Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सिरपुर क्षेत्र में दतैल हाथी की आमद से हाई अलर्ट, कई गांवों में दहशत का माहौल
    Blog

    सिरपुर क्षेत्र में दतैल हाथी की आमद से हाई अलर्ट, कई गांवों में दहशत का माहौल

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दतैल हाथी की आमद से हाई अलर्ट, कई गांवों में दहशत का माहौल

    आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को एक दतैल हाथी बीबीएमई1 (BBME1) वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 26 से निकल कर खड़सा से फुसेराडीह मार्ग पार करते हुए वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 809 और 810 होते हुए लहंगर की दिशा में बढ़ रहा है।

    वन विभाग ने इसे गंभीर स्थिति मानते हुए आसपास के कई गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है। खड़सा, लहंगर, मोहकम, पिंढी, परसाडीह, गुडरुडीह, कुकराडीह, मालिडीह, बांसकुड़ा, बिरबीरा और पिरदा के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

    प्रशासन का मानना है कि हाथी आज रात रायपुर से सरायपाली को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे-53 (NH-53) को भी पार कर सकता है, जिससे और ज्यादा सतर्कता की जरूरत है।

    इसके मद्देनज़र कोडार, कौवाझर, बंजारी, लोहारडीह, घोघीबहरा, बनसिवनी, सोरिद, गौरखेडा, दलदली, उमरदा, अरणड, मुडमार, पतेरापाली, सिरगिडी, झालखमरिया, बोरियाझर, केशव, खट्टी, कोना, बकमा, जीवतरा और धनसुली जैसे गांवों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

    वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार हाथी की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से अपील है कि वे रात के समय बाहर न निकलें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026131 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.