Author: Rekhraaz Sahu

ग्राम कोटमीसोनार में प्रेम प्रसंग के चलते महिला के प्रेमी ने किया पति पर हमला, इलाज के दौरान मौत अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला के प्रेमी ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हथियार गैती से पति पर वार किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पीड़ित अमरनाथ केवट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया…

Read More

सावन के तीसरे सोमवार से पहले बोलबम कांवड़ियों का जत्था श्वेत गंगा से जल लेकर रवाना सावन के तीसरे सोमवार के पूर्व शनिवार को बोलबम कांवड़ियों का विशाल जत्था महासमुंद जिले के बम्हनी गांव से श्वेत गंगा का पवित्र जल लेकर सिरपुर स्थित बाबा गंधेश्वर महादेव के दरबार की ओर रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में शिवभक्ति की अद्भुत छवि देखने को मिली।कांवड़ यात्रा की शुरुआत बम्हनी स्थित श्वेत गंगा से हुई, जहां सैकड़ों श्रद्धालु कांवड़ियों…

Read More

धसकुड जलप्रपात बना हादसों का अड्डा, शराबियों का डेरा – प्रशासन बेपरवाह, हादसे का वीडियो वायरल सिरपुर/महासमुंद।प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर धसकुड जलप्रपात इन दिनों लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट से ज्यादा हादसे की जगह बनता जा रहा है। सिरपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थल बारिश के मौसम में लोगों को खूब आकर्षित करता है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग बिना किसी सुरक्षा के चट्टानों पर चढ़े हुए हैं, बच्चे और युवा फिसलन भरे किनारों पर नहाते नजर आते…

Read More

मूसलाधार बारिश से कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में घुसा पानी, खाद व सामान डूबे महासमुंद। जिले में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण अंचलों में तबाही मचा दी। सुबह 11 बजे से शुरू हुई बारिश देर शाम तक लगातार जारी रही, जिससे कई गांवों में बस्तियों तक पानी घुस गया। ग्राम लहंगर, कुकराडीह और तेंदवाही में बारिश का पानी घरों के अंदर पहुंच गया है, जिससे घरेलू सामग्री और खेती के लिए रखे रासायनिक खाद पूरी तरह से भीग गए हैं। लहंगर गांव के ग्रामीण लक्ष्मण साहू और राधे लाल सिंहा ने बताया कि सुबह से ही…

Read More

हरेली तिहार में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सराबोर हुआ बेलसोंडा, महिलाओं ने जिए बचपन के पलखेलकूद, हरा परिधान और सांस्कृतिक उल्लास से भरा रहा आयोजन, हुलसी चंद्राकर की पहल रंग लाई महासमुंद, 25 जुलाई।जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर बसे बेलसोंडा गांव में हरेली तिहार इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया गया। जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिधानों में शामिल होकर न सिर्फ त्यौहार को उल्लासपूर्ण बनाया, बल्कि पारंपरिक खेलों के माध्यम से अपने बचपन की यादें भी ताज़ा कीं। हरे परिधान में सजी सैकड़ों महिलाओं ने फुगड़ी,…

Read More

किसान स्वयं करें एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, प्रक्रिया सरल और डिजिटल महासमुंद, 25 जुलाई 2025।किसानों के लिए डिजिटल रूप से सरकारी योजनाओं से जुड़ने का रास्ता और सरल हो गया है। एग्रीस्टेक पोर्टल के तहत किसान अब “फॉर्मर रजिस्ट्री” में स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, केवल स्मार्टफोन या कंप्यूटर, आधार से लिंक मोबाइल, आधार कार्ड, और भूमि दस्तावेज (खसरा, बी-1) की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन पंजीयन के लिए दो विकल्प मोबाइल उपयोगकर्ता: गूगल प्ले स्टोर से “Farmer Registry CG App” डाउनलोड करें। कंप्यूटर उपयोगकर्ता: संबंधित पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं…

Read More

श्रावण में महादेव की पूजा अर्चना करना सौभाग्य की बात: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हामहासमुंद में लगातार 10वें वर्ष हो रहा महारूद्राभिषेक का आयोजन महासमुंद।श्रावण मास के पावन अवसर पर महासमुंद के विशाल मेगा मार्ट परिसर में जारी महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पुण्य लाभ ले रहे हैं। यह आयोजन स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में लगातार 10वें वर्ष संपन्न हो रहा है। प्रतिदिन वे स्वयं पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल होकर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शुक्रवार को पूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा और भाजपा नेता प्रशांत…

Read More

नाले में बह गई कार, तीन साल का मासूम लापता, आठ लोगों ने बचाई जानसीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव की घटना, SDRF की टीम खोज में जुटी बिलासपुर। हरेली पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब खम्हरिया निवासी एक परिवार की कार नाले में बह गई। हादसा सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव के पास हुआ, जहां कार में सवार एक तीन साल का मासूम लापता हो गया है।मोहनलाल साहू का परिवार और रिश्तेदार, कुल 9 लोग, उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय झलमला गांव…

Read More

महासमुंद में मनाई गई आज़ादी के दीवानों की जयंती और पुण्यतिथि, तिलक-आज़ाद-बिसाहूदास महंत को दी गई श्रद्धांजलि महासमुंद।नगर के ऐतिहासिक गांधी कांग्रेस भवन में मंगलवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती तथा छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर रश्मि चंद्राकर ने चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि —”मैं आज़ाद था, आज़ाद हूं और आज़ाद ही रहूंगा” — यह उनका जीवन…

Read More

महासमुन्द: 15 दिन से बंद कृषि उपज मंडी के मुख्य द्वार खोले गए, जनता को मिली राहत महासमुन्द की पुरानी कृषि उपज मंडी के दोनों मुख्य द्वारों को बंद कर दिए जाने के चलते आमजन को हो रही भारी परेशानी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए गेट तत्काल खोलने की मांग की थी। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी और भाजपा शहर मंडल आई.टी. सेल प्रभारी शरद मराठा ने मंडी सचिव पुरनसिंग कश्यप से पिटियाझर स्थित कार्यालय में मुलाकात की और 24 घंटे के भीतर गेट खोलने की मांग की थी। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मंडी…

Read More