Author: Vinod Gupta
ब्रेकिंग-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक पहुचे आरंग-बीजेपी कार्यकर्ताओ में भरा जोश-उन्होंने क्या कहा आप भी पढ़िए… आरंग। आगामी लोकसभा के चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने अल्प प्रवास में अचानक आरंग पहुचे और बीजेपी के लोकसभा चुनाव कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।अपने उद्बोधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि अब समय कम बचा है। अपने प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने में जुट जाए। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना बंद नही होगा तथा मोदी सरकार के गारंटी…
स्वीप क्रिकेट में सभी टीमो ने किया शानदार प्रदर्शन-मंदिर परिसर में सैकड़ो मतदान दीप जला कर की सौ प्रतिशत मतदान की कामना… आरंग। गुरुवार को चंदखुरी में सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन तथा तहसीलदार राजकुमार साहू मंदिरहसौद, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी चंदखुरी अंकुल राम तारम के संयोजन में स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा व जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे, सीएमओ के के पटेल,शीतल चंद्रवंशी नायब तहसीलदार एन एस पीस्दा सृजल साहू ,श्रुति शर्मा सहित आदि अधिकारियों ने स्वीप क्रिकेट में उत्साह से भाग लिया।स्वीप क्रिकेट में लोकतंत्र के प्रति गजब का…
समाज के उन्नति विकास व एकता को ध्यान में रखकर लिया गया बड़ा निर्णय-एकीकरण के बाद इन दो समाजो के बीच में शुरू हुआ रोटी-बेटी का लेन देन… आरंग। मछुआरा समाज के प्रमुख जाति धीवर व निषाद समाज के बीच अब रोटी बेटी लेनदेन प्रारंभ हो चुका है। पूर्व में दोनों समाज के प्रमुख पदाधिकारियो का बैठक रायपुर में हुआ था जिसमे आज के वर्तमान समय व मछुआरा समाज के उन्नति विकास व एकता को ध्यान में रखकर आवश्यकता अनुरूप समाज के एकीकरण के विषय पर निर्णय लिया गया था। साथ ही धीरे -धीरे रोटी बेटी लेन देंन की दिशा…
मतदान दलों एवं मतदाताओं को किसी भी प्रकार की ना हो दिक्कत-कलेक्टर के विभिन्न मतदान केंद्रों तथा एसएसटी पॉइंट का आवलोकन कर दिये ये निर्देश… आरंग। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन शांति पूर्वक निर्विध्न चुनाव कराने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। 07 मई मंगलवार की तिथि पास आते जा रही है वैसे ही प्रशासन भी अलर्ट दिखाई दे रहा है इसी कड़ी में जिला निर्वाचन मुख्य अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने छतौना नवागांव रसनी एवं आरंग नगर के कई मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए गहन निरीक्षण किया एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी बिजली छाया एवं…
मतदान दीप जला कर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक-जिला कलेक्टर ने छोड़ें आकाशदीप-दिलाई लोकतांत्रिक निर्वाचन की शपथ आरंग/बुधवार को जिला कलेक्टर मुख्य निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार सिंह एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में तथा तहसीलदार आरंग सीता शुक्ला, तहसीलदार मंदिर हसौद राजकुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी शीतल चंद्रवंशी एवं नायब तहसीलदार सृजल साहू के समन्वय में नगर पंचायत समोदा में ढोल बाजे के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारियों ने हॉट बाजार एवं सभी 12 वार्डों में भ्रमण करते हुए…
बड़ी खबर-निजात कार्यक्रम-नशीले टैबलेट के विरुद्ध आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-इतने स्ट्रिप टेबलेट के साथ एक युवक गिरप्तार… आरंग। निजात कार्यक्रम-नशीले टैबलेट के विरुद्ध आरंग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक से 460 स्ट्रिप nitrosun 10 टेबलेट जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 24 अप्रेल को प्रातः 6:00 बजे जरिए मुखबीर से पता चला कि एक व्यक्ति काले रंग के एक्टिवा क्रमांक CG 04 pf 7443 में प्रतिबंधित नशीली दवाई टैबलेट लेकर…
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर यहाँ किया गया श्री हनुमान जी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा…. आरंग। ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ,आरंग के तत्वावधान में कपिश्रेष्ठ हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कर 23 अप्रैल श्री हनुमान जन्मोत्सव के दिन मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। जिसने पं. तिलक शर्मा, राजपुरोहित प्रतिनिधि अविनाश शर्मा,सोमेश चौबे, प्रकाश शर्मा, प्रांजल शर्मा,प्रसन्न शर्मा, प्रखर शर्मा,जयंत शर्मा, अजीत शर्मा, सौम्य शर्मा,वेदांत शर्मा, रिशु शर्मा के साथ साथ मोहल्ले के कमलेश साहू,निखिल साहू, प्रवीण साहू, चमरू साहू,नवल किशोर साहू, पंकज साहू,कान्हा साहू, मुकेश साहू, मयंक साहू, श्रीमती सरजा बाई साहू, टिकेश्वरी साहू, राजकुमारी साहू,संगीता साहू, मालती साहू, लल्ली साहू,…
शादी समारोह में अचानक पहुंचे विधायक गुरु खुशवंत साहेब- बिटिया को आशीर्वाद देकर कहा आरंग मेरा घर है और यहां के हर सदस्य मेरा परिवार…. आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत ग्राम कोड़ापार में नरेशु टंडन के सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। आरंग विधानसभा क्षेत्र की हर एक जनता मेरे परिवार के सदस्य है और परिवार के हर एक सदस्य के सुख-दुःख में साथ रहने के लिए मैं संकल्पित हूं।अपने परिवार समझ कर अचानक शादी समारोह में पहुंचे आरंग विधायक…तो घर वाले अचंभित रह गए और खुशियों से प्रफूल्लित हो उठे। विधायक…
माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में कांग्रेस पर जम कर बरसे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा,कहा-कांग्रेस पार्टी देश को 70 साल तक लुटती रही आरंग। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के प्रचार में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा आज आरंग विधानसभा के माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी पहुंचे। उन्हाेंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और केंद्र की माेदी सरकार की तरीफ की। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण…
श्री हनुमान जन्मोत्सव-श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ रात्रि में यहाँ होगा लोक गायिका आरु साहू का भजन संध्या का कार्यक्रम-ये होंगे मुख्य अतिथि.. आरंग। धर्मनगरी आरंग में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर के श्री राम भक्तों द्वारा नेता जी चौक आरंग में छत्तीसगढ़ की लोक गायिका आरू साहू के भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। क्षेत्र में गौ सेवा, रक्तदान, समाज सेवा एवं धार्मिक प्रचार प्रसार में लगे राम भक्तों का सम्मान समारोह भी होगा। सुबह 10 बजे स्थानीय नेता जी चौक में स्थित श्री महाकाली मंदिर में…
