Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रायपुर तुता में हड़ताल कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने कहा- हमारी मांगे पुरी कर नियमित करें
    Blog

    रायपुर तुता में हड़ताल कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने कहा- हमारी मांगे पुरी कर नियमित करें

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 29, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर तुता में हड़ताल कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने कहा- हमारी मांगे पुरी कर नियमित करें

    महासमुंद के 175 के लगभग आपरेटर हड़ताल मे, हड़ताल को 12दिन हुए

    खल्लारी/ छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर संघ अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संघ से जुड़े सभी ऑपरेटर कम बंद कर रायपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण सोसाइटियों के साथ धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन का काम प्रभावित हो रहा है। मांगों को लेकर पहले ऑपरेटर ने 29 से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय हड़ताल की थी। सरकार ने मांगों को पूरा करने के लिए ध्यान नहीं दिया इसके बाद संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

    ऑपरेटर संघ की प्रमुख दो मांगें
    जिसमें पहली मांग ऑपरेटर कई वर्षों से कार्यरत हैं जिनका नियमितीकरण नहीं किया गया, उनका नियमितीकरण किया जाए व शासकीय कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाए। दूसरी मांग लंबित वेतन बढ़ोतरी का लाभ शीघ्र दिया जाए। ऑपरेटरों के हड़ताल में चले जाने से समिति के काम प्रभावित हो रहे है व समिति से जुड़े किसानों को वितरित की जाने वाली खाद फसल बीमा योजना, ऋण वितरण नगद ऋण वितरण, ऑनलाइन एंट्री सहित विभिन्न कार्यों में विराम लगा चुका है। बागबाहरा आपरेटर संघ के हेमन कुमार साहू ने बताया कि ऑपरेटर संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 सितंबर से शुरू है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी हड़ताल मे प्रमुख रूप से भेखम साहू, दुर्गाप्रसाद होता, ओमप्रकाश साहू, खोमन पटेल, युवराज साहू, कामता प्रसाद चंद्राकर, लम्बोदर भोई, कुसुम साहू सहित बागबाहरा शाखा के ऑपरेटर शामिल है। आपरेटर संघ की मांगो को पूरी करे सरकार इधर सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने आपरेटर संघ के मांगो का समर्थन किया है उन्होंने कहा है की मांगे जीवन यापन से जुडी है सरकार जल्द पूरी करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 202612 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.