Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धसकुड झरना में लगातार हो रहे दुर्घटना को देखते हुए, ग्राम पंचायत ने की पुलिस पेट्रोलिंग की मांग
    Blog

    धसकुड झरना में लगातार हो रहे दुर्घटना को देखते हुए, ग्राम पंचायत ने की पुलिस पेट्रोलिंग की मांग

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 29, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धसकुड झरना बना हादसों का कारण, ग्राम पंचायत ने की पुलिस पेट्रोलिंग की मांग

    महासमुंद |
    धसकुड झरने में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ग्राम पंचायत चुहरी ने प्रशासन से तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की है। ग्राम पंचायत द्वारा चौकी प्रभारी सिरपुर को एक पत्र लिखकर निवेदन किया गया है कि धसकुड झरने में बीते 15 दिनों के भीतर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्रवासियों और पर्यटकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    ग्राम पंचायत ने पत्र में आग्रह किया है कि झरने के पास तुरंत प्रभाव से पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए और कम से कम दो जवानों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाए, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    धसकुड जलप्रपात में खतरे का मंजर, भीड़भाड़ और शराबखोरी बना चिंता का विषय

    सरपंच अजय मंगलसिंह ध्रुव द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र की प्रतिलिपि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर महासमुंद और पुलिस अधीक्षक महासमुंद को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

    गौरतलब है कि मानसून के दौरान धसकुड झरना क्षेत्र पिकनिक स्पॉट में तब्दील हो जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के चलते हर साल कई जानलेवा हादसे सामने आते हैं।

    धसकुड जलप्रपात बना हादसों का अड्डा, शराबियों का डेरा – प्रशासन बेपरवाह, हादसे का वीडियो वायरल

    जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई पहल नहीं किया गया ऐसा लगता है कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग करेंगे या फिर जवानों की तैनाती करेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गरियाबंद के वॉटरफॉल में एक हादसा हुआ था जिसमें एक युवती की मौत हों गई थी। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान में लिया और वॉटरफॉल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026132 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.