Author: Rekhraaz Sahu
सड़क पर बैठे मवेशियों को दुर्घटना से बचाव हेतु दूर हटाते हुए .. डॉ. बेद लाल साहू आरंग…सड़कों पर बैठे मवेशी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, जिससे जान माल का नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवां विकास खंड आरंग जिला रायपुर के रसायन शास्त्र के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू जहां पर भी सड़क पर मवेशियों को बैठे हुए सड़क पर देखते हैं तो वह वहीं रुककर या अपनी गाड़ी को सड़क किनारे रखकर मवेशियों को सड़क से दूर भगाकर खुले मैदान में चारागाह की तरफ दूर भगाकर हटाते…
” Mission for LIFE Club” का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह शासकीय बालक प्राथमिक शाला, तुमगांवपर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु शासकीय बालक प्राथमिक शाला, तुमगांव में ” Mission for LIFE CLUB” का गठन किया गया। यह क्लब भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित “Mission LiFE (Lifestyle for Environment)” एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेश एवं जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला महासमुंद के पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यवहारिक पर्यावरणीय गतिविधियों में सहभागी बनाने हेतु गठित किया गया है।इस अवसर पर विद्यालय में एक संक्षिप्त परंतु गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाचित,चयनित छात्र…
बहुदिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय का किया गया निरीक्षण,खानपान, मनोरंजन तथा स्वास्थ्य सहित दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा महासमुंद दिनांक 31 जुलाई 2025/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बहुदिव्यांग विशेष विद्यालय तथा आशा मनोविकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया। प्रबंध कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानों ने बागबाहरा रोड संजय कानन के पास शासकीय बहुदिव्यांग विश्ेश अवासीय विद्यालय तथा नयापारा स्थित शांति मैत्री विकास संस्थान द्वारा संचालित…
महासमुंद में कल होगा जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन महिला स्व-सहायता समूह लगाएंगे स्टॉल, एक सप्ताह तक चलेगा “आकांक्षा हाट“ महासमुंद, 31 जुलाई 2025/ केंद्रीय नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिले महासमुंद में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन कल 1 अगस्त 2025 को जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में किया जाएगा। जिला पंचायत परिसर में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों और सामग्रियों को प्रदर्शित किया जाएगा।समारोह में सांसद, विधायक गण, जिला एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों सहित शासन प्रशासन के अधिकारी भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर जिले…
अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए,इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुनहरा अवसर 11 अगस्त तक कर सकते है आवेदनमहासमुंद, 31 जुलाई 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है। विभाग द्वारा कुल 100 पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें 64 अनुसूचित जनजाति एवं 36 अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी शामिल होंगे।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इसके अंतर्गत…
नगर पालिका की गली-नाली पर अतिक्रमण, निर्माण कार्य शुरू – वार्डवासियों ने जताया विरोध महासमुंद।शहर के वार्ड क्रमांक 4 में अतिक्रमण का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर पालिका द्वारा पूर्व में निर्मित गली और नाली पर निजी कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह अतिक्रमण लंदन मैरिज पैलेस के संचालक राधेश्याम साहू द्वारा किया जा रहा है, जिसकी शिकायत वार्डवासियों ने नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की है। तुमगांव रोड स्थित वार्ड नंबर 4 में जिस स्थान पर नगर पालिका की गली और नाली स्थित है, वहां अब दीवार खड़ी कर निर्माण कार्य…
धसकुड झरना बना हादसों का कारण, ग्राम पंचायत ने की पुलिस पेट्रोलिंग की मांग महासमुंद |धसकुड झरने में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ग्राम पंचायत चुहरी ने प्रशासन से तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की है। ग्राम पंचायत द्वारा चौकी प्रभारी सिरपुर को एक पत्र लिखकर निवेदन किया गया है कि धसकुड झरने में बीते 15 दिनों के भीतर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्रवासियों और पर्यटकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायत ने पत्र में आग्रह किया है कि झरने के पास तुरंत प्रभाव से पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए और कम…
विदेशी नागरिकों की अवैध बसाहट पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन महासमुंद, 28 जुलाई।छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि राज्य में तेजी से फैल रही अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ और बसाहट पर सख्त कार्यवाही की जाए। यह ज्ञापन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सदानंद सिन्हा के नेतृत्व में जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि विभिन्न सरकारी दस्तावेजों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हजारों की संख्या में विदेशी नागरिक अवैध…
बोलबम कांवरियों की सेवा में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जगह-जगह हुआ स्वागत और जलपान महासमुंद |26 जुलाई को श्वेतगंगा बम्हनी से जल लेकर गंधेश्वर महादेव, सिरपुर की ओर रवाना हुए बोलबम कांवरियों का महासमुंद जिले में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालु कांवरियों के लिए जलपान, स्वल्पाहार और भक्ति गीतों से सजे पंडाल लगाए गए। सेवा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका और नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्वेतगंगा बम्हनी से लेकर महासमुंद के…
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में उत्कृष्ट कार्य महासमुंद के आवराडबरी निवासी ईश्वर प्रसाद साहू होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि महासमुंद।पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महासमुंद जिले के वन कार्यकर्ता श्री ईश्वर प्रसाद साहू को इस वर्ष 15 अगस्त को लाल किले, नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान उन्हें केंद्र सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से जारी…
