Author: Vinod Gupta
लोकसभा चुनाव-मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट-मतदान केद्रो में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने जुटा…. आरंग। जिला कलेक्टर डा गौरव कुमार सिंह एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग कुमार सिंह लहरे के नेतृत्व में जनपद स्तर पर समस्त ग्राम सचिवों की बैठक आहूत की गई जिसमें अधिकारी लहरें ने आगामी लोकसभा 2024 के मद्देनजर गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केदो में पानी मटकों की व्यवस्था, जल व्यवस्था, इमरजेंसी लाइट, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, मतदान केदो में मूलभूत सुविधाएं, वैकल्पिक व्यवस्था,महिला मतदान केंद्रों की विशेष व्यवस्था एवम मतदान केंद्रों में छाया, बिजली,शौचालय व्यवस्था…
आज 03 अप्रेल से यहॉं शुरू हो रहा है रामायण पाठ समारोह-शामिल होने वाले सभी मंडलियों होंगे सम्मानित… आरंग। श्री दन्तेश्वरी मानस मण्डली, आजाद चौंक, आरंग में आज 03 अप्रेल से त्री दिवसीय रामायण पाठ समारोह का आज 03 अप्रेल से शुभारम्भ हो रहा है।चंचल मानस मंडली एवं समस्त मोहल्लावासी, आजाद चौक, आरंग के आयोजित इस रामायण पाठ समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक मानस मंडली में 5 सदस्य होना अनिवार्य है।मानस मंडली अपना वाद्ययंत्र साथ में लावें ।मानस गान हेतु 01.30 घण्टे का समय दिया जायेगा तथा रात्रि 10 बजे के बाद मंच नहीं दिया जायेगा ।आयोजक समिति ने…
बड़ी खबर-सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता-ग्रामीणों में आक्रोश-आंदोलन की चेतावनी… आरंग। जनपद पंचायत आरंग द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में बड़ी शिकायत सामने आ रही है। आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोसमखुंटा से चरौदा बाट पहुंच मार्ग स्वीकृत राशि 20 लाख रु. का डब्ल्यू.बी.एम. मुरम गिट्टी सडक निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे केवल 3 से 4 इंच में मुरम व कही-कही पर तो मुरम ही नही डाला गया है। साथ ही बिना पानी तराई किये सडक में रोलर चला दिया गया है व मुरम कार्य पूर्ण हो गया करके उसके उपर गिट्टी डाल दिया गया है।बताया जा…
कम मतदान प्रतिशत वाले इन क्षेत्रों में चला मतदाता जागरूकता अभियान-दिलाई प्रलोभन रहित मतदान की शपथ आरंग। आज मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा एवं तहसीलदार राजकुमार साहू व सीता शुक्ला के संयुक्त निर्देशन में कम मतदान प्रतिशत वाले मंदिर हसौद के ग्राम नरदहा एवं धनसुली में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत् एसडीएम के निर्देशानुसार मतदान का प्रतिशत कम होने के कारणों पर व्यापक चर्चा की गई।इस अवसर पर स्वीप टीम आरंग द्वारा विभिन्न प्रेरक प्रसंगो व मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से प्रेरित…
बड़ी खबर-नववर्ष शोभायात्रा को लेकर सर्व हिन्दू समाज की बैठक सम्पन्न-इस दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा-तैयारी शुरू आरंग। नववर्ष के स्वागत को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने एक बार फिर युवा टीम तैयारी में जुट गई है।नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत २०८१ के स्वागोत्सव में समूचे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध धर्मनगरी आरंग में गौरवमय भव्य विशाल शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है।शोभायात्रा की तैयारी को लेकर 01अप्रेल 2024 को नगर के सर्व हिंदूओ की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें नगर के आगामी हिंदू नववर्ष स्वागोत्सव विशाल शोभायात्रा की पूर्ण कार्ययोजना को लेकर चर्चा किया गया एवं तिथि घोषण की गयी। चूँकि…
05 अप्रेल को मनाया जायेगा भक्त माँ कर्मा की जयंती-ये होंगे मुख्य अतिथि… आरंग। ग्रामीण साहू समाज के तत्वाधान में अकोलीकला (भाऊ) में 05 अप्रेल शुक्रवार को भक्त माँ कर्मा की जयंती मनाया जायेगा। कार्यक्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनाथ साहू अध्यक्ष-जिला साहू समाज रायपुर ग्रामीण करेंगे।सोहन साहू अध्यक्ष-तहसील साहू सघं आरंग, श्रीमति हेमलता डुमेन्द्र साहू, अध्यक्ष-जनपंद पंचायत आरंग, देवनाथ साहू अध्यक्ष-भा.जा.पा. मंडल आरंग, राधेलाल साहू कोषाध्यक्ष-तह. साहू संघ आरंग, श्रीमती अनिता थानसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, गोविंद साहू सभापति-जनपंद पंचायत आरंग, लिलेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत अकोली कला,…
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने नारी न्याय योजना का फार्म भरवा कर आरंग विधानसभा में की इसकी शुरुवात…. आरंग। कांग्रेस के द्वारा महिलाओं से ‘नारी न्याय योजना’ के तहत आज आरंग में भी फॉर्म भरवाए जाने की शुरुवात की गई।जोन अध्यक्ष दीपक चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय आज आरंग पहुचे और राजीव भवन आरंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली साथ ही एवं कांग्रेस की महिलाओं को लिए दी गयी गारंटी नारी न्याय गारंटी योजना के तहत कांग्रेस की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में इस छात्र का हुआ चयन आरंग। नगर के शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्राथमिक लोधी पारा स्कूल से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 में कक्षा 6 के लिए छात्र तरुण कान्ड्रा पिता बलराम कान्ड्रा निवासी वार्ड क्र 11 शीतला पारा का चयन हुआ है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी निहाली प्रसाद कुर्रे एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा के साथ-साथ विद्यालय परिवार ने उक्त छात्र के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विनोद गुप्ता-आरंग
फुगड़ी और खिचड़ी तथा रंगोली के माध्यम से इन्होंने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश आरंग। आज सोमवार को चंदखुरी में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के निर्देशन एवं जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरे के नेतृत्व में बिहान महिला स्व सहायता समूह के अंतर्गत चंदखुरी की आशा कलस्टर नारी शक्ति ने चंदखुरी कौशल्या माता मंदिर परिसर में मतदाता जागरूकता रैली नारों के साथ विशाल रंगोली सहित मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया।साथ ही मतदाता जागरूकता गीतों में मतदान फुगड़ी का प्रदर्शन किया। वहीं उपस्थित क्लस्टर की सभी महिलाओं ने मतदान खिचड़ी खाते हुए शत प्रतिशत मतदान…
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी-गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल से इस छात्रा का हुआ चयन आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग से रिशा सोनी का चयन हुआ है। स्कुल के संचालक यशवंत चतुर्वेदी ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है जिसमें गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग से रिशा सोनी का चयन हुआ है। रिशा सोनी के अभिभावक रितु राजेन्द्र सोनी अपनी सुपुत्री की उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न हैं।रिशा एक प्रतिभाशाली छात्रा हैं और विद्यालय स्तर पर सदैव प्रावीण्यता हासिल करती रही है।गांधी…
