Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धसकुड जलप्रपात में खतरे का मंजर, भीड़भाड़ और शराबखोरी बना चिंता का विषय
    Blog

    धसकुड जलप्रपात में खतरे का मंजर, भीड़भाड़ और शराबखोरी बना चिंता का विषय

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 21, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धसकुड जलप्रपात में खतरे का मंजर, भीड़भाड़ और शराबखोरी बना चिंता का विषय

    सिरपुर/महासमुंद।
    बरसात के मौसम में प्रकृति की गोद में बसे धसकुड जलप्रपात की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सिरपुर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित यह जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों और युवाओं से गुलजार है। लेकिन यह आनंद अब बिना सुरक्षा व्यवस्था के एक बड़े खतरे में तब्दील हो चुका है।

    इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बड़ी संख्या में लोग चट्टानों पर चढ़े हुए हैं, बच्चे और युवा फिसलन भरी चट्टानों के बीच पानी का आनंद ले रहे हैं। न कोई गार्ड, न कोई गाइडलाइन — यह लापरवाही किसी भी दिन गंभीर हादसे को जन्म दे सकती है।

    खुलेआम शराबखोरी और भीड़भाड़ से बिगड़ रहा माहौल

    स्थानीय लोगों और पर्यटकों के अनुसार, धसकुड अब शराबियों का डेरा बन चुका है। शराब पीकर तालाब और जलप्रपात में कूदना, चिल्लाना, महिलाओं और परिवारों के लिए असहज वातावरण तैयार कर रहा है।

    कसडोल से आए एक पर्यटक ने बताया की “छुट्टी वाले दिन तो यहां मेले जैसा माहौल होता है, लेकिन अनुशासन शून्य है कई बार लोग नशे में चट्टानों से फिसल जाते हैं।

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सुरक्षा का अभाव

    फोटो में देखा जा सकता है कि लोग खतरनाक ऊंचाई पर पानी के नीचे खड़े हैं, कुछ पत्थरों पर बैठकर फिसलने की स्थिति में हैं। यह दृश्य यह भी बताता है कि कोई रक्षक या सुरक्षाकर्मी यहां मौजूद नहीं है।

    ध्यान देने वाली बात यह है कि जरा सी चूक किसी को जान गंवाने पर मजबूर कर सकती है, लेकिन अभी तक न तो प्रशासन की कोई निगरानी है, न चेतावनी बोर्ड, और न ही कोई प्राथमिक चिकित्सा सुविधा।

    प्रशासन से मांग: पर्यटन स्थल को मिले सुरक्षा और व्यवस्था

    स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है कि जलप्रपात क्षेत्र में सीमांकन और बैरिकेड्स लगाए जाएं। सुरक्षा गार्ड और गश्त की व्यवस्था हो।
    शराबियों पर सख्त कार्रवाई हो और खुलेआम शराब पीने पर प्रतिबंध लगे। स्थल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कर साफ-सफाई व टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएं।

    आपको बता दे कि गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में 15/16 जुलाई को रायपुर से पिकनिक मनाने आई युवती की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रायपुर निवासी महविश खान (22 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि युवती सेल्फी लेने के दौरान फिसलकर पानी में गिर गई और तेज बहाव में बह गई।

    सूचना मिलते ही SDRF, नगर सेना, पुलिस और वन विभाग की टीम ने करीब 22 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अंततः अगली दोपहर 1:45 बजे युवती का शव जलप्रपात के नीचे स्थित एक गुफानुमा हिस्से से बरामद किया गया।

    गौरतलब है कि गजपल्ला जलप्रपात को पहले ही खतरनाक क्षेत्र घोषित किया गया था, लेकिन सुरक्षा उपाय न होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद प्रशासन ने गजपल्ला वॉटरफॉल के साथ चिंगरापगार वॉटरफॉल क्षेत्र को पूर्णतः बंद कर दिया है और सुरक्षा की समीक्षा के आदेश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026131 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.