Author: Rekhraaz Sahu

हाथी के आतंक से दहशत, घटारानी में हाई अलर्ट फिंगेश्वर।फिंगेश्वर क्षेत्र में एक दंतैल हाथी के सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हाथी इन दिनों गनियारी के जंगल में मौजूद है, जिसकी मूवमेंट पर वन विभाग की गजराज टीम लगातार नजर बनाए हुए है। पर्यटन स्थल घटारानी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। फूलझर, जोगीडीपा, खुड़सा सहित 12 से अधिक गांवों में खतरे की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल, नदी-नाला और खेत की ओर न जाएं और यथासंभव घर…

Read More

जंगल से निकलकर बंजारी की ओर बढ़ा दंतैल, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट रायपुर से सरायपाली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 (NH-53) के पास बीती रात्रि एक दतैल हाथी (BBME1) लहंगर के जंगल से होते हुए सड़क पार कर बंजारी की ओर बढ़ गया। हाथी की मूवमेंट को ट्रैक करते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। हाथी फिलहाल बंजारी की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते निम्न गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है:कौवाझर, बंजारी, लोहारडीह, घोघीबहरा, बनसिवनी, सोरिद, गौरखेडा, दलदली, उमरदा, अरणड, मुडमार,…

Read More

खल्लारी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों का कहर, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा खल्लारी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 स्थित खल्लारी मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन जाने से दुपहिया, चारपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। हुमन प्राइड स्कूल से लेकर भीमखोज नाला पुल तक करीब 9-10 स्थानों पर सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।…

Read More

खेत में काम कर रहे दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत जिले में हो रही लगातार झमाझम बारिश एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चेचानमेटा में खेत में काम कर रहे एक दंपति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक भूपेंद्र साहू अपनी पत्नी ज्योति साहू के साथ खेत में टमाटर लगाने गया था। दोपहर के समय तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परपोड़ी…

Read More

दतैल हाथी की आमद से हाई अलर्ट, कई गांवों में दहशत का माहौल आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को एक दतैल हाथी बीबीएमई1 (BBME1) वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 26 से निकल कर खड़सा से फुसेराडीह मार्ग पार करते हुए वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 809 और 810 होते हुए लहंगर की दिशा में बढ़ रहा है। वन विभाग ने इसे गंभीर स्थिति मानते हुए आसपास के कई गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है। खड़सा, लहंगर, मोहकम, पिंढी, परसाडीह, गुडरुडीह, कुकराडीह, मालिडीह, बांसकुड़ा, बिरबीरा और पिरदा के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन का…

Read More

अनियंत्रित होकर पलटा तेल टैंकर, तेल लूटने उमड़ी भीड़प्रतापपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी मोड़ की घटना, बड़ा हादसा टला प्रतापपुर। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया, जिसके बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तेल लूटने की होड़ मच गई। ग्रामीण डब्बे, बाल्टी और बर्तन लेकर पहुंचे और टैंकर से बह रहे तेल को भर-भर कर ले जाते नजर आए। सड़क के दोनों ओर तेल फैलने से फिसलन की स्थिति…

Read More

राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी महासमुंद इकाई का स्थापना दिवस समारोह आयोजितविधायक योगेश्वर राजू सिन्हा हुए शामिल, संगठन को दी शुभकामनाएं महासमुंद। राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी महासमुंद इकाई द्वारा संगठन का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही प्रदेश मंत्री एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला अध्यक्ष शरद मराठा, पार्षद पियुष साहू, भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, हिन्दू वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की प्रतिमा की…

Read More

धसकुड जलप्रपात में खतरे का मंजर, भीड़भाड़ और शराबखोरी बना चिंता का विषय सिरपुर/महासमुंद।बरसात के मौसम में प्रकृति की गोद में बसे धसकुड जलप्रपात की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सिरपुर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित यह जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों और युवाओं से गुलजार है। लेकिन यह आनंद अब बिना सुरक्षा व्यवस्था के एक बड़े खतरे में तब्दील हो चुका है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बड़ी संख्या में लोग चट्टानों पर चढ़े हुए हैं, बच्चे और युवा फिसलन भरी चट्टानों के बीच पानी का आनंद ले रहे…

Read More

महासमुंद विधायक को बदनाम करने की साजिश! भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिंहा को बदनाम करने की कोशिशों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिरपुर चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि सिरपुर-पटेवा क्षेत्र के कई गांवों और चौक-चौराहों में अपमानजनक पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें विधायक को बदनाम करने की कोशिश की गई है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि पोस्टर में महिलाओं और युवाओं का नाम लेकर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं, जो न सिर्फ अनैतिक हैं…

Read More

पेट्रोल पंप में लूट व हत्या का मामला-चंद घंटों के भीतर पुलिस ने 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार रायपुर। थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में लूट व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो के अवलोकन व मुखबीर सूचना पर दोनों आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों की पहचान अभनपुर निवासी समीर टंडन एवं कुनाल तिवारी के रूप में करते हुये दोनों आरोपियों की पतासाजी कर घटना के चंद…

Read More