Author: Vinod Gupta
अवैध शराब का परिवहन करते कोचिया गिरफ्तार-धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही… आरंग। आरंग पुलिस को दो व्यक्ति को मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक CG04PR4765 में अवैध रूप से शराब ले पकड़ने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रानीसागर तिराहा के पास नाकेबंदी कर ग्राम रानीसागर की ओर आने वाली मोटरसाइकिल को चेक करने के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक cg04 pr 4765 पर पीछे बैठे व्यक्ति एक सफेद प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से शराब रखा था। मोटरसाइकिल चालक का नाम पता पूछने पर डागेश्वर साहू…
श्रीराम नवमी की शोभायात्रा-प्रभु राम जी की भव्य प्रतिमा रहा आकर्षण का केंद्र…. आरंग। ग्राम तामासिवनी में सर्व हिन्दू समाज तामासिवनी व ग्रामवासियों के द्वारा श्रीरामनवमी शोभायात्रा 17 अप्रैल बुधवार को 4 बजे पूजा अर्चना के बाद अपने पारंपरिक स्थान शिवाजी चौक से निकाला गया जो इंद्राचौक, मंडी चौक, नवापारा-आरंग रोड होते हुए पंचमुखी महादेव शास्त्री चौक, महामाया मंदिर, गांधी चौक होकर नेताजी चौक पर समाप्त किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के मशहूर सेंट आर्टिस्ट हेमचन्द साहू के द्वारा अयोध्या के प्रभु रामलला के जैसे ही प्रभु राम जी का प्रतिमा बनाया गया था जो लोगो के मन को मोह रहे…
मतदाताओं को जागरूक करने सा. रिटर्निंग ऑफिसर के साथ अधिकारी कर्मचारी निकले सड़कों पर-ऐतिहासिक जागरूकता रैली के साथ दिया सौ प्रतिशत मतदान का संदेश आरंग। आज गुरुवार को शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने आरंग ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी नगर के गलियो में सुबह 08 बजे से घूम घूम कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली में युवा विद्यार्थियों के साथ हजारों की संख्या में विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण शामिल हुए एवं विभिन्न चौक चौराहो व वार्डो में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता…
बड़ी खबर-शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने अधिकारी कर्मचारी निकालेंगे रैली-इन मार्गो से गुजरेगी रैली… आरंग। आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर प्रशासन लगातार मतदाताओं को जागरूक करने में लगी हुई है।SDM पुष्पेंद्र शर्मा ने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता जगरूकता अभियान के तहत 18 अप्रेल को सुबह 7.30 बजे आरंग विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी आरंग नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक करेंगे।उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूक रैली 18 अप्रेल दिन गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे शासकीय अरुन्धती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग से निकलेगी जो…
चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज-मतदान केंद्रों का किया गया सघन निरीक्षण आरंग। आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रशासन अपनी तैयारी तेज कर दी है।आज मंगलवार को सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार दूरदराज मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। तहसीलदार सीता शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे,नायब तहसीलदार एन एस पिस्दा व सृजल साहू, बीआरसीसी मातली नंदन वर्मा, एडीओ छत्रधारी सोनकर की टीम ने विभिन्न मतदान केंद्रों जा कर में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया एवं पानी बिजली, शौचालय, छाया, मतदान केंद्रों की वस्तु स्थिति आदि का गहन निरीक्षण करते हुए कर्मियों…
ब्रेकिंग-आरंग के इस तालाब में फिर मिली प्राचीन प्रतिमा… आरंग।ऐतिहासिक एवं पुरातत्व नगरी आरंग में एक बार फिर प्राचीन प्रतिमा मिलने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरंग के पुराने अंधियार खोप तालाब में नहाते समय बच्चो को कुछ मूर्ति होने जैसा एहसास हुआ जिसकी जानकारी उन्होंने पुष्कर साहू तथा साथियो को दी। जानकारी मिलते ही युवकों ने खुदाई की तो जैन तीर्थंकर की लगभग 03 फ़ीट ग्रेनाइट की प्रतिमा मिली जिसे निकाल कर पानी से साफ़ किया गया। चेहरा खंडित हो कर अलग हो गया था उसे भी खोज कर निकाला गया। खुदाई कर प्रतिमा निकालने में कुलेश्वर…
नववर्ष शोभायात्रा-विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आयोजक मंडल ने प्रभु राम की प्रतिमा भेट कर किया इनका धन्यवाद ज्ञापित… आरंग।धर्मनगरी आरंग में 14 अप्रेल को निकाली गई ऐतिहासिक विशाल शोभायात्रा मे पुलिस प्रशासन का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा।आयोजन मंडल ने आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम को प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेट कर संपुर्ण पुलिस प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर आयोजक मंडल की ओर से पुष्कर साहू, विनय अग्रवाल, आलोक चंद्राकर,ओमेश चतुर्वेदानी, सजल चंद्राकर, राजू यादव, समीर चंद्राकर, चमन सिन्हा, दीपक साहू उपस्थित थे। आपको बता दे आरंग नगर में आयोजित नव वर्ष…
बड़ी खबर-नववर्ष की शोभा यात्रा ने फिर रचा एक नया इतिहास,जगह जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत-अयोध्या की चलित झांकी रही आकर्षण का केंद्र… आरंग। नगर में आयोजित हिन्दू नव वर्ष की शोभा यात्रा ने एक बार हिन्दू संस्कृति के अनुरूप शानदार प्रस्तुति देते हुए नया इतिहास रच डाला।विभिन्न संगठनों एवं समाज ने भी शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत कर इसे यादगार बना दिया।14 अप्रेल को शाम 06 बजे अलौकिक शाही रथ में सवार श्री राम दरबार के भव्य प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा की शुरुवात की गई। शोभा यात्रा में प्रथम पंक्ति में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त राउत नाचा लोगो को छत्तीसगढ़ की…
बड़ी खबर-शोभा यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न-इस विषय पर हुई चर्चा… आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अप्रेल को आरंग में हिन्दू नववर्ष की ऐतिहासिक एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के संदर्भ में आज 13 अप्रेल को आरंग थाने में शांति समिति की बैठक एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में आचार संहिता के नियमो का पालन करते हुए शोभायात्रा निकाले जाने पर सहमति बनी। आपको बता दे की शोभा यात्रा हाई स्कूल मैदान में स्थित माई की बगिया से दोपहर बाद निकलेगी जो कालेज चौक के पास समाप्त होगा। शोभा…
बड़ी खबर-विशाल मतदाता जागरूकता बाइक रैली के साथ कलेक्टर पहुंचे आरंग-मानव श्रृंखला एवं जागरूकता बैलून उड़ा कर दिया मतदाता जागरूकता का ये संदेश आरंग। आज शनिवार को SDM पुष्पेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन आरंग में किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान में नवाचार करते हुए सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए जिला कलेक्टर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह कार्यक्रम स्थल इंदिरा चौक आरंग पहुंचे।इस अवसर पर उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान में सहभागिता की अपील की। उन्होंने आरंग विकासखंड में मतदाता जागरूकता को लेकर चलाये…
