Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    October 22, 2026

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बाल विवाह के खिलाफ यहाँ के महिलाओं का बड़ा संकल्प-बाल विवाह मुक्त भारत’ का लिया सामूहिक शपथ
    Blog

    बाल विवाह के खिलाफ यहाँ के महिलाओं का बड़ा संकल्प-बाल विवाह मुक्त भारत’ का लिया सामूहिक शपथ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 9, 20262 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बाल विवाह के खिलाफ यहाँ के महिलाओं का बड़ा संकल्प-बाल विवाह मुक्त भारत’ का लिया सामूहिक शपथ

    Oplus_131072

    आरंग। जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत जरौद (उमरिया) में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ महिलाओं ने एकजुट होकर सशक्त आवाज बुलंद की। पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की सामूहिक शपथ लेकर सामाजिक बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया।कार्यक्रम में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल अपने परिवारों में, बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में बाल विवाह को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। शपथ के दौरान गूंजे नारों ने यह साफ कर दिया कि ग्रामीण स्तर पर महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और बेटियों के अधिकारों को लेकर दृढ़ हैं।वक्ताओं ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध होने के साथ-साथ बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के सपनों के लिए घातक है। कम उम्र में विवाह से मातृत्व संबंधी जोखिम,कुपोषण और शैक्षणिक बाधाएं उत्पन्न होती हैं जिनका खामियाजा पूरी पीढ़ी को भुगतना पड़ता है।महिलाओं ने यह भी प्रण लिया कि यदि उनके आसपास कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो वे तत्काल प्रशासन को सूचित करेंगी और उसे रुकवाने का हरसंभव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह को लेकर चली आ रही पुरानी और रूढ़िवादी सोच को बदलना बताया गया।महिला स्व-सहायता समूहों के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बेटियों की कम उम्र में शादी के बजाय शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता देना।कम उम्र में मातृत्व के खतरों और कुपोषण के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता।बाल विवाह निषेध अधिनियम की धाराओं एवं सजा के प्रावधानों की जानकारी देने पर जोर दिया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तोरण ध्रुव, पूर्णिमा डहरिया, सहायिकाएं कल्याणी ध्रुव, तारणी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं की इस एकजुट पहल ने यह साबित कर दिया कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत अब गांव की गलियों से हो चुकी है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    October 22, 2026

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    Vinod GuptaOctober 22, 202690 Views

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
    • आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित
    • 26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व
    • रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर
    • कल 23 अक्टूबर को कोटवार करेंगे जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.