Author: Vinod Gupta

स्लम बस्ती में चला सघन मतदाता जागरूकता अभियान-निष्पक्षएवं प्रलोभन रहित मतदान की दिलाई शपथ आरंग। आज बुधवार को सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा एवं तहसीलदार सीता शुक्ला के निर्देशन में स्लम बस्ती वार्ड क्रमांक 01 देवराज मोहल्ले में स्वीप टीम आरंग के द्वारा सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया एवं घर-घर मतदान के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव 07 मई मंगलवार की जानकारी दी गई तथा मतदाताओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर उन्हें बड़ी सरलता से समझाया गया की बटन दबाते ही वह अपने मतांकन को वीवीपीएटी मशीन में 07 सेकंड तक देख सकते है एवं…

Read More

भाजपा का शक्तिकेन्द्रों व बूथों में बैठको का दौर जारी-लोकसभा चुनाव को लेकर कार्य योजना पर की जा रही है तैयारी आरंग! लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक राजनीतिक दल अपने अपने तैयारी में जुट चुके है।इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी भी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर बूथों पर कार्ययोजना को लेकर बैठक कर रहे है। आरंग मंडल के अंतर्गत आरंग नगर के शक्तिकेन्द्र क्रमांक 02 व 03 के बूथ क्रमांक 226, 229, एवम 231 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हाल ही में संपन्न हुई , बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार से लेकर मतदान करने तक…

Read More

11 अप्रेल को नगर में निकलेगी गवर जी की शोभायात्रा-तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न. आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 11 अप्रेल को नगर में निकलेगी गवर जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।राजस्थानी मंडल आरंग की बैठक नारायण बाग में सम्पन्न हुआ। जिसमें राजस्थानी मंडल के सदस्यों ने एक मत से दिनांक 11 अप्रेल को आरंग नगर में गवर जी की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया एवं 12 अप्रेल को गवर पूजा एवं गोठ का आयोजन करना तय किया गया। सभी कार्यक्रम श्री राम विहार कॉलोनी में आयोजित होंगे कार्यक्रम के अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम…

Read More

बड़ी खबर-निर्माणाधीन बाड़ी में प्रधानमंत्री आवास बनाये जाने का मामला-महिला समूह के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने की शिकायत…. आरंग।निर्माणाधीन बाड़ी में प्रधानमंत्री आवास बनाये जाने का मामला उजगार हुआ है। आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोसमखुंटा में वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा मद से 14 लाख रु. की बाडी निर्माण कार्य स्वीकृत हुई, जिस पर विगत् वर्ष हर्टीकल्चर विभाग के द्वारा मनरेगा से मस्टररोल निकालकर दो सप्ताह का कार्य राशि 24 हजार रु. का कार्य किया गया था। परंतु अचानक इस कार्य को बंद कर दिया गया और वर्तमान में उपरोक्त बाड़ी निर्माण कार्य की भूमि पर ग्राम सरपंच के…

Read More

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार-आरंग से इन्हें मिली जिम्मेदारी… आरंग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी भरत वर्मा के सहमती से और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने आरंग नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू को एक नई जिम्मेदारी देते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। आपको बता दे की राजेश साहू पूर्व में रायपुर ग्रामीण के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व सम्हाल चुके है। राजेश साहू ने प्रदेश में स्थान देने और नई जिम्मेदारी के…

Read More

कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का जनसंपर्क जारी-इस मंदिर मे की पूजा अर्चना आरंग। आरंग विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका मंदिर हसौद में आज जनसंपर्क करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय पहुंचे।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली साथ ही किस तरह लोकसभा चुनाव में जनता के बीच मुद्दों को लेकर पहुंचना है इसकी जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क के दरमियान प्रत्याशी द्वारा छोटी-छोटी सभाएं भी ली गई सभा के दरमियान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं जिन्हें नारी न्याय…

Read More

बड़ी खबर-यहाँ स्थापित होगी विश्व की सबसे विशाल सद्गुरु कबीर साहेब जी की प्रतिमा-त्रि-दिवसीय विशाल सत्संग मेला एवं चौका आरती का भव्य आयोजन आरंग। आरंग ब्लॉक के ग्राम परसकोल में ग्रामवासियो एवं कबीरपंथीओ के सहयोग से विश्व की सबसे विशाल सद्गुरु कबीर साहेब जी की प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है।समिति ने बताया कि प्रतिमा की ऊंचाई 41 फ़ीट तथा चौड़ाई 25 फ़ीट है जो विश्व की सबसे विशालतम प्रतिमा में से एक होगा। इस अवसर पर सद्गुरु कबीर मूर्ति निर्माण समिति द्वारा मूर्ति स्थापना एवम् त्रि-दिवसीय विशाल सत्संग मेला एवं चौका आरती का भव्य आयोजन 13,14,15 अप्रैल 2024 को…

Read More

बड़ी खबर-सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत-शिनाख्ती के लिए पुलिस कर रही है पतासाजी… आरंग। बीती रात शक्ति नाला के पास एक अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। आरंग थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार सावला रंग के अज्ञात पुरुष उम्र 40 वर्ष लगभग पतला दुबला है। मृतक की पतासाजी की जा रही है। आरंग पुलिस ने आस पास के थाना क्षेत्र में कोई गुमसान होने पर थाना आरंग से संपर्क करने की अपील की है। आरंग पुलिस ने आम जनो से भी उक्त अज्ञात युवक का शिनाख्त होने पर आरंग…

Read More

बच्चो ने ली मतदाता जागरूकता शपथ-लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करने समझाया गया लोकतंत्र का महत्व…. आरंग। अरुंधती देवी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग के छात्र-छात्राओ द्वारा निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने हेतु समाज को प्रेरित एवं जागरूक करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर कई कार्यक्रम किया जा रहा है। प्राचार्य हरीश शर्मा स्वयं इसका निर्देशन कर रहे है।उनके द्वारा स्कूल के बच्चों एवं स्टॉफ सदस्यों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई एवं निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया जिससे ये छात्र-छात्राएं अपने परिवार, आस-पास क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को चुनाव…

Read More

माँ कर्मा जयंती-साहू समाज के लोगों का सौभाग्य है जो उनका जन्म कृष्ण भक्त माता कर्मा के कुल में हुआ है-बृजमोहन… आरंग। तहसील साहू संघ आरंग द्वारा ग्राम कोरसी (भैसा)आरंग में मां कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के शिक्षा संस्कृति मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित साहू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि साहू समाज के लोगों का सौभाग्य है जो उनका जन्म कृष्ण भक्त माता कर्मा के कुल में हुआ है। यह कर्मा माता का…

Read More