अध्यक्ष श्री गोपी ध्रुव के मुख्य अतिथि में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुवा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश देवदास , देवेश टावरी, शंकर लाल ध्रुव, बलराम, निषाद, रोशन यादव, देवेंद्र सेन, दिनेश निषाद,चैतू ध्रुव ,कलीराम दीवान,गोपी निषाद ,महावीर यदु जी ,वीरेन्द्र निषाद, लोकेश टावरी, मनोहर ध्रुव , कुबेर निषाद,जीवराखन साहू जी, जय प्रकाश…
चिंगरौद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…… महासमुंद – स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिंगरौद में आजादी का 78 वा समारोह बड़े उल्लासमय वातावरण में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू के द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व सरस्वती माता के तैल चित्र तथा देश के वीर बलिदानी सपूतों के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से दीपक साहू ने अपने विचार बच्चों से साझा करते हुए कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है जिसके द्वारा…
78वें स्वाधीनता दिवस गुरुकुल में बड़े धूमधाम से मनाया गया ।स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर आचार्य सुरेश कुमार, हेमलता साहू, विक्रम साहू ने मिलकर ध्वजारोहण किया। आर्यन पब्लिक के नन्हे नन्हे बच्चे बहुत ही सुंदर ढंग से कार्यक्रम देने के लिए सज धज कर आए हुए थे । गुरुकुल में अध्ययन कर रहे ब्रह्मचारी गण अपनी श्वेत वस्त्रों से शोभायमान हो रहे थे । इस अवसर पर आचार्य सुरेश जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा-यह आजादी का पर्व यह स्वाधीनता दिवस का पर्व अनेक देशभक्तों को खोकर प्राप्त हुआ है। इस भारत माता को आजादी दिलाने में…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन में शामिल हुए पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना कीमहासमुंद 16 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र सावन मास पर आयोजित रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल,…
विधायक ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण, देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को किया याद महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महापुरुषों को याद किया। साथ ही आज़ादी के महत्व को भी बताया। स्वतंत्रता दिवस की सुबह विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अपने कार्यालय पहुंचे। वहां अन्य नेतागण व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। फिर तिरंगे झंडे को सलामी दी। फिर सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और…
महासमुंद में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृतमहासमुंद 15 अगस्त 2024/ महासमुंद जिले में 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 77 वर्ष पूरा होने के साथ ही 78 वें स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक…
कलेक्टर श्री लंगेह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण महासमुंद 15 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा, श्री मनोज कुमार खांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं डाईट के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
ग्राम केशवा में दंतैल हाथी ने ली युवक की जान… सुबह सुबह खेत देखने के लिए गया हुआ था युवक…. महासमुंद – जिले के ग्राम केशवा में आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक दंतैल हाथी ने युवक की जान ले ली। युवक सुबह अपने खेत देखने के लिए निकला हुआ था तभी अचानक हाथी आ धमका और हाथी ने पटक कर युवक की जान ले ली। मृतक युवक का नाम मेघराज चंद्राकर है। घटना के तत्काल बाद वन विभाग की टीम पहुंचा और आगे की कार्रवाई कर रही है। आपको बता दे की हाथी पिछले 10 दिनों से इसी क्षेत्र…
सड़कों में पुनः मवेशी पाए जाने पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश…किसानों को उर्वरक की समस्या न हो, वैकल्पिक व्यवस्था करें – कलेक्टर श्री लंगेह नशाखोरी के खिलाफ सतत कार्यवाही जारी रखें समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठकमहासमुंद, 13 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय सीएमओ और जनपद के सीईओ को सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं के धर-पकड़ के संबंध में कार्यवाही कर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्हांने कहा कि पशु मालिकों को एक…
कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठकलाइसेंस प्राप्त चिकित्सक ही सोनोग्राफी कर सकेंगे – कलेक्टर श्री लंगेहशत प्रतिशत प्रसव संस्थागत कराने एवं जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश डायरिया, मलेरिया और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाई जाए महासमुंद 12 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाज की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले में डायरिया, मलेरिया जैसे मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखने, स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने,…
