Author: Vinod Gupta

धर्म-02 अप्रेल से यहां होगा श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन-ये होंगी कथा वाचिका.. आरंग।सर्व जनहिताय समस्त कृष्ण भक्त ग्रामवासियों द्वारा आरंग ब्लॉक के ग्राम चिखली में 02 अप्रेल से श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसमे श्री धाम वृंदावन से आ रही हैं कथा वाचिका श्रीकृष्ण प्रिया पूजा दीदी श्रद्धालुओं को श्री मद्भागवत का रसपान करायेंगी। कथा समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक का रहेगा। आयोजक समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 अप्रैल 2024, मंगलवार को कलश एवं शोभा यात्रा श्री भागवत महात्मय, 03 अप्रैल 2024, बुधवार को कुंती…

Read More

छेड़छाड़ के फरार स्थाई वारंटी आरोपी गिरफ्तार-पुलिस ने किया न्यायालय में पेश आरंग। फरार स्थाई वारंटी रामू ध्रुव पिता भुखन ध्रुव ग्राम गुल्लू थाना आरंग जिला रायपुर को आरंग पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी द्वारा दिनांक 30 जून 2015 को पीड़ित महिला के साथ बेइज्जत करने की नीयत से हाथ बांह पकड़ कर छेड़छाड़ किया गया था जो घटना बाद से फरार हो गया था जिस पर थाना आरंग द्वारा अपराध क्रमांक 211/2015 धारा 354 आईपीसी के आरोपी रामु ध्रुव के विरुद्ध…

Read More

बड़ी खबर-द्वितीय चरण में नामांकन के दूसरे दिन कहाँ कितना नामांकन जमा हुआ-देखिये अपडेट रायपुर। 30 मार्च 2024/लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी के रूप में सोनसिंह ने आज अपना नामनिर्देशनपत्र जमा किया। लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः…

Read More

लोकसभा चुनाव-बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन का 31 मार्च को आरंग विधान सभा क्षेत्र में दौरा-इन कार्यक्रमो में होंगे शामिल… आरंग। केबिनेट मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का 31मार्च आरंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। कल 31 मार्च को दोपहर 2 बजे यादव समाज भवन में मंदिर हसौद मंडल की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे श्री गणेश राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत – गुल्लु में आयोजित आरंग मंडल बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओ से संवाद करेंगे।शाम 5:30 बजे ग्राम सकरी में आयोजित कबीर सत्संग समारोह में शामिल होंगे।तथाशाम 6 बजे समोदा मंडल…

Read More

सेवानिवृत्ति के साथ मिला पेंशन अदायगी आदेश-चेहरे में दिखी मुस्कान…. आरंग। किसी कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति होना यादगार पलों में से एक होता है. इसी संदर्भ में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बैहार के शिक्षक मदनलाल साहू एवं शासकीय प्राथमिक शाला चीचा के प्रधान पाठक नवीन चंद्र ध्रुव 31 मार्च की स्थिति में सेवानिवृत हो रहे हैं, और विकासखंड शिक्षा अधिकारी निहाली प्रसाद कुर्रे ने तत्परता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूरी करने पर उन्हें पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और मुंह मीठा कराया तथा इसके लिए संभागीय संयुक्त…

Read More

बड़ी खबर-08 वर्ष से फरार 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार-पुलिस ने न्यायालय में किया पेश… आरंग। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा अपराधियो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरंग पुलिस द्वारा 02 स्थाई वारंटीयो को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाथेलू कुर्रे पिता स्व नारायण प्रसाद उम्र 60 साल ग्राम गनोद थाना राखी एवं दुर्गा प्रसाद कुर्रे पिता नारायण कुर्रे उम्र 42 साल ग्राम गनोद थाना राखी के विरुद्ध न्यायालय कु गायत्री साय न्यायिक…

Read More

भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रभारी पहुचे आरंग-बाजार समिति ने दिया ये सुझाव… आरंग।भाजपा घोषणापत्र समिति लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री चंदशेखर साहू सहप्रभारी पूर्व विधायक संजय ढीढी आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणा पत्र हेतु सुझाव लेने आरंग पहुचे। आरंग बाजार समिति ने पुनः आरंग महानदी रेल्वे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन के स्टापेज के मांग को घोषणा पत्र में शामिल करने का सुझाव दिया दिया गया। बाजार समिति अध्यक्ष डा.संदीप जैन के नेतृत्व मे लिखित ने सुझाव सौपे गए। इस अवसर पर सचिव सूरज शर्मा अशोक चंद्राकर आर्यन गुप्ता शरद गुप्ता दिनेश चंद्राकर सालिक साहू गणेश…

Read More

कम मतदान प्रतिशत वाले केंद्रों पर प्रशासन का फोकस-जागरूकता के लिए भेजेगी स्वीप टीम आरंग। आरंग तहसील कंट्रोल रूम आरंग में कम मतदान प्रतिशत वाले केदो के बीएलओ की मीटिंग आहूत की गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सृजल साहू ने मतदान प्रक्रिया में बीएलओ को महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनसे विचार विमर्श के द्वारा 60 प्रतिशत से कम मतदान होने के कारणों को जानने की कोशिश की एवं समाधान की दिशा में कहा कि जागरूकता के लिए स्वीप की टीम ऐसे केंद्रों पर फोकस करेगी। वहीं स्वीप प्रभारी शिक्षक गण महेंद्र पटेल, अरविंद वैष्णव,सीमा भांडेकर ने प्रेरित करते हुए…

Read More

धर्म-30 मार्च से यहां होगा 03 दिवसीय श्री सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह का भव्य आयोजन-देखिये विस्तृत अपडेट…. आरंग। श्री सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह का तीन दिवसीय आयोजन आरंग ब्लॉक के ग्राम – अमोदी (अमसेना) जिला – रायपुर (छ.ग.) में-30, 31 मार्च एवं 01अप्रेल 2024 को आयोजित किया गया है ।संत सम्राट सतगुरु कबीर साहब एवं पंथ श्री हुजुर प्रकाश मुनिनाम साहव के मार्गदर्शन में आरंग ब्लॉक के ग्राम-अमोदी (अमसेना) में त्रि-दिवसीय श्री सद्‌गुरू कवीर संत समागम समारोह का आयोजन रखा गया है। जिसमें कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से नवोदित वंशाचार्य उदित मुनिनाम साहव एवं पूजनीया सुलक्षणा माता साहिवा एवं…

Read More

निष्पक्ष एवं प्रलोभन रहित मतदान के लिए इन्होंने किया अपने स्टाफ़ को प्रेरित…. आरंग। आज गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार सिंह व रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग कुमार सिंह लहरे ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने स्टाफ़ को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यही पहचान , शत प्रतिशत हो मतदान। उन्होंने निष्पक्ष एवं प्रलोभन रहित मतदान की लोकतांत्रिक शपथ भी दिलाई और सभी ग्राम पंचायत के कर्मचारी गणों को निर्देशित किया कि अपने-अपने स्तर पर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए जागरूकता…

Read More