Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    October 22, 2026

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
    Blog

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 22, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/परिवहन विभाग द्वारा ओला इलेक्ट्रिक, छत्तीसगढ़ के संबंध में वाहन पंजीयन एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया गया है। लगभग 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित है। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निर्धारित ईवी सब्सिडी हेतु आवेदन भी प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इसके लिए संबंधित वाहन स्वामियों को शासन की सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। परिवहन आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामलों में कंपनी द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं किए जाने एवं पंजीयन तथा सब्सिडी संबंधी प्रक्रियाओं में लापरवाही के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कंपनी को निर्धारित समय-सीमा में अपना पक्ष प्रस्तुत करने तथा लंबित मामलों के संबंध में आवश्यक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाहन पंजीयन एवं सब्सिडी से संबंधित प्रक्रियाओं का समय पर पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कंपनी के विरुद्ध प्रचलित नियमों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    October 22, 2026

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026

    रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर

    October 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    Vinod GuptaOctober 22, 20261 Views

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
    • आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित
    • 26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व
    • रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर
    • कल 23 अक्टूबर को कोटवार करेंगे जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.