Author: Vinod Gupta
लोकसभा चुनाव-युवा संपर्क सहित कई आयोजनों के लिए बीजेपी ने की प्रभारी की नियुक्ति-इन्हें दी गई आरंग विधानसभा की जिम्मेदारी… आरंग। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीजेपी लगातार कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने में लगी हुई है।लोकसभा चुनाव के निमित्त रायपुर लोकसभा के अंर्तगत सभी 09 विधानसभावार युवा संपर्क, युवा चौपाल, मंडलो की बैठक एवं बाईक रैली इत्यादि आयोजनों के लिए विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति बीजेपी द्वारा की गई है। जिसमे आरंग विधान सभा के लिए खिलेश धुरंधर को प्रभारी बनाये जाने के साथ संजय जलक्षत्री, गजेंद्र यादव, राहुल चंद्राकर, तथा सुशील जलक्षत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है।आपको…
बड़ी खबर-महुआ के अवैध शराब अड्डे पर पुलिस की दबिश-बड़ी मात्रा में महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री जब्त-अपराधी फरार… आरंग। आरंग पुलिस को महुआ से अवैध शराब बनाने के अड्डे हीरा नार नाला चिखली महानदी के किनारे रेड कार्यवाही कर 1365 लीटर महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री जब्त करने में सफलता मिली है जबकि शराब बनाने में संलग्न 03 आरोपी मौके से फरार हो गए है जिसकी पतासाजी की जा रही है।आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम चिखली महानदी के किनारे कुछ अज्ञात लोगो द्वारा महुआ…
नगर की स्वच्छता को लेकर पालिका प्रशासन सक्रीय-CMO स्वयं वार्डो का भ्रमण कर दे रहे निर्देश…. आरंग। नगर पालिका आरंग के नए CMO के के पटेल ने कार्यभार ग्रहण करते ही सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डो का भ्रमण शुरू कर दिया है। नगर की स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए CMO सुबह से वार्डो के भ्रमण के लिए निकल रहे है और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। सफाई के अलावा नागरिको को मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने अपने स्टाफ़ के साथ सक्रिय है। बताया जा रहा है कि CMO द्वारा लगभग सभी वार्डो का भ्रमण किया जा चूका…
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल इतने अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र-द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए अधिसूचना कल 28 मार्च को होगी जारी रायपुर। 27 मार्च 2024/लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में…
इस समाज के नगर युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन-ये बने युवा अध्यक्ष आरंग । धीवर समाज आरंग नगर का प्र वार्षिक आम सभा व होली मिलन समारोह कार्यक्रम स्थानीय आरंग नगर के श्री दादा धनीराम आश्रम में आयोजित किया गया था । जिसमे धीवर समाज युवा विंग का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ तेजराम जलक्षत्री ने सभी पदाधिकारियों व कुटुम्ब जनों की रायशुमारी व सहमति से युवा प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया , जिसमे अध्यक्ष- यशवंत (गोलू) जलक्षत्री, उपाध्यक्ष- महेंद्र छोटु जलक्षत्री, नीरज राजा जलक्षत्री सचिव- संदीप जलक्षत्री, सहसचिव- चित्रकान्त जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष – कुशाल जलक्षत्री, संगठन मंत्री…
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रि-दिवसीय संगीतमय भव्य मानस सम्मेलन का आज शुभारम्भ… आरंग। लोधी पारा, रामलीला चौंक आरंग नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रिदिवसीय श्री राम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन रखा गया हैं। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रि-दिवसीय संगीतमय भव्य मानस सम्मेलन आज 27 मार्च 2024 बुधवार से प्रारम्भ होगा तथा समापन 29 मार्च 2024 शुक्रवार को होगा। आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से इस आयोजन में सम्मलित होने का आग्रह किया है। विनोद गुप्ता-आरंग
पाल समाज का बैठक सम्पन्न-नये पदाधिकारियो का हुआ चयन-ये बने अध्यक्ष… आरंग। आरंग पाल समाज का बैठक पाल समाज भवन आरंग में सम्पन्न हुआ जिसमें नये पदाधिकारियो का चयन सर्वसम्मति से किया गया। लक्ष्मण पाल को पाल समाज आरंग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दिया गया। उपाध्यक्ष शोभा राम पाल, सचिव नारायण पाल, कोषाध्यक्ष होरी पाल तथा सुचना प्रभारी दिले पाल को बनाया गया। पाल समाज के मार्गदर्शन के लिए खोरु राम पाल तथा राधेश्याम पाल को संरक्षक बनाया गया है।कार्यकारिणी सदस्यों के नाम इस प्रकार है-शिवकुमार पाल, सुरेश पाल, विनोद पाल, मन्नू पाल, बलराम पाल, बीरू पाल,…
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कितने अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र-देखिये अपडेट रायपुर। 26 मार्च 2024/लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में नरेन्द्र बुरका ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों द्वारा कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए…
वार्षिक आम सभा व होली मिलन समारोह हुआ संपन्न-शिक्षा को बढ़ावा देने व नशापान से दूर रहने का किया गया आव्हान… आरंग । धीवर समाज आरंग नगर का प्रतिवर्षानुसार होने वाले वार्षिक आम सभा व होली मिलन समारोह कार्यक्रम स्थानीय आरंग नगर के श्री दादा धनीराम आश्रम में आयोजित किया गया था । कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देव प्रभु श्री राम चन्द्र जी की आरती तथा श्री बागेश्वरनाथ महादेव जी व श्री दादा धनीराम जी के पूजन से प्रारंभ हुआ । सामाजिक कटुम्बजनों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान किया।तत्पश्चात सामाजिक परंपरा अनुरूप प्रकरणों के…
होली मिलन-फूलों की होली के साथ 27 मार्च को मनाया जायेगा विधायक का जन्मदिन…. आरंग। भाजपा आरंग मंदिरहसौद और समोदा मंडल के तत्वाधान में कल 27 मार्च को माई की बगिया आरंग में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया जायेगा।इस अवसर पर फूलों की होली खेली जायेगी।कार्यक्रम में आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बीजेपी के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी गण कार्यकर्त्ता गण तथा नागरिक गण शामिल होंगे। विनोद गुप्ता-आरंग
