Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग सहित तीन विधानसभा की बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न-केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुचाने का लिया संकल्प
    Blog

    आरंग सहित तीन विधानसभा की बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न-केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुचाने का लिया संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 5, 20243 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग सहित तीन विधानसभा की बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न-केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुचाने का लिया संकल्प

    आरंग। रायपुर लोकसभा अंतर्गत आज रायपुर जिले के तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक लोकसभा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर केंद्र में मोदी जी की सशक्त सरकार बनानी है ताकि पिछले दो कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं उससे भी बड़े काम उनके तीसरे कार्यकाल में होना है। छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह की सरकार ने जो विकास के कार्य किए थे वह कार्य 2018 से 2023 के बीच में पूरी तरह से बाधित हो चुका था। जिसे भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में पुनः ही बनते ही गति देने का काम कर रही है। और मोदी की गारंटी में जो वादे किए थे उनके अधिकांश वादे 100 दिन में ही पूरी हो गए हैं। हमें जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुंचना है।
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है और उन योजनाओं का लाभ प्रदेश सहित पूरे देश की महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने ने कहा कि उज्ज्वला योजना से लेकर मातृत्व वंदना योजना सहित लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण से लेकर पंचायत चुनाव में 50% भागीदारी महिलाओं की होगी। वहीं दूसरी और प्रदेश की भाजपा सरकार है जो अपनी वादे के मुताबिक प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने का वादा किया था उसकी भी शुरुआत भाजपा की प्रदेश सरकार ने विगत 10 मार्च को कर दी है। हमें जनता के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर जनता को जागरूक करने एवं कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाना है।इस अवसर में श्रीमती मीनल चौबे ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच दूरगामी सोच है वह अपने पहले कार्यकाल से ही महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी सहित अनेक विषयों को लेकर अनेक योजनाएं बनाए हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए रेडी टू इट निर्माण का कार्य महिलाओं को सौंपा था जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने छीन कर प्रदेश की महिलाओं को बेरोजगार करने का काम किया था। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें भ्रष्ट कांग्रेस और उनके गठबंधन के दुष्प्रचार से हमें बचना है और प्रदेश की महिलाओं को इसे अवगत भी करना है। हमें रायपुर लोकसभा में बड़े अंतर से जीत के साथ छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है।इस अवसर पर आरंग मंडल अध्यक्ष देव नाथ साहू , अशोक चंद्राकर, के के भारद्वाज पद्मिनी साहू सविता चंद्राकर सजीत पूरी महिला मोर्चा की टीम उपस्तिथ थी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    October 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    Vinod GuptaOctober 19, 202662 Views

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन
    • ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु
    • गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित
    • दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी ने बांधा समां-दाई के गीतों पर झूमने लगे दर्शक-01-2 किलोमीटर दूर वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे श्रद्धालु
    • आरंग के कॉलेज चौक में विराजीं माँ दुर्गा के 21 अलौकिक रूप, आरंग में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.