Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद

    October 21, 2026

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026

    माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सड़कों में पुनः मवेशी पाए जाने पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश…किसानों को उर्वरक की समस्या न हो, वैकल्पिक व्यवस्था करें – कलेक्टर श्री लंगेह
    Blog

    सड़कों में पुनः मवेशी पाए जाने पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश…किसानों को उर्वरक की समस्या न हो, वैकल्पिक व्यवस्था करें – कलेक्टर श्री लंगेह

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 14, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सड़कों में पुनः मवेशी पाए जाने पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश…किसानों को उर्वरक की समस्या न हो, वैकल्पिक व्यवस्था करें – कलेक्टर श्री लंगेह

    नशाखोरी के खिलाफ सतत कार्यवाही जारी रखें

    समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें

    कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठकमहासमुंद, 13 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय सीएमओ और जनपद के सीईओ को सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं के धर-पकड़ के संबंध में कार्यवाही कर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्हांने कहा कि पशु मालिकों को एक बार समझाईश देने के पश्चात यदि मवेशी पुनः सड़कों पर बैठे तो आवश्यक पेनाल्टी लगाएं। रात्रि में नियमित पेट्रोलिंग भी करें। इस संबंध में पशुपालन विभाग को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट परिणाम के लिए स्कूलवार परिणामों का विश्लेषण करने कहा है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों का रिजल्ट औसत से कम है वहां विशेष रूप से कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। इस संबंध में जल्दी ही प्राचार्यों की बैठक लेकर समीक्षा की जाएगी। महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण हो एवं निराकरण कर हितग्राही को इसकी जानकारी देवें। आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए तत्काल विज्ञापन जारी करें। साथ ही पोषण ट्रेकर में सभी आंकड़ों को अद्यतन करने और वास्तविक एंट्री करने के निर्देश दिए हैं।
    कलेक्टर श्री लंगेह ने सरायपाली और बसना विकासखण्डों में जल संवर्धन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभियान भी चलाया जाए। इसी तरह डीएपी उर्वरक की समस्या के लिए उनके विकल्प के तौर पर एनपीके और गोदावरी जैसे खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह उर्वरक की समस्या न हो। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के तहत स्कूल के आस पास ठेलों और दुकानों में बिकने वाले नशीली टेबलेट और दवाइयों पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से छापामार कार्यवाही करने के निर्देश ड्रग्स इंस्पेक्टर को दिए है। मेडिकल दुकानों में भी आकस्मिक छापामारी के निर्देश दिए हैं। उन्हांने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी से मिलकर कार्ययोजना बनाएं। इसी तरह सभी अनुविभागीय अधिकारी पीडीएस, स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम-छात्रावास का भी नियमित रूप से निरीक्षण करें और रात्रि में गस्त भी करें। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में गिरदावरी का कार्य चल रहा है, जिसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी तहसीलदारों और कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारियों को फील्ड में जाकर वास्तविक गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 30 सितम्बर तक शत प्रतिशत गिरदावरी पूर्ण करने के निर्देश दिए और ऑनलाइन एंट्री करने कहा गया है। कलेक्टर ने 15 अगस्त की तैयारी के संबंध में भी समीक्षा की और स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाने कहा है। इसके अलावा कलेक्टर ने जन चौपाल में मिले प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने, राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, बंटाकन, नक्शा आदि के प्रकरणों का समय सीमा में और तेजी से निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अनुविभागीय अधिकारी अवैध प्लाटिंग पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम श्री उमेश साहू सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।
    बिहान समूह द्वारा निर्मित राखी और तिरंगा झण्डा को कलेक्टर श्री लंगेह ने सराहना करते हुए उनके कार्यां की प्रशंसा की। बैठक के दौरान खुशबू महिला समूह झलप की सदस्यों द्वारा कलेक्टर को हस्त निर्मित तिरंगा झण्डा और राखी भेंट किया गया। उन्होंने अपील किया है कि सभी नागरिक अधिक से अधिक महिला समूह द्वारा बनाए गए राखी और तिरंगे का उपयोग करें। ज्ञात है कि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने स्टॉल लगाकर समूहों द्वारा विक्रय किया जा रहा है। साथ ही सी मार्ट में विक्रय हेतु राखियां उपलब्ध है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद

    October 21, 2026

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026

    माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन

    October 20, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद

    Vinod GuptaOctober 21, 2026113 Views

    आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद
    • दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना
    • माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन
    • आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
    • भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.