Author: Rekhraaz Sahu
खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौके पर मौत, एक अन्य घायल, पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडीपार में आज दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों लोग खेत में नियमित काम के लिए गए थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आए पति-पत्नी की घटनास्थल…
सावधान —“पीएम किसान योजना” के नाम पर APK (APP) फाइल से ट्रैक्टर मैकेनिक से 12 लाख की साइबर ठगी, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट रायपुर, 6 अगस्त। राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ट्रैक्टर मैकेनिक को एक एपीके (APK) फाइल लिंक भेजकर अज्ञात जालसाजों ने 12 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशे से ट्रैक्टर मैकेनिक श्री महेश साहू ने राखी थाने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने…
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने पदभार ग्रहण किया जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) बैच 2020 ने आज पूर्वाह्न में जिला पंचायत महासमुंद में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने उन्हें कार्यभार सौंपा। ज्ञात है कि श्री नंदनवार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2020 के अधिकारी है, इसके पूर्व वे महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में एवं बीजापुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। श्री नंदनवार ने कार्यभार ग्रहण करते ही जिला…
बाराडेरा विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान और 101 पौधों का रोपण, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने किया आयोजन आरंग ब्लॉक के ग्राम बाराडेरा धनसुली स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक आरंग के संतोष कोसरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक नेत्रचंद जोशी को श्रीफल, मेडल, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और पर्यावरण के प्रति समाज की सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।…
नगरपालिका की गली और नाली पर अतिक्रमण, वार्डवासियों ने जताया विरोध, पालिका ने जारी किया नोटिस महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 04 में एक गंभीर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। यहां लंदन मैरिज पैलेस के संचालक राधेश्याम साहू के द्वारा नगर पालिका की स्वामित्व वाली गली और नाली पर बाउंड्रीवाल खड़ी कर कब्जा कर लिया गया है और अब इस स्थान पर अवैध निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।वार्डवासियों की शिकायत पर नगर पालिका परिषद महासमुंद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थल का निरीक्षण किया और उक्त निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए संबंधित…
भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार नाले में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर घायल फिंगेश्वर/राजिम।फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण ब्रेजा कार का तेज रफ्तार में टायर फटना बताया जा रहा है, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 फीट नीचे सरगी नाले में जा गिरी। मृतकों की पहचान लोकेश साहू और पंकज दास के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते…
04 से 06 अगस्त तक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग प्रदेशभर में चलाएगा “बने खाबो-बने रहिबो” जांच एवं जागरूकता अभियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और चलित प्रयोगशाला के माध्यम से होगी सघन जांच जीपीएम। बरसात के मौसम को देखते हुए खाद्य जनित बीमारियों और संक्रमण के रोकथाम व आम जनता को सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में, प्रदेशभर में एक साथ विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत 04 से 06 अगस्त तक प्रदेशभर में एक साथ विभाग के द्वारा “बने खाबो-बने रहिबो” विशेष जांच…
मोटर सायकल चोर गिरोह का खुलासा – महासमुन्द पुलिस की बड़ी कामयाबी 📍 महासमुन्द, 02 अगस्त 2025महासमुन्द पुलिस ने एक सक्रिय मोटर सायकल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत 8 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने की फिराक में थे। 🔍 कैसे हुआ खुलासा थाना खल्लारी क्षेत्र के ग्राम खुटेरी निवासी लुकेश साहू ने 18 अप्रैल को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शादी…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का किया हस्तांतरण पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों के खाते में लगभग 30 करोड़ 31 लाख रूपए जारी जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में हुआ आयोजन महासमुंद, 02 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। जिसके तहत देशभर किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले किसानों के हित में 20वीं किस्त जारी किया। आज महासमुंद जिले के किसानों…
13 हजार किलोमीटर की धार्मिक साइकिल यात्रा पूरी कर लौटे ओमप्रकाश पटेल, नपा उपाध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत महासमुन्द। समीपस्थ ग्राम नांदगांव के निवासी ओमप्रकाश पटेल ने 181 दिनों में करीब 13,000 किलोमीटर की लंबी साइकिल यात्रा पूरी कर शुक्रवार को महासमुंद लौटे। धार्मिक आस्था से प्रेरित होकर उन्होंने यह यात्रा 1 फरवरी 2025 को शुरू की थी, जिसमें अयोध्या, काशी, प्रयागराज समेत देश की कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और दो ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना भी की। नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नेता प्रतिपक्ष नानू…
