Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-ओव्हर ब्रिज के पास 3 किलो गांजा के साथ पकड़ाया युबक-पुलिस ने की नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही आरंग। रायपुर से आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेरीखेड़ी ओव्हर ब्रिज के पास सेरीखेड़ी निवासी 23 वर्षीय सत्यप्रकाश मनहरे को लगभग 03 किलो गांजा के साथ मंदिर हसौद थाना अमला द्वारा रंगे हाथ पकडा गया है। नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के अपराध के आरोप में उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने रवाना किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ओव्हर ब्रिज के पास एक युवक गांजा लिये खडे होने की सूचना पर थाना प्रभारी सचिन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस…
माँ कर्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर मनाया गया माँ माता कर्मा की जयंती आरंग। साहू समाज समोदा महानदी परिक्षेत्र द्वारा कर्मा मंदिर में समस्त साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा एवं समाज के समस्त सामाजिक लोगो की उपस्थिति में माता कर्मा के आरती कर समस्त लोगो द्वारा समाज में सुख समृद्धि के कामना करते माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। लोगो से अपील किया गया की नाश मुक्त समाज बनाने सभी सहयोग प्रदान करे और सभी लोगो के द्वारा संकल्प लेकर माता कर्मा के जयंती मनाया गयाl इस पुनीत कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष- परस राम संरक्षक…
05 दिवसीय अखंड सतनाम सतग्रन्थ सत्संग में पहुचे विधायक गुरु खुशवंत-दिया ये सन्देश… आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाना में आयोजित 05 दिवसीय अखंड सतनाम सतग्रन्थ सत्संग कार्यक्रम में आरंग विधायक और धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने गुरु घासीदास बाबा जी के छाया चित्र पर पुष्प भेंट कर दीप प्रज्वलित कर उपस्थित मानव को गुरु घासीदास बाबा जी के सात सिद्धांत व गुरुवाणी गुरु मंत्र के रूप में नशा पान, माँस भक्षण, मानव जीव पर कल्यान परोपकार, जीव हत्या नही करने जैसे प्रमुख उपदेशों को उपस्थित मानव समाज को बतला कर इन सभी चीजों से दूर…
लोकसभा चुनाव-बीजेपी की बूथ लेबल की बैठक शुरू-कार्यकर्ताओ को दिए जा रहे है चुनावी प्रबंधन के टिप्स आरंग। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता सक्रीय हो गए है। विधानसभा स्तरीय बैठक के अब बूथ स्तरीय बैठक कर कार्यकर्ताओ को सक्रीय किया जा रहा है। आरंग विधानसभा के ग्राम पारागाव व राटाकाट मे भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओ से चर्चा की तथा केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियो को घर घर पहुंचकर बताने कहा साथ ही अन्य चुनावी प्रबंधन के टिप्स दिए गये।इस अवसर पर गाँव के व्यावसायिक बंधुओ व गांव के वरिष्ठजनो से मुलाकात कर आगामी…
आरंग सहित तीन विधानसभा की बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न-केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुचाने का लिया संकल्प आरंग। रायपुर लोकसभा अंतर्गत आज रायपुर जिले के तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक लोकसभा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर केंद्र में मोदी जी की सशक्त सरकार बनानी है ताकि…
मतदाता जागरूकता अभियान-86 साल के इतवारी ने मूंछों पर ताव देकर कहा-बढ़ाएंगे लोकतंत्र की शान-करेंगे अवश्य मतदान आरंग ।गुरुवार को रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा एवं तहसीलदार सीता शुक्ला के संयुक्त निर्देशन में कम मतदान प्रतिशत वाले दूरस्थ अंचल के मतदान केंद्रों को फोकस करते हुए स्वीप टीम को भेजकर लांजा एवं खोरसी में सघन जागरूकता अभियान चलाया। वहां स्वीप टीम पहुंचकर मतदाता जागरूकता गीतों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शत् प्रतिशत मतदान का संदेश देते हुए निष्पक्ष मतदान की शपथ करवाई।वहीं ग्राम लांजा निवासी 86 वर्षीय इतवारी कोसले ने अपनी लंबी मूंछों पर ताव देते हुए…
आरंग में संत शिरोमणी माँ कर्मा जयंती समारोह 05 अप्रैल को-यहां से निकलेगी भव्य शोभायात्रा आरंग। नगर साहू समाज आरंग परिक्षेत्र द्वारा संत शिरोमणी माँ कर्मा जयंती समारोह” दिनांक 05 अप्रैल 2024, शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा। सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा साहू छात्रावास श्याम बाजार से निकल कर माँ कर्मा मंदिर कर्मा चौक पहुचेगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब विधायक विधान सभा आरंग होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद् आरंग करेंगे।श्रवण कुमार साहू साहू (सेवानिवृत शिक्षक) आनंद राम साहू, मनबोध साहू, भुवन लाल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में…
उपलब्धि-आरंग के युवा खिलाड़ी ने किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन-छग टीम में बनाई जगह… आरंग।आरंग के युवा खिलाड़ी ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ 15s रग्बी फुटबॉल टीम में जगह बनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओड़िशा में आयोजित तीसरी 15s सीनियर ओपन राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल चैम्पियनशिप में आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब से सोमनाथ लोधी,पिता सेवन लोधी का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ 15s रग्बी फुटबॉल टीम में हुआ। छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व करते हुए सोमनाथ और टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सेमीफइनल तक का सफर तय किया.परिणाम के अंत में चौथे स्थान…
बिलाईगढ़ में जम कर गरजे विधायक गुरु खुशवंत-कहा-आरंग की जनता ने दिया करारा जवाब-अब जवाब देने की बारी आपकी है….. आरंग। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के बिलाईगढ़ में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन एवं विशाल आमसभा का आयोजन किया गया था जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी शामिल हुए। गुरु खुशवंत ने अपने उद्बोधन में बीजेपी के प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए…
लोकसभा चुनाव-मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट-मतदान केद्रो में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने जुटा…. आरंग। जिला कलेक्टर डा गौरव कुमार सिंह एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग कुमार सिंह लहरे के नेतृत्व में जनपद स्तर पर समस्त ग्राम सचिवों की बैठक आहूत की गई जिसमें अधिकारी लहरें ने आगामी लोकसभा 2024 के मद्देनजर गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केदो में पानी मटकों की व्यवस्था, जल व्यवस्था, इमरजेंसी लाइट, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, मतदान केदो में मूलभूत सुविधाएं, वैकल्पिक व्यवस्था,महिला मतदान केंद्रों की विशेष व्यवस्था एवम मतदान केंद्रों में छाया, बिजली,शौचालय व्यवस्था…
