Author: Rekhraaz Sahu
महासमुन्द नपा उपाध्यक्ष का पलटवार,अध्यक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप महासमुन्द।नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द्र राठी ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कान्त साहू पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि नपा अध्यक्ष महतारी वंदन एवं पेंशन भुगतान को लंबित बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह आरोप पूरी तरह निराधार है। उपाध्यक्ष राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हर माह की 2 तारीख को महतारी वंदन योजना की राशि ₹1000 महिला हितग्राहियों के खाते में जमा करती है। इसी तरह वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा और तलाक पेंशन भी नियमित रूप से हर माह सीधे खातों…
किसानों को खाद नहीं मिलने से आक्रोश_29 अगस्त तक खाद उपलब्ध नहीं कराए जाने पर 1 सितंबर को होगा चक्काजाम पिथौरा।आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ की बैठक पिथौरा ब्लॉक के अंतर्गत सांकरा, सागुनढाब, भगत्तदेवरी, पीरदा, आरंगी, सिरको एवं जगदीशपुर सहकारी समिति क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान एवं जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसानों ने बताया कि सहकारी समितियों में लंबे समय से रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर निजी…
ग्राम पंचायत बंबूरडीह की पहल- अवैध शराब बेचने वालों पर होगी कार्रवाई – 20 हजार रुपए अर्थदंड, सूचना देने वालों को 5 हजार का प्रोत्साहन महासमुंद।ग्राम पंचायत बंबूरडीह ने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए बड़ी पहल की है। सरपंच किरण शत्रुघ्न चेलक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि अब गांव में शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए— गांव में अवैध शराब बेचने वालों पर ₹20,000 का अर्थदंड लगाया जाएगा। अवैध शराब बिक्री की सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का प्रोत्साहन…
शराबी बेटे की हरकतों से परेशान मां ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट महासमुंद/खल्लारी।मामाभांचा के आश्रित ग्राम डोंगरीपाली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज और विवाद करने वाले बेटे को उसकी मां ने कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। खल्लारी थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 23 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे सूरज सोरी (26 वर्ष) अपने घर में शराब के नशे में अपनी मां रुक्मणी सोरी से गाली-गलौज कर रहा था। आए दिन बेटे की आदतों से परेशान मां को उस दिन स्थिति…
आंगनबाड़ी केन्द्र में गोद भराई व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम महासमुन्द।वार्ड नंबर 26 क्लबपारा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में बुधवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वार्ड पार्षद पियूष साहू, भाजपा नेता शरद मराठा एवं गौरव राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं, जिनमें गोद भराई…
महासमुंद शहर के बीचों-बीच दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर दिव्यांग बुजुर्ग की हई मौत महासमुंद। शहर के बीचों-बीच सब्जी मंडी के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 पुरानी मंडी निवासी 62 वर्षीय मारुति राव सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने तीन पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7:30 बजे एक तमिलनाडु पासिंग ट्रक (TN 56 K 5799) तुमगांव ओवरब्रिज की ओर मुड़ रहा था। अचानक मोड़ पर वाहन के चपेट में आने से मारुति राव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया…
खल्लारी उपसरपंच तारेश साहू ने सिल्वर वुड पब्लिक इंग्लिश स्कूल में ध्वजारोहण किया खल्लारी/ खल्लारी स्थित सिल्वर वुड पब्लिक इंग्लिश स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस धुमधाम से मनाया गया। जहां इस अवसर ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात स्कूल स्टाफ की ओर से उपस्थित अतिथियों व स्कुलीय बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों में वार्ड पंच ममता यादव, प्रमोद मन्नाडे, यादव समाज के अध्यक्ष चरण यादव, पंच प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, माखन यादव, छगन चौहान सहित पालक समिति अध्यक्ष नीलकमल पटेल, स्कूल प्रधान पाठक अंजना बैरवा, संस्था प्रमुख विजय कुमार…
आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 4800 किलो महुआ लाहन जप्त महासमुंद। पिथौरा आबकारी वृत्त में सोमवार को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4800 किलो महुआ लाहन जप्त किया। इसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम डोकरपाली सरपंच जितेंद्र साहू द्वारा आबकारी विभाग को सूचना दी गई थी कि ग्रामीणों ने अलग–अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन इकट्ठा किया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुँची और बरामद सामग्री को जब्त किया। इसमें 105 प्लास्टिक डिब्बों में भरा 2100 किलो महुआ लाहन तथा 54 प्लास्टिक बोरियों…
छ.ग. न्यायिक लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए ईश्वर जगत महासमुंद दिनांक 18 अगस्त 2025/ जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर महासमुंद में लघुवेतन कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें श्री ईश्वर जगत के द्वारा अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई थीं। जिले के न्यायालयीन लघुवेतन कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से ईश्वर जगत को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। न्यायिक लघुवेतन कर्मचारी संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष द्वारा सचिव पद के लिए श्री अजय खरे को चुना गया। उक्त चुनाव प्रक्रिया में जिला न्यायालय महासमुंद तथा तालुका स्थित सरायपाली, बसना, बागबाहरा एवं पिथौरा न्यायालयों…
नेशनल लोक अदालत 13 सिंतबर 2025 को,तैयारियों के संबंध में जिला न्यायाधीश ने ली न्यायिकअधिकारियों की बैठक महासमुंद दिनांक 18 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 13 सिंतबर 2025 दिन शनिवार को जिला न्यायालय तथा सभी तालुका स्थित न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित तथा सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रदान…
