Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    October 22, 2026

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित
    Blog

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 22, 20266 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    आरंग। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में गुरुवार को गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग में विकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 8 प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संसद की कार्यप्रणाली का जीवंत मंचन कर अपनी तार्किक क्षमता का लोहा मनवाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पीएम श्री शासकीय अरुंधति देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।।प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा संसद केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे जीवंत लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को गहराई से समझने की एक उत्कृष्ट कार्यशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों से विचारशील और ऊर्जावान बनकर सशक्त व विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरी संसदीय मर्यादा और प्रक्रिया के साथ प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए। प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा, परिवहन विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, नारी सशक्तिकरण, वायु व जल प्रदूषण नियंत्रण, मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभाव, मेरे सपनों का भारत जैसे गंभीर और समसामयिक विषयों पर निर्भीकता से अपने विचार और तार्किक पक्ष रखे।
    प्रतियोगिता में पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राखी, गनोद, गुल्लू और सेजेस समोदा सहित विकासखंड के 8 विद्यालयों की टीमें शामिल हुईं।आयोजन में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, नोडल प्राचार्य संध्या रानी बारीक, सरोजनी केरकेट्टा, गांधी स्कूल के प्राचार्य हरेश दास एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान की विशेष सहभागिता रही।।निर्णायक की भूमिका व्याख्याता मितांजली महंती, महेश अग्रवाल, बबिता देब एवं मनहरण यादव ने निष्पक्ष रूप से निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं महेंद्र पटेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम नोडल स्मिता रघुवंशी व मनोज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक हरमन बघेल, सीएसी अभिषेक तिवारी, वर्षारानी पाटकर, रजत पांडे, हरि नारायण साहू, सत्येंद्र त्रिपाठी सहित शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026

    रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर

    October 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    Vinod GuptaOctober 22, 20261 Views

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
    • आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित
    • 26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व
    • रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर
    • कल 23 अक्टूबर को कोटवार करेंगे जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.