Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»किसानों के लिए आवश्यक जानकारी…स्वयं करें एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, प्रक्रिया सरल और डिजिटल
    Blog

    किसानों के लिए आवश्यक जानकारी…स्वयं करें एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, प्रक्रिया सरल और डिजिटल

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 25, 20253 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    किसान स्वयं करें एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, प्रक्रिया सरल और डिजिटल

    महासमुंद, 25 जुलाई 2025।
    किसानों के लिए डिजिटल रूप से सरकारी योजनाओं से जुड़ने का रास्ता और सरल हो गया है। एग्रीस्टेक पोर्टल के तहत किसान अब “फॉर्मर रजिस्ट्री” में स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, केवल स्मार्टफोन या कंप्यूटर, आधार से लिंक मोबाइल, आधार कार्ड, और भूमि दस्तावेज (खसरा, बी-1) की आवश्यकता होगी।

    ऑनलाइन पंजीयन के लिए दो विकल्प

    मोबाइल उपयोगकर्ता: गूगल प्ले स्टोर से “Farmer Registry CG App” डाउनलोड करें।

    कंप्यूटर उपयोगकर्ता: संबंधित पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं (वेबसाइट का नाम राज्य शासन की वेबसाइट से मिल सकता है)।

    पंजीयन की प्रक्रिया

    1. क्रिएट न्यू यूजर अकाउंट पर क्लिक करें।
    2. आधार नंबर डालें, OTP से वेरीफाई करें।
    3. मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से सत्यापन करें।
    4. अपना पासवर्ड बनाएं और लॉगिन करें।
    5. रजिस्टर पर क्लिक कर डिटेल भरें – नाम, पता, अनुभाग, जिला आदि।

    भूमि विवरण भरना

    विकल्प में “कृषि और लैंड ओनिंग” दोनों को चुनें।

    “फेच लैंड डिटेल” पर क्लिक कर सर्वे नंबर (जैसे 110/5) भरें।

    बी-1 दस्तावेज से मिलान करते हुए खसरा का चयन करें।

    “वेरीफाई ऑल लैंड” पर क्लिक करें।

    सहमति चेकबॉक्स चुनें और ई-साइन OTP के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें।

    पंजीयन के बाद की प्रक्रिया

    यदि डाटा मिलान 80% से अधिक है, तो 48 घंटे में स्वचालित रूप से फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो जाएगी।

    यदि मिलान 80% से कम है, तो पटवारी और तहसीलदार द्वारा सत्यापन के बाद पंजीयन ID जारी की जाएगी।

    उपसंचालक कृषि विभाग ने बताया कि यह प्रक्रिया किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ सीधे दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। किसान बिना किसी बिचौलिए या परेशानी के घर बैठे अपनी रजिस्ट्री करा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026131 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.