Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में कांग्रेस पर जम कर बरसे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा,कहा-कांग्रेस पार्टी देश को 70 साल तक लुटती रही
    Blog

    माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में कांग्रेस पर जम कर बरसे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा,कहा-कांग्रेस पार्टी देश को 70 साल तक लुटती रही

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 22, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में कांग्रेस पर जम कर बरसे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा,कहा-कांग्रेस पार्टी देश को 70 साल तक लुटती रही

    Oplus_131072

    आरंग। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के प्रचार में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा आज आरंग विधानसभा के माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी पहुंचे। उन्हाेंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और केंद्र की माेदी सरकार की तरीफ की। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति चलाई और नरेंद्र मोदी ने विकास की सरकार चलाई है।उन्होंने आगामी 07 मई को कमल पर बटन दबा कर बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि छग की पुरे 11 सीट में कमल खिलाना है।

    Oplus_131072

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को 70 साल तक लुटती रही है। उनके शासन काल मे सैकड़ों घोटाले हुए । कोयला घोटाला,2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला कामन वेल्थ घोटाला, पनडुब्बी घोटाला,बोफोर्स तोप घोटाला,इनके अलाइंस पार्टी के मुलायम और लालू प्रसाद व आम आदमी पार्टी के नेताओ ने भी देश को लूटने में कसर नही छोड़ी । राहुल गांधी बेल में है,सोनिया गांधी,लालू प्रसाद पी चिदम्बरम, ये सभी बेल में है और अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया जेल में है।और ये देश को लूटने वाले मोदी जी पर आरोप लगाते हैं। केंद्र की मोदी सरकार देश की महिलाओं को मजबूत करने वाली सरकार है,देश की मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की फास से छुड़ाने वाली सरकार है, किसानों की सरकार है। मोदी जी ने कहा वह करके दिखा दिया है। छ ग की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने की उन्होंने घोषणा किया था जो पूरा हुआ आज विगत दो माह से प्रत्येक महिलाओं के खाते में एक एक हजार रुपया महीना आने लगा है।किसानों के धान के उचित मूल्य मिल रहै है।प्रति एकड़ 21 क्विंटल के औसत से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भाजपा के सरकार ने धान खरीद कर व पिछले दो साल के धान का बोनस मिलने से किसानों के जीवन मे सुधार के रास्ते खुले हैं । आने वाले 5 साल तक प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो राशन फ्री में दिया जाएगा।आपके एक वोट ने भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। इसी मजबूती के। चलते हमारी पार्टी ने बड़े बड़े कदम उठाए हैं । आज हमारा देश विश्व के पांचवे नंबर का अर्थव्यवस्था बन गया है।और अगर आप लोगों का इस बार फिर से मोदी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाते हैं तो विश्व के तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने के हमारे देश को कोई नही रोक सकता ।

    Oplus_131072

    कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन ने स्वागत भाषण दिया।वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी उद्बोधन कर मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु अपील किया।सतनामी समाज के गुरु राजागुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने भी कहा की बीजेपी हर वर्ग हर जाति,धर्म का सम्मान करता है उन्होंने ने भी भारी बहुमत से भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।कार्यक्रम में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब,धरसीवा विधायक अनुज शर्मा,रायपुर उत्तर विधायक पुरेंद्रर मिश्रा,बीजेपी ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष फनेद्र वर्मा तथा मण्डल व जिला के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    October 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    Vinod GuptaOctober 19, 202684 Views

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन
    • ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु
    • गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित
    • दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी ने बांधा समां-दाई के गीतों पर झूमने लगे दर्शक-01-2 किलोमीटर दूर वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे श्रद्धालु
    • आरंग के कॉलेज चौक में विराजीं माँ दुर्गा के 21 अलौकिक रूप, आरंग में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.