Author: Vinod Gupta

श्रीमद्भागवत कथा में डूबे नगरवासी-कृष्ण लीलाओं के रसपान से भावविभोर हुए श्रद्धालु आरंग।मंदिरहसौद के कृष्णा चौक में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा इन दिनों आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ नगरवासी भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के श्रवण से आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। पूरा वातावरण राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हो उठा है।कथावाचक पं. ओंकार प्रसाद पाण्डेय अपने सुमधुर भजनों एवं ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भावलोक में ले जा रहे हैं। वे श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न…

Read More

सतनामी समाज का युवक–युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न-623 प्रतिभागी हुए शामिल-12 जोड़ों का रिश्ता हुआ तय आरंग। नया रायपुर के प्रमुख ग्राम पंचायत पलौद में रविवार 11 जनवरी को गुरुघासीदास सेवा समिति के तत्वावधान में सतनामी समाज का तृतीय वर्ष युवक युवती परिचय सम्मेलन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए युवक युवतियों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।सम्मेलन में…

Read More

शैक्षणिक भ्रमण-सशिम के छात्रो का गिरौधपुरी व शिवरीनारायण में संस्कृति, इतिहास और आस्था से हुआ साक्षात्कार आरंग। नगरपालिका परिषद मंदिरहसौद क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने हाल ही में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों गिरौधपुरी एवं शिवरीनारायण का भ्रमण किया। विद्यालय प्रबंध समिति के मार्गदर्शन में आयोजित इस शैक्षणिक यात्रा में लगभग 60 विद्यार्थी, दीदीजी तथा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।भ्रमण का प्रथम चरण सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौधपुरी रहा। यहाँ विद्यार्थियों ने श्वेत स्तंभ जैतखाम के दर्शन कर बाबा गुरु घासीदास के…

Read More

द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी-रीवा उत्खनन से छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास को नई दिशा–राजेश अग्रवाल आरंग।जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत लोरिक नगर गढ़ के नाम से प्रख्यात रीवा गढ़ उत्खनन स्थल पर आयोजित छत्तीसगढ़ के प्राचीन सिक्के एवं मुद्रा प्रणाली विषयक पर द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को समारोह का समापन हुए। मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ रहे। संगोष्ठी में देशभर से पधारे विद्वानों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रीवा उत्खनन के परिणाम अत्यंत उत्साह जनक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि रीवा उत्खनन में आहत सिक्कों से लेकर कल्चुरी…

Read More

आरंग में फन फेयर का भव्य आयोजन-विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावक भी हुए शामिल… आरंग।कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरंग में शनिवार, 10 जनवरी को “फनफिनिटी फिएस्टा 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस फन फेयर में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान पालकों एवं बच्चों द्वारा विभिन्न फूड स्टॉल और गेम ज़ोन लगाए गए। फूड स्टॉल में चाट, स्नैक्स सहित खाने-पीने की अनेक स्वादिष्ट वस्तुएँ उपलब्ध रहीं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम ज़ोन, फेस पेंटिंग, नेल आर्ट, मेहंदी कॉर्नर तथा श्रीकृष्ण की पोशाक और सजावटी वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र…

Read More

धर्म-शिव महापुराण कथा सत्संग का तीसरा दिन-शिव भक्ति का पथ जितना सरल है, उतना ही गूढ़ और रहस्यमय भी है-पं.प्रेमकिशोर आरंग।रामलीला चौक तूता नया रायपुर में जय माँ शीतला (शाकम्भरी) जस झांकी परिवार, ग्रामवासी एवं मानस मंडली तूता के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार से प्रारम्भ शिवमहापुराण कथा सत्संग के तीसरे दिन कथा व्यास पं. प्रेमकिशोर शर्मा ने रुद्राक्ष महिमा विल्बपत्र व नारद मोह कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि शिव भक्ति का पथ जितना सरल है, उतना ही गूढ़ और रहस्यमय भी। शिव कृपा पाने के लिए न तो आडंबर की आवश्यकता है और न ही कठिन साधनाओं की…

Read More

हेल्थ प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन-हेल्थ स्पोर्ट्स कमेटी ने मंत्री गुरु खुशवंत को दिया न्योता आरंग। स्वास्थ विभाग द्वारा आगामी 16 जनवरी से हेल्थ प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन मंदिरहसौद में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र आरंग के बीएमओ डॉ विजय लक्ष्मी अनंत ब्लॉक आरंग के नेतृत्व में हेल्थ स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब से मुलाकात कर मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पगुच्छ देकर आमंत्रण दिया गया ।मंत्री गुरु खुशवंत ने बीएमओ व आरंग हेल्थ स्पोर्ट्स कमेंटी के सदस्यों को बधाई देते हुए Health premier League के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देकर अपने…

Read More

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व विभिन्न्न प्रकल्पों की घोषणा-आरंग से दिलीप को मिला ये दायित्व आरंग । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर द्वारा प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकंडे के हस्ताक्षर से 08 जनवरी 2026 को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व विभिन्न्न प्रकल्पों की घोषणा की , जिसमे आरंग निवासी भाजपा के मछुआरा नेता दिलीप जलक्षत्री को मत्स्य प्रकल्प प्रदेश सह- संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा संगठन व कैबिनेट मंत्री गुरु…

Read More

समीक्षा बैठक सम्पन्न-बीईओ दिनेश शर्मा ने समय के साथ अपडेट रहने तथा शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता ना करने के दिए निर्देश आरंग। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के शैक्षिक हॉल में विकासखंड स्तरीय प्राचार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने की, इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण एजेंडों और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीईओ शर्मा ने स्पष्ट किया कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में तकनीक और समयबद्धता अनिवार्य है। उन्होंने अपार आईडी पूर्णता व छात्रों का आधार एमबीयू प्रगति, तथाछात्रवृत्ति पोर्टल,…

Read More

30 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन आरंग। जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 के समग्र विकास को सशक्त दिशा देते हुए ग्राम गुमा में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत आरंग के सभापति अमर माण्डले ने विधिवत भूमिपूजन किया।इस अवसर पर सभापति अमर माण्डले ने क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के कारण क्षेत्र में विकास कार्य…

Read More