Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी-रीवा उत्खनन से छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास को नई दिशा–राजेश अग्रवाल
    Blog

    द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी-रीवा उत्खनन से छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास को नई दिशा–राजेश अग्रवाल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 11, 20263 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी-रीवा उत्खनन से छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास को नई दिशा–राजेश अग्रवाल

    Oplus_131072

    आरंग।जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत लोरिक नगर गढ़ के नाम से प्रख्यात रीवा गढ़ उत्खनन स्थल पर आयोजित छत्तीसगढ़ के प्राचीन सिक्के एवं मुद्रा प्रणाली विषयक पर द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को समारोह का समापन हुए। मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ रहे। संगोष्ठी में देशभर से पधारे विद्वानों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रीवा उत्खनन के परिणाम अत्यंत उत्साह जनक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि रीवा उत्खनन में आहत सिक्कों से लेकर कल्चुरी कालीन सिक्कों तक की अविच्छिन्न श्रृंखला प्राप्त हुई है, जो इस क्षेत्र की ऐतिहासिक निरंतरता को सशक्त रूप से प्रमाणित करती है। यह खोज छत्तीसगढ़ की प्राचीन मुद्रा प्रणाली और आर्थिक इतिहास को समझने में एक महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगी।उन्होंने बताया कि हालिया उत्खनन में प्राप्त लौह प्रगलन केंद्र तथा रेडियोकार्बन तिथि निर्धारण के आधार पर रीवा की प्राचीनता 9वीं सदी ईसा पूर्व (उत्तर वैदिक काल) तक निर्धारित की गई है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास, तकनीकी ज्ञान और धातुकर्म परंपरा की समृद्ध विरासत को उजागर करती है।संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए विषय विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्रमुख रूप से आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र, श्री जी.एल. रायकवार, मुद्राशास्त्री डॉ. जी.एस. ख्वाजा (नागपुर), प्रो. सुष्मिता बसु मजूमदार (कोलकाता), प्रो. आलोक श्रोतरीय (अमरकंटक), डॉ. देवेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. विशि उपाध्याय (पटना) तथा डॉ. राजीव मिंज की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में पुरातत्त्व संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी, न्यूमिस्मेटिक एंड फिलेटली सोसाइटी ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी कमल बैद, रीवा के सरपंच घसिया राम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत डॉ. पी.सी. पारख, उप संचालक द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभात कुमार सिंह, पुरातत्ववेत्ता ने किया।इस अवसर पर संगोष्ठी की स्मारिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। संगोष्ठी के अंतर्गत विद्वानों एवं अध्येताओं ने रीवा उत्खनन स्थल का प्रत्यक्ष अवलोकन कर वहां प्राप्त पुरावशेषों का अध्ययन किया। शोध परिभ्रमण में डॉ. वृषोत्तम साहू, प्रवीण तिर्की एवं अमर भरतद्वाज का विशेष सहयोग रहा।संगोष्ठी का समापन शैक्षणिक विमर्श, शोध निष्कर्षों तथा छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास पर भावी अनुसंधान की संभावनाओं पर सार्थक संवाद के साथ हुआ। विशेषज्ञों ने रीवा उत्खनन को राज्य के पुरातात्विक अध्ययन के लिए एक मील का पत्थर बताया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202616 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.