Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शैक्षणिक भ्रमण-सशिम के छात्रो का गिरौधपुरी व शिवरीनारायण में संस्कृति, इतिहास और आस्था से हुआ साक्षात्कार
    Blog

    शैक्षणिक भ्रमण-सशिम के छात्रो का गिरौधपुरी व शिवरीनारायण में संस्कृति, इतिहास और आस्था से हुआ साक्षात्कार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 11, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शैक्षणिक भ्रमण-सशिम के छात्रो का गिरौधपुरी व शिवरीनारायण में संस्कृति, इतिहास और आस्था से हुआ साक्षात्कार

    आरंग। नगरपालिका परिषद मंदिरहसौद क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने हाल ही में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों गिरौधपुरी एवं शिवरीनारायण का भ्रमण किया। विद्यालय प्रबंध समिति के मार्गदर्शन में आयोजित इस शैक्षणिक यात्रा में लगभग 60 विद्यार्थी, दीदीजी तथा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।भ्रमण का प्रथम चरण सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौधपुरी रहा। यहाँ विद्यार्थियों ने श्वेत स्तंभ जैतखाम के दर्शन कर बाबा गुरु घासीदास के अमर संदेश मनखे-मनखे एक समान को आत्मसात किया। इस अवसर पर दीदीजी द्वारा गिरौधपुरी के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में समता, मानवता और सद्भाव के भाव विकसित हुए।इसके पश्चात शैक्षणिक दल माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण पहुँचा।महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के त्रिवेणी संगम पर स्थित इस पौराणिक स्थल पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम एवं माता शबरी के मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।शिक्षकों ने रामायण काल से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार यह भूमि भगवान राम के वनवास काल और माता शबरी की निष्कलुष भक्ति की साक्षी रही है।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण एवं मनोरम दृश्यों का भरपूर आनंद लिया। साथ ही बच्चों को प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता एवं धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस शैक्षणिक प्रवास का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना रहा।इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी बसंत वर्मा, रोहित निर्मलकर, भागी गहने सहित समस्त दीदीजी उपस्थित रहीं, जिन्होंने यात्रा के दौरान बच्चों का सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। विद्यालय परिवार ने इस सफल एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    Vinod GuptaJune 28, 2026159 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.