Author: Vinod Gupta

धान उपार्जन केंद्र में 40 हजार क्विंटल से अधिक धान खुले आसमान के नीचे-परिवहन की धीमी प्रक्रिया बना आफत आरंग। जिला सहकारी बैंक चंदखुरी के अंतर्गत नारा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के बाद परिवहन की सुस्त रफ्तार अब चिंता का विषय बनती जा रही है। 9 जनवरी तक केंद्र में कुल 48,100 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें सरना धान 47,546 क्विंटल, मोटा धान 522 क्विंटल तथा पतला धान मात्र 31 क्विंटल शामिल है।खरीदी के मुकाबले परिवहन की स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है। अब तक केवल 7,692 क्विंटल सरना धान और 360 क्विंटल…

Read More

अहंकार का त्याग और सत्य की स्वीकृति ही मोक्ष का मार्ग बनती है–प.प्रेमकिशोर शर्मा आरंग। रामलीला चौक तूता नया रायपुर में जय माँ शीतला (शाकम्भरी) जस झांकी परिवार, ग्रामवासी एवं मानस मंडली तूता के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिवमहापुराण कथा सत्संग के दूसरे दिन कथा स्थल पर श्रद्धा, जिज्ञासा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही कथा व्यास पं.प्रेमकिशोर शर्मा ने आदि शिवलिंग की उत्पत्ति का प्रसंग छेड़ा, पूरा पंडाल मानो ध्यान में स्थिर हो गया। श्रोताओं की निगाहें मंच पर और मन शिव तत्व में लीन हो गए।कथा व्यास ने भावपूर्ण शैली में बताया कि एक…

Read More

ब्रेकिंग-नया रायपुर सेक्टर-28 मिनी मार्केट में भीषण आग-8-10 दुकानें जलकर खाक आरंग।नया रायपुर (छत्तीसगढ़) के सेक्टर-28 मिनी मार्केट में भीषण आग लगी, 8-10 दुकानें जलकर खाक!नया रायपुर के सेक्टर-28 स्थित मिनी मार्केट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि किराना स्टोर, कपड़े की दुकानें और अन्य कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। व्यापारियों का लाखों-का सामान स्वाहा हो गया।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन शुरुआती देरी की वजह से आग ने काफी तबाही मचा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग…

Read More

आरंग पुलिस की कार्यवाही-अवैध शराब के साथ 02 कोचिया गिरफ्तार आरंग।क्षेत्र में लगातार अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा तथा वारंटी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के साथ 02 कोचिया गिरफ्तार किया है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की आरोपी प्रकाश भारती पिता संतोष भारती उम्र 20 वर्ष (02) सूरज सोनवानी पिता महेंद्र सोनवानी उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर के कब्जे से 85 पौवा व 52 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब शोले किमती 13700 रूपये का जप्तकर आरोपी का कृत्य अपराध क्र0 25/2026 व…

Read More

जिला स्तरीय जैविक खेती कृषि मेला सम्पन्न-मंत्री गुरु खुशवंत ने जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित आरंग।आरंग के टाउन हॉल में जिला स्तरीय जैविक खेती कृषि मेला का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया। के. के. भरद्वाज, देवनाथ साहू, अशोक चंद्राकर,लुकेश साहू, हिरामन कोसले, नरेंद्र लोधी श्रीमती पद्मनी साहू, चंद्रशेखर साहू, संतोष चंद्राकर भी अतिथि के रूप उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने…

Read More

खास खबर-अपना घर आश्रम–लावारिस और लाचारों के लिए उम्मीद की रोशनी आरंग। आरंग विकासखण्ड के ग्राम गोढ़ी में संचालित अपना घर आश्रम आज केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और पुनर्वास का जीवंत केंद्र बन चुका है। यह आश्रम उन लोगों के लिए संबल है, जो परिस्थितियों के चलते समाज की मुख्यधारा से कट गए हैं। वर्तमान में यहां 18 वर्ष से अधिक आयु के मंदबुद्धि, लावारिस एवं लाचार 114 से अधिक प्रभुजी सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन जी रहे हैं।आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के लिए भोजन, वस्त्र, स्वच्छ आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और दैनिक आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था की…

Read More

दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन-सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कुल के बच्चो ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में खेल उत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें भैया बहनों द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक राजेश साहू द्वारा सरस्वती ओम भारत माता और सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गयाl इसके पश्चात चार ध्वज दल द्वारा बस स्टैंड से शास्त्री नगर सरस्वती शिशु मंदिर तक पथ संचलन किया गया। दलों में अर्जुन दल एकलव्य दल महारानी लक्ष्मीबाई दल और रानी दुर्गावती दल के माध्यम से…

Read More

आबकारी टीम की कार्यवाही-अवैध देशी मदिरा व वाहन जब्त आरंग। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता , कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 08/01/2026 को अवैध रूप से मदिरा धारण / परिवहन करते हुए पाए जाने पर घटना स्थल नवीन प्राथमिक शाला के सामने ग्राम बाना थाना आरंग जिला रायपुर निवासी उजेंद्र बंजारे के अधिपत्य के वाहन की डिक्की से 32 नग पाव देशी मदिरा मसाला यूनिक ,5.76 बल्क लीटर (अन्य जिले महासमुंद की मदिरा) हीरो डेस्टिनी प्राइम स्कूटी वाहन जब्त कर आरोपी के…

Read More

बाल विवाह के खिलाफ यहाँ के महिलाओं का बड़ा संकल्प-बाल विवाह मुक्त भारत’ का लिया सामूहिक शपथ आरंग। जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत जरौद (उमरिया) में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ महिलाओं ने एकजुट होकर सशक्त आवाज बुलंद की। पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की सामूहिक शपथ लेकर सामाजिक बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया।कार्यक्रम में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल अपने परिवारों में, बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में बाल विवाह को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। शपथ के दौरान…

Read More

ध्रुव कुमार मिर्धा का असम दौरा-इस कार्यक्रम में होंगे शामिल… आरंग। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा का असम के गुवाहाटी में दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ शासन से राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ द्वारा 11 जनवरी को आयोजित यूथ कॉन्क्लेव और सामाजिक बैठक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शर्मा होंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतमजी भी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।विनोद गुप्ता-आरंग

Read More